- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Ajmer
- Riteish Deshmukh & Genelia Visit Ajmer Dargah | Fans Crowd For Selfies
अजमेर दरगाह पहुंचे बॉलीवुड स्टार रितेश देशमुख:पत्नी जेनेलिया-बच्चों संग की जियारत, फैंस में मची रही सेल्फी लेने की होड़अजमेर10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख शुक्रवार को अपनी पत्नी जेनेलिया देशमुख और बच्चों सहित विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पहुंचे।
.
यहां उन्होंने ख्वाजा साहब की मजार पर जियारत कर दुआ मांगी। रितेश देशमुख के दरगाह पहुंचने की खबर मिलते ही प्रशंसकों की भीड़ जुट गई। लोग अपने पसंदीदा अभिनेता के साथ सेल्फी लेने के लिए उत्साहित नजर आए।
रितेश देशमुख और उनके परिवार ने पुलिस सुरक्षा के बीच दरगाह में जियारत की। इस दौरान खादिमों की ओर से उन्हें जियारत करवाई गई। जियारत के बाद उनकी दस्तारबंदी की गई और तबर्रुक भेंट किया गया। इसके बाद अभिनेता परिवार के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच दरगाह से रवाना हो गए।
बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख कड़ी सुरक्षा में परिवार सहित पहुंचे अजमेर दरगाह।
रितेश देशमुख ने पत्नी और बच्चों के साथ दरगाह में की जियारत।
फिल्मों की कामयाबी और देश में अमन-चैन की मांगी दुआ
दरगाह में रितेश देशमुख और उनकी पत्नी ने बॉलीवुड में कामयाबी, अपने आगामी प्रोजेक्ट्स की सफलता और परिवार की खुशहाली के लिए दुआ मांगी। साथ ही देश में अमन-चैन, शांति और भाईचारा कायम रहने की कामना की। ख्वाजा साहब की दरगाह में देश-विदेश से जायरीन के पहुंचने का सिलसिला जारी रहता है। बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियों की मौजूदगी भी यहां प्रशंसकों के बीच आकर्षण का केंद्र बनती है।
अजमेर दरगाह के खादिमों की ओर से दस्तारबंदी कर दिया तबर्रुक।
प्रशंसकों में दिखा उत्साह
रितेश देशमुख को अपने बीच देखकर प्रशंसक उत्साहित हो गए। कई लोग उनके साथ तस्वीर लेने और सेल्फी खिंचवाने की कोशिश करते नजर आए। हालांकि, सुरक्षा व्यवस्था के चलते अभिनेता और उनके परिवार की आवाजाही नियंत्रित रखी गई।
बॉलीवुड एक्टर और उनकी पत्नी के पहुंचते ही फफेन् की जमा हुई भीड़।
(फोटो वीडियो सहयोग-नजीर कादरी)
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें
Source link




