आजमगढ़ रोडवेज पर बस के लिए परेशान हो रहे अभ्यर्थी:कमरे पर सोने के लिए गए RM, अभ्यर्थी बोले कैसे पहुंचेंगे परीक्षा केंद्र, सता रहा है डर

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Azamgarh
  • UP PET Exam 2026: Azamgarh Candidates Stranded At Bus Stand | Transport Crisis

आजमगढ़ रोडवेज पर बस के लिए परेशान हो रहे अभ्यर्थी:कमरे पर सोने के लिए गए RM, अभ्यर्थी बोले कैसे पहुंचेंगे परीक्षा केंद्र, सता रहा है डरआजमगढ़3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आजमगढ़ में सड़क पर परेशान अभ्यर्थी, परिवहन विभाग के अधिकारी नदारद। - Dainik Bhaskarआजमगढ़ में सड़क पर परेशान अभ्यर्थी, परिवहन विभाग के अधिकारी नदारद।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 को लेकर आजमगढ़ के परिवहन विभाग के अधिकारी कितना गंभीर हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि रात 10 बजे से अयोध्या, अंबेडकरनगर के लिए बस की कोई सेवा नहीं है। ऐसे में

.आजमगढ़ में रात 8 बजे जिले के डीएम रविंद्र कुमार एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने किया था रोडवेज का निरीक्षण।आजमगढ़ में रात 8 बजे जिले के डीएम रविंद्र कुमार एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने किया था रोडवेज का निरीक्षण।

आजमगढ़ परिवहन विभाग के अधिकारी अपने कमरे पर जाकर सो चुके हैं। ऐसा आरोप अभ्यर्थी लगा रहे हैं। अयोध्या अंबेडकर नगर के लिए जो भी बसे जाएगी वह रात 3 बजे के बाद जाएंगी। ऐसे में इन परीक्षा केंद्रों पर जाने वाले अभ्यर्थियों के मन में परीक्षा को लेकर डर सता रहा है। अभ्यर्थियों को इस बात का डर लग रहा है कि जिस तरह से परीक्षा की रिपोर्टिंग टाइम सुबह 8 बजे है। ऐसे में पहुंच पाना लगभग असंभव है। इस बात को लेकर अभ्यर्थियों में जमकर गुस्सा भी है। लगभग 400 से अधिक अभ्यर्थी रात 1:00 बजे तक बस अड्डे पर टहलते नजर आए। ऐसे में रात 1 बजे तक दैनिक भास्कर ने इन अभ्यर्थियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली इसके बाद अभ्यर्थियों का गुस्सा फूट पड़ा। आईए जानते हैं। इन अभ्यर्थियों ने दैनिक भास्कर से क्या कहा……

मऊ से आये अभ्यर्थी राहुल बोले अंबेडकरनगर जाने के लिए नहीं मिल रही बस।मऊ से आये अभ्यर्थी राहुल बोले अंबेडकरनगर जाने के लिए नहीं मिल रही बस।

बहुत दिक्कत हो रही है मऊ जिले से किसी तरह से आजमगढ़ पहुंचे अभ्यर्थी राहुल ने बताया कि मेरा परीक्षा केंद्र अंबेडकर नगर जिला है। लगभग 3 घंटे से आजमगढ़ बस अड्डे पर टहल रहा हूं पर अभी तक जाने को कोई साधन नहीं मिला है। रात के 12:30 बज चुके हैं। पर यहां कोई सुनने वाला नहीं है। रोडवेज के अधिकारी अपने-अपने घरों को जा चुके हैं जो भी कर्मचारी हैं। वह बता रहे हैं की रात 3:00 बजे के बाद ही कोई बस जाएगी। ऐसे में समय से पहुंचने का डर हम लोगों को सता रहा है।

मऊ से आए अभ्यर्थी अवनीश शर्मा का अयोध्या पड़ा है सेंटर, बोले कोई सुनने वाला नहीं।मऊ से आए अभ्यर्थी अवनीश शर्मा का अयोध्या पड़ा है सेंटर, बोले कोई सुनने वाला नहीं।

