मीका बोले- धामी जी मंत्री से माफी का वीडियो बनवाएं:क्या आप चाहते हैं आर्टिस्ट उत्तराखंड ना आएं; कल ही CM ने फोन पर की थी बात

  • Hindi News
  • Local
  • Uttarakhand
  • Dehradun
  • Mika Singh Controversy | Uttarakhand CM Dhami Intervention Daler Mehndi

मीका बोले- धामी जी मंत्री से माफी का वीडियो बनवाएं:क्या आप चाहते हैं आर्टिस्ट उत्तराखंड ना आएं; कल ही CM ने फोन पर की थी बातदेहरादून6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच हुए विवाद में अब मीका सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अपील की है। मीका ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुख्यमंत्री धामी से कहा कि वे मंत्री सुबोध उनिया

.

मीका ने अपनी पोस्ट में मुख्यमंत्री के फोन करने और मामले पर बात करने के लिए उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि धामी विनम्र और जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं और उन्हें मुख्यमंत्री के नेतृत्व पर भरोसा है।

मीका ने एक दूसरी पोस्ट में मंत्री सुबोध उनियाल के मंच पर बोलने के तरीके को बेहद अभद्र और अपमानजनक भी बताया। उन्होंने उस टिप्पणी का भी जिक्र किया, जिसमें सुबोध उनियाल ने दलेर से कहा था-

QuoteImage

आपको मालूम है ना कि मनिंदर बुट्टर यहां से पिट कर गया था। इतना पिटा था कि उसका बाप भी अब नहीं आ सकता यहां पर।

QuoteImage

मीका ने सवाल उठाया कि क्या किसी मंत्री को कलाकारों के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए?

मीका सिंह ने अपने एक्स अकाउंट पर धामी के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की है।मीका सिंह ने अपने एक्स अकाउंट पर धामी के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की है।

अब हुबहू पढ़िए, मीका ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा…

“उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी के प्रति मेरे मन में बहुत सम्मान है। उन्होंने दलेर भाई से जुड़े मामले को लेकर मुझे व्यक्तिगत रूप से फोन किया। मैं उनकी इस पहल की दिल से सराहना करता हूं।

मैं धामी साहब को बहुत अच्छी तरह जानता हूं। वे विनम्र और जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति हैं और मेरे मन में उनके लिए बहुत सम्मान है।

उनसे मेरी बस एक विनम्र अपील है कि वे सुबोध उनियाल जी से एक साधारण-सा वीडियो जारी करने को कहें, जिसमें वे अपने बयान को स्पष्ट करें और परफॉर्मेंस के दौरान दलेर भाई के शराब पीने की बात कहने के लिए उनसे माफी मांगें।

मेरा मानना है कि गलतफहमियां हो सकती हैं, लेकिन उन्हें शालीनता के साथ दूर भी किया जा सकता है। मुझे उम्मीद है कि इस छोटे-से कदम से यह मामला समाप्त करने में मदद मिलेगी और दलेर भाई की गरिमा और प्रतिष्ठा का सम्मान बना रहेगा।”

मीका सिंह ने अपनी दूसरी पोस्ट में ये बातें भी कहीं-

  • मंत्री सुबोध उनियाल ने मंच पर जिस तरह बात की, वह बेहद अभद्र और अपमानजनक था। परिस्थितियां चाहे जो भी हों, एक कलाकार सम्मान का हकदार है।
  • मीका ने मंत्री के हवाले से लिखा कि उन्होंने मंच पर कहा था, “यहां आपसे पहले मनिंदर बुट्टर पिट के गया था। इतना पिटा था कि अब उसका बाप भी नहीं आ सकता यहां से।”
  • मीका ने सवाल उठाया कि क्या किसी मंत्री को कलाकारों के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए? उनका व्यवहार कैसा है?
  • मीका ने सुबोध उनियाल से सवाल किया कि क्या वे चाहते हैं कि कलाकार उत्तराखंड आना बंद कर दें? उन्होंने कहा कि इस तरह का रवैया कलाकारों को उस राज्य में प्रस्तुति देने से हतोत्साहित कर सकता है, जिससे सभी प्यार करते हैं।
  • मीका ने मंत्री को याद दिलाया कि जनता ने ही उन्हें यह पद दिया है। सार्वजनिक पद के साथ जिम्मेदारी, विनम्रता और जवाबदेही भी आती है। उन्होंने उत्तराखंड के प्रति अपना प्यार और सम्मान जताते हुए कहा कि कलाकार भी सम्मान के हकदार हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि मंत्री अपनी कही बातों पर विचार करेंगे और इस मामले को गरिमा के साथ सुलझाएंगे।

जिस दिन ये पूरा विवाद हुआ उस दिन दलेर ने खुद मंत्री को स्टेज पर बुलाया था, लेकिन मंत्री ने यहां पर भी उनपर शराब के नशे में होने का आरोप लगाया था।जिस दिन ये पूरा विवाद हुआ उस दिन दलेर ने खुद मंत्री को स्टेज पर बुलाया था, लेकिन मंत्री ने यहां पर भी उनपर शराब के नशे में होने का आरोप लगाया था।

मंत्री ने कहा था- ड्रंक होकर बेवकूफ बना रहे हो

पूरे विवाद की शुरुआत 18 अक्टूबर की रात उत्तराखंड के टिहरी-गढ़वाल जिले के नरेंद्रनगर में कुंजापुरी मेले से हुई थी। यहां पर दलेर मेहंदी परफॉर्मेंस दे रहे थे। तभी यहां पर चीफ गेस्ट के तौर पर बैठे स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने उन्हें फटकार लगाते हुए कहा था कि-

