- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Bulandshahar
- Anti Dowry Speech Competition Held At Devnagari College Gulavathi
दहेज विरोधी जागरूकता अभियान:गुलावठी में छात्र-छात्राओं ने दहेज रहित विवाह का दिया संदेशबुलंदशहर2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बुलंदशहर में गुलावठी के देवनागरी महाविद्यालय में दहेज विरोधी जागरूकता अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने दहेज प्रथा के दुष्परिणामों पर
.
युवा वक्ताओं ने कहा कि दहेज जैसी कुप्रथा को समाप्त करने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। समाज में जागरूकता फैलाने के साथ ही लोगों को दहेज रहित विवाह के लिए प्रेरित करना जरूरी है। विद्यार्थियों ने अपने विचारों के माध्यम से समानता और सामाजिक बदलाव का संदेश दिया।
कार्यक्रम का संचालन समाजशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर श्री कृष्ण कुमार ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को दहेज प्रथा के खिलाफ जागरूक रहने और इस सामाजिक बुराई को समाप्त करने में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाने का संदेश दिया गया।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें
Source link