2 घंटे से खड़ा हूं, नहीं है कोई व्यवस्था दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए मऊ से आए अभ्यर्थी अवनीश शर्मा ने बताया कि 2 घंटे से बस अड्डे पर खड़ा हूं। पर अभी तक कोई भी बस अयोध्या जाने के लिए नहीं मिली। अवनीश शर्मा का सेंटर अयोध्या में पड़ा है। अवनीश शर्मा ने बताया कि परिवहन विभाग के जो अधिकारी थे वह अपने घरों को जा चुके हैं कोई सुनने वाला नहीं है।

आजमगढ़ के रोडवेज पर रात 12: 30 पर बस का इंतजार करते अभ्यर्थी।आजमगढ़ के रोडवेज पर रात 12: 30 पर बस का इंतजार करते अभ्यर्थी।

400 से अधिक छात्र और छात्राएं सड़कों पर साधनों के इंतजार में टहल रहे हैं। परीक्षा में सुबह 8 बजे रिपोर्टिंग टाइम है। ऐसे में 3:00 बजे बस मिलने पर परीक्षा में शामिल होने को लेकर डर सता रहा है। बतातें चलें की आजमगढ़ से अयोध्या पहुंचने में 5 घंटे से अधिक का समय लगता है।

आजमगढ़ के रोडवेज पर मेल अभ्यर्थियों के लिए की गई व्यवस्था, रात 12:30 बजे सोते अभ्यर्थी।आजमगढ़ के रोडवेज पर मेल अभ्यर्थियों के लिए की गई व्यवस्था, रात 12:30 बजे सोते अभ्यर्थी।

आजमगढ़ में 30 सेंटरों पर होगी परीक्षा आजमगढ़ जिले में 30 सेंटरों पर पीईटी परीक्षा आयोजित की गई है। इस परीक्षा में कुल 13,344 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील करने के निर्देश दिए। जिले के डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने देर रात बस अड्डे और रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करके परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों से फीडबैक लिया इसके साथ ही आने-जाने के लिए परिवहन व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली।

आजमगढ़ के रोडवेज पर फीमेल अभ्यर्थियों के लिए की गई व्यवस्था तैनात महिला पुलिसकर्मी।आजमगढ़ के रोडवेज पर फीमेल अभ्यर्थियों के लिए की गई व्यवस्था तैनात महिला पुलिसकर्मी।

रोडवेज के साथ ही रैन बसेरों में की गई है व्यवस्था आजमगढ़ जिला प्रशासन ने परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए आजमगढ़ के रोडवेज पर मेल और फीमेल अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की है। सबसे खास बात यह है कि मेल और फीमेल दोनों अभ्यर्थियों के आसपास पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है। फीमेल अभ्यर्थियों के पास महिला पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। जबकि मेल अभ्यर्थियों के पास पुरुष पुलिस कर्मियों को लगाया गया है। जिससे कि अभ्यर्थियों को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही कई रैन बसेरों में भी अभ्यर्थियों के रुकने की व्यवस्था की गई है। निश्चित रूप से जिला प्रशासन का यह कदम सराहनीय है।

आजमगढ़ से जा रही उत्सर्ग एक्सप्रेस में में अभ्यर्थियों की भारी भीड़।आजमगढ़ से जा रही उत्सर्ग एक्सप्रेस में में अभ्यर्थियों की भारी भीड़।LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के दोबारा खुलने के 10 साल पूरे

Hindi News Entertainment Bollywood Royal Opera House Mumbai Anniversary | Lata Mangeshkar Amitabh Bachchan अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के…

'सुशांत सिंह राजपूत का डिप्रेशन का इलाज चल रहा था':स्मिता जयकर बोलीं- रिया चक्रवर्ती ने मैसेज किया था, ‘वह फिर कमजोर पड़ रहे हैं’

Hindi News Entertainment Bollywood