'सुशांत सिंह राजपूत का डिप्रेशन का इलाज चल रहा था':स्मिता जयकर बोलीं- रिया चक्रवर्ती ने मैसेज किया था, ‘वह फिर कमजोर पड़ रहे हैं’

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Sushant Singh Rajput Depression Treatment; Smita Jaykar | Rhea Chakraborty

‘सुशांत सिंह राजपूत का डिप्रेशन का इलाज चल रहा था’:स्मिता जयकर बोलीं- रिया चक्रवर्ती ने मैसेज किया था, ‘वह फिर कमजोर पड़ रहे हैं’16 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस स्मिता जयकर ने हाल ही में बताया कि सुशांत सिंह राजपूत का मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में डिप्रेशन का इलाज चल रहा था। वह उनसे मिलने अस्पताल गई थीं।

स्मिता के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती ने उनसे आध्यात्मिक उपचार के लिए संपर्क किया था।

दरअसल, स्मिता ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में कहा, “सुशांत जब हिंदुजा अस्पताल में भर्ती थे, तब मैं उन्हें हीलिंग देने भी गई थी। उनका डिप्रेशन का इलाज चल रहा था।”

उन्होंने बताया, “रिया ने मुझे फोन किया था। मैंने उसके साथ ‘सोनाली केबल’ में काम किया था। हमने पहले इन चीजों पर बात की थी। मैंने रिया से कहा था कि मैं सुशांत से मिलने आऊंगी।”

साल 2014 में आई फिल्म 'सोनाली केबल' में स्मिता जयकर ने मीना ताई पवार का किरदार निभाया था।साल 2014 में आई फिल्म ‘सोनाली केबल’ में स्मिता जयकर ने मीना ताई पवार का किरदार निभाया था।

आश्रम आने की योजना नहीं हो सकी

स्मिता ने बताया कि वह सुशांत को अपने आश्रम ले जाने की योजना बना रही थीं। सुशांत भी वहां एक प्रक्रिया में शामिल होने के लिए तैयार थे।

उन्होंने कहा, “उस समय वह शायद दवाइयां ले रहे थे। उन्होंने मुझसे बहुत अच्छे से बात की और खुश नजर आए।”

स्मिता ने आगे कहा, “मैं उन्हें आश्रम लाने वाली थी। वह भी वहां की एक प्रक्रिया में शामिल होने के लिए तैयार थे।”

उन्होंने बताया, “उस रात रिया ने मुझे मैसेज किया- ‘स्मिता, वह फिर कमजोर पड़ रहे हैं।’ इसके बाद यह मुलाकात नहीं हो सकी। मुझे अफसोस है कि वह नहीं आ पाए।”

स्मिता ने यह भी बताया कि मुलाकात के दौरान उन्होंने सुशांत को गले लगाया था। उन्होंने कहा, “मैंने उन्हें कसकर गले लगाया था। एक्टर के तौर पर मैं उन्हें हमेशा पसंद करती थी।”

अभिनेत्री स्मिता जयकर ने ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’, ‘हम दिल दे चुके सनम’ और ‘देवदास’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है।अभिनेत्री स्मिता जयकर ने ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’, ‘हम दिल दे चुके सनम’ और ‘देवदास’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

सुशांत की मौत के बाद खुद से किए सवाल

स्मिता ने कहा कि सुशांत की मौत की खबर सुनकर उन्हें लगा कि वह उनकी मदद कर सकती थीं।

उन्होंने कहा, “जब मुझे उनकी मौत के बारे में पता चला, तो मैंने सोचा- वह मेरे पास क्यों नहीं आए? उन्होंने दोबारा मुझसे संपर्क क्यों नहीं किया? मैं उनकी मदद कर सकती थी।”

रिया के समर्थन में बोलीं स्मिता

इंटरव्यू में स्मिता ने सुशांत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती पर हुई जांच और आलोचना का भी जिक्र किया।

उन्होंने कहा, “उस समय रिया ही सुशांत के साथ थी और उनकी मदद करना चाहती थी। इस बेचारी लड़की को इन सब मामलों में घसीट लिया गया।”

स्मिता ने कहा, “जब मैंने रिया के साथ काम किया था, तब वह बहुत प्यारी लड़की थी।”

सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 को अपने मुंबई वाले घर में मृत पाए गए थे। उस समय उनकी उम्र 34 साल थी।

उनकी मौत के बाद, रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार पर कई आरोप लगे। मामले में कई जांचें भी हुईं।

इसके बाद, सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने क्लोजर रिपोर्ट फाइल की। रिपोर्ट में कहा गया कि रिया और उनके परिवार की तरफ से साजिश या क्रिमिनल इन्वॉल्वमेंट का कोई सबूत नहीं मिला।

स्मिता जयकर आध्यात्म और हीलिंग से जुड़ी हैं

एक्टिंग के अलावा अभिनेत्री स्मिता जयकर पिछले 35 साल से ज्यादा समय से आध्यात्म और हीलिंग से जुड़ी हुई हैं। अभिनय में आने से पहले ही उनकी रुचि इन विषयों में थी। वह चक्र हीलिंग, रेकी और प्राणिक हीलिंग जैसी 36 से ज्यादा उपचार विधियों में सर्टिफाइड हैं। स्मिता अब तक कॉर्पोरेट कर्मचारियों, छात्रों और दूसरे लोगों के लिए 5,000 से ज्यादा वर्कशॉप और सेमिनार कर चुकी हैं।

स्मिता जयकर चक्र ध्यान, एनर्जी प्रोटेक्शन और आध्यात्मिक मार्गदर्शन भी देती हैं।स्मिता जयकर चक्र ध्यान, एनर्जी प्रोटेक्शन और आध्यात्मिक मार्गदर्शन भी देती हैं।

इसके अलावा, उन्होंने आध्यात्मिक विषयों पर दो किताबें लिखी हैं और TEDx पर भी अपनी बात रख चुकी हैं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    आजमगढ़ रोडवेज पर बस के लिए परेशान हो रहे अभ्यर्थी:कमरे पर सोने के लिए गए RM, अभ्यर्थी बोले कैसे पहुंचेंगे परीक्षा केंद्र, सता रहा है डर

    Hindi News Local Uttar pradesh Azamgarh UP PET Exam 2026: Azamgarh Candidates Stranded At Bus Stand | Transport Crisis आजमगढ़ रोडवेज पर बस के लिए परेशान हो रहे अभ्यर्थी:कमरे पर…

    सैफ अली खान ने बजाया गिटार:एक्टर ने ड्रमर्स के साथ किया फ्यूजन, इम्प्रेस होकर करीना ने पूछा सवाल

    Hindi News Entertainment Bollywood Saif Ali Khan Jamming With Guitar | Kareena Kapoor Cool Husband Video सैफ अली खान ने बजाया गिटार:एक्टर ने ड्रमर्स के साथ किया फ्यूजन, इम्प्रेस होकर…

    You Missed

    How to watch Virginia Tech football at Clemson

    • By dp
    • October 24, 2026
    • 2 views
    How to watch Virginia Tech football at Clemson

    आजमगढ़ रोडवेज पर बस के लिए परेशान हो रहे अभ्यर्थी:कमरे पर सोने के लिए गए RM, अभ्यर्थी बोले कैसे पहुंचेंगे परीक्षा केंद्र, सता रहा है डर

    • By dp
    • October 24, 2026
    • 2 views
    आजमगढ़ रोडवेज पर बस के लिए परेशान हो रहे अभ्यर्थी:कमरे पर सोने के लिए गए RM, अभ्यर्थी बोले कैसे पहुंचेंगे परीक्षा केंद्र, सता रहा है डर

    NC State Announces Change in Leadership for Wolfpack Football – NC State University Athletics

    • By dp
    • October 24, 2026
    • 6 views
    NC State Announces Change in Leadership for Wolfpack Football – NC State University Athletics

    'सुशांत सिंह राजपूत का डिप्रेशन का इलाज चल रहा था':स्मिता जयकर बोलीं- रिया चक्रवर्ती ने मैसेज किया था, ‘वह फिर कमजोर पड़ रहे हैं’

    • By dp
    • October 24, 2026
    • 6 views
    'सुशांत सिंह राजपूत का डिप्रेशन का इलाज चल रहा था':स्मिता जयकर बोलीं- रिया चक्रवर्ती ने मैसेज किया था, ‘वह फिर कमजोर पड़ रहे हैं’

    Apple TV Vs. PlayStation 5: Which Is Best For Streaming? – BGR