नोएडा डियर पार्क के 12 बाड़ों में लगेंगे 3490 पेड़:नर्सरी में 18 से 20 फीट के किए जाएंगे, इसके बाद डियर पार्क में करेंगे ट्रांसप्लांट

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Gautambudh nagar
  • Noida Biodiversity Park Deer Park Tree Transplant Plan | Greenery News

नोएडा डियर पार्क के 12 बाड़ों में लगेंगे 3490 पेड़:नर्सरी में 18 से 20 फीट के किए जाएंगे, इसके बाद डियर पार्क में करेंगे ट्रांसप्लांटनोएडा8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नोएडा के इसी पार्क में बनाया जा रहा डियर पार्क। - Dainik Bhaskarनोएडा के इसी पार्क में बनाया जा रहा डियर पार्क।

सेक्टर-91 स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क में तैयार हो रहे डियर पार्क में हिरणों और अन्य वन्यजीवों को प्राकृतिक माहौल देने के लिए 3490 पेड़ लगाए जाएंगे। इसके लिए पहले पेड़ों को नर्सरी में 18 से 20 फीट ऊंचा किया जाएगा। इसके बाद इन्हें डियर पार्क में ट्रांस

.

नोएडा प्राधिकरण की योजना के अनुसार डियर पार्क के बाड़ों में पिलखन, चकरेशिया, मौलश्री, पाकड़, बॉटल ब्रश, अशोक, सेमल और कदम प्रजाति के पेड़ लगाए जाएंगे। इन पेड़ों को पहले नर्सरी में तैयार किया जाएगा, ताकि पार्क में लगाने के समय उनकी ऊंचाई पर्याप्त हो। 18 से 20 फीट के पेड़ों को ट्रांसप्लांट करने से बाड़ों में हरियाली विकसित करने में मदद मिलेगी। इससे वन्यजीवों को छाया और प्राकृतिक वातावरण भी मिल सकेगा।

12 बाड़ों में विकसित होगा प्राकृतिक माहौल डियर पार्क में हिरणों और दूसरे वन्यजीवों के लिए करीब 12 बाड़े तैयार किए जा रहे हैं। इनमें से नौ बाड़ों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि बाकी पर काम चल रहा है। प्रत्येक बाड़े में करीब 18 से 20 पौधे लगाने की योजना है। पेड़ों की प्रजातियों का चयन पार्क की जरूरत और वन्यजीवों के अनुकूल वातावरण को ध्यान में रखकर किया गया है।

99 वन्यजीवों को लाने की तैयारी करीब 30 एकड़ में विकसित हो रहे डियर पार्क पर लगभग 40 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। यहां कुल 99 वन्यजीव रखे जाने की योजना है। इनमें 33 नर और 66 मादा शामिल होंगी। पार्क में माउस डियर, स्पॉटेड डियर, सांभर, हॉग डियर, स्वैम्प डियर और बार्किंग डियर सहित कई प्रजातियां लाई जा रही है। इसके अलावा ब्लैकबक, चिंकारा और चौसिंघा भी रखे जाएंगे। जू से इनको मंगवाने के लिए आवेदन किया गया है।

पार्क में अफ्रीका की स्प्रिंगबॉक, इम्पाला, वाइल्डबीस्ट और लेसर कुडू जैसी एंटीलोप प्रजातियां भी देखने को मिलेंगी। इनके अलावा जलीय पक्षियों के लिए एवियरी बनाने की योजना है। वन्यजीवों को लाने की प्रक्रिया सेंट्रल जू अथॉरिटी के दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरी की जाएगी।

दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य प्राधिकरण का लक्ष्य डियर पार्क का निर्माण दिसंबर तक पूरा करने का है। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से वन्यजीवों को यहां लाने की प्रक्रिया शुरू होगी। पार्क को सनसेट सफारी की तर्ज पर विकसित करने की भी योजना है, ताकि लोग सूर्यास्त के बाद रात करीब 10 बजे तक हिरणों और जलीय पक्षियों को देख सकें। इसके लिए विशेष लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी, जिससे दर्शकों को वन्यजीव दिखाई दें और उनकी प्राकृतिक दिनचर्या पर कम से कम असर पड़े।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

बेटी के जन्म के 36 दिन बाद शूटिंग करेंगी दीपिका:शाहरुख खान के साथ शूट करेंगी 'किंग' का गाना; दूसरी बेटी का नाम रखा देवी

Hindi News Entertainment Bollywood Deepika Padukone Shoots King Song With Shah Rukh Khan | Devi Name Reveal बेटी के जन्म के 36 दिन बाद शूटिंग करेंगी दीपिका:शाहरुख खान के साथ…

होमवर्क के मास्टर हैं मॉडल श्रद्धा के 'सरजी':BJP सांसद और 5 विधायकों ने वोट नहीं डाले, सपा योद्धा ने खूब बहाए आंसू

Hindi News Local Uttar pradesh Who Is Model Shraddha Dubey’s Mentor| Akhilesh Yadav’s Leaders Have Started Crying|up Politics| BJP MLAs And MP Bhola Singh Did Not Cast Their Votes| Dr.…

You Missed

Alejandro Arbeláez, exviceministro de Defensa de Álvaro Uribe, busca ser candidato a la Gobernación de Antioquia | MiOriente

  • By dp
  • October 24, 2026
  • 2 views
Alejandro Arbeláez, exviceministro de Defensa de Álvaro Uribe, busca ser candidato a la Gobernación de Antioquia | MiOriente

बेटी के जन्म के 36 दिन बाद शूटिंग करेंगी दीपिका:शाहरुख खान के साथ शूट करेंगी 'किंग' का गाना; दूसरी बेटी का नाम रखा देवी

  • By dp
  • October 24, 2026
  • 2 views
बेटी के जन्म के 36 दिन बाद शूटिंग करेंगी दीपिका:शाहरुख खान के साथ शूट करेंगी 'किंग' का गाना; दूसरी बेटी का नाम रखा देवी

Brandon Miller looks to end Hornets’ 10-year playoff drought

  • By dp
  • October 24, 2026
  • 6 views
Brandon Miller looks to end Hornets’ 10-year playoff drought

नोएडा डियर पार्क के 12 बाड़ों में लगेंगे 3490 पेड़:नर्सरी में 18 से 20 फीट के किए जाएंगे, इसके बाद डियर पार्क में करेंगे ट्रांसप्लांट

  • By dp
  • October 24, 2026
  • 6 views
नोएडा डियर पार्क के 12 बाड़ों में लगेंगे 3490 पेड़:नर्सरी में 18 से 20 फीट के किए जाएंगे, इसके बाद डियर पार्क में करेंगे ट्रांसप्लांट

Man convicted of groping teen girl through seat on flight to Boston

  • By dp
  • October 24, 2026
  • 8 views

  • 7 views
होमवर्क के मास्टर हैं मॉडल श्रद्धा के 'सरजी':BJP सांसद और 5 विधायकों ने वोट नहीं डाले, सपा योद्धा ने खूब बहाए आंसू