QuoteImage

हमने दलेर मेहंदी को बुलाया है, उनकी टीम को नहीं। आप शराब पीकर लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं, गाना भी नहीं गा रहे। शो से पहले आपके नखरे इतने थे की हमें ये चाहिए वो चाहिए। गाना एक भी नही गा रहे हैं। एक लाइन बोलके बैठ जा रहे हैं, बेवकूफ बना रहे हैं आप। आपको मालूम है ना कि एक सिंगर पिट कर गया था यहां से। इतना पिटा था कि उसका बाप भी अब नहीं आ सकता यहां पर।

QuoteImageहालांकि मंत्री के ये सब कहने के बाद भी दलेर ने गाना बंद नहीं किया। वो मंत्री की बातें सुनते रहे और फिर जब मंत्री ने अपनी बात खत्म की तो दलेर ने दोबारा गाना शुरू कर दिया।हालांकि मंत्री के ये सब कहने के बाद भी दलेर ने गाना बंद नहीं किया। वो मंत्री की बातें सुनते रहे और फिर जब मंत्री ने अपनी बात खत्म की तो दलेर ने दोबारा गाना शुरू कर दिया।

विवाद बढ़ा तो मंत्री बोले- दलेर की तबीयत खराब थी, पता नहीं था

दलेर मेहंदी और मंत्री सुबोध उनियाल के बीच नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री दलेर के सपोर्ट में उतर गई। उनके भाई मीका ने तो ये भी दावा किया कि दलेर ने जीवन में कभी शराब पी ही नहीं। वहीं, विवाद बढ़ने के बाद मंत्री ने सफाई देते हुए कहा था कि उन्हें जानकारी नहीं थी कि सिंगर की तबीयत खराब है।

वहीं, इस मामले में 22 अक्टूबर यानी बीते कल ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी मामले में बीच-बचाव किया था। धामी ने कहा था-

QuoteImage

उस समय मंत्री पर जनता का दबाव रहा होगा, उत्तराखंड कलाकारों की धरती है और यहां सभी का सम्मान होता है।

QuoteImage

इसके साथ ही सीएम ने मीका सिंह और दलेर मेहंदी से बात करने की बात कहते हुए अपील की थी कि इस मामले को यहीं समाप्त कर देना चाहिए। बाद में धामी ने मीका सिंह से फोन पर बात की और कहा कि गलतफहमियों को आपसी संवाद और सौहार्द से दूर किया जाना चाहिए। धामी से बात होने के एक दिन बाद अब मीका सिंह ने धामी से अपील की है कि वो मंत्री से एक माफी का वीडियो बनवाएं।

पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय दीजिए…

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

मूवी रिव्यू- 'उड़ता तीर':‘धुरंधर’ के अंदाज में आतंकवाद पर कॉमेडी का वार, लॉजिक घर छोड़िए और ठहाकों में डूब जाइए

Hindi News Entertainment Bollywood Udta Teer Movie Review | Comedy Spoof On India Pakistan Spy Mission मूवी रिव्यू- ‘उड़ता तीर’:‘धुरंधर’ के अंदाज में आतंकवाद पर कॉमेडी का वार, लॉजिक घर…

बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव में 73% मतदान:कमिश्नर बोले-संजय कम्युनिटी हॉल के स्ट्रांग रूम में रखी जा रही चुनाव सामग्री

Hindi News Local Uttar pradesh Bareilly Bareilly MLC Election Update | Commissioner Shambhu Kumar Statement बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव में 73% मतदान:कमिश्नर बोले-संजय कम्युनिटी हॉल के स्ट्रांग रूम में रखी…

You Missed

Katie Price’s ex-husband found not guilty of raping teenage girl

  • By dp
  • October 23, 2026
  • 4 views
Katie Price’s ex-husband found not guilty of raping teenage girl

मूवी रिव्यू- 'उड़ता तीर':‘धुरंधर’ के अंदाज में आतंकवाद पर कॉमेडी का वार, लॉजिक घर छोड़िए और ठहाकों में डूब जाइए

  • By dp
  • October 23, 2026
  • 3 views
मूवी रिव्यू- 'उड़ता तीर':‘धुरंधर’ के अंदाज में आतंकवाद पर कॉमेडी का वार, लॉजिक घर छोड़िए और ठहाकों में डूब जाइए

LSU Basketball Coaching Legend Dale Brown Has Passed Away At Age 90 | TigerRag.com

  • By dp
  • October 23, 2026
  • 5 views
LSU Basketball Coaching Legend Dale Brown Has Passed Away At Age 90 | TigerRag.com

मीका बोले- धामी जी मंत्री से माफी का वीडियो बनवाएं:क्या आप चाहते हैं आर्टिस्ट उत्तराखंड ना आएं; कल ही CM ने फोन पर की थी बात

  • By dp
  • October 23, 2026
  • 5 views
मीका बोले- धामी जी मंत्री से माफी का वीडियो बनवाएं:क्या आप चाहते हैं आर्टिस्ट उत्तराखंड ना आएं; कल ही CM ने फोन पर की थी बात

Todd Chrisley Trying to Block Release of Son Grayson’s Drug Test Results From Car Crash

  • By dp
  • October 23, 2026
  • 6 views
Todd Chrisley Trying to Block Release of Son Grayson’s Drug Test Results From Car Crash

बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव में 73% मतदान:कमिश्नर बोले-संजय कम्युनिटी हॉल के स्ट्रांग रूम में रखी जा रही चुनाव सामग्री

  • By dp
  • October 23, 2026
  • 6 views
बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव में 73% मतदान:कमिश्नर बोले-संजय कम्युनिटी हॉल के स्ट्रांग रूम में रखी जा रही चुनाव सामग्री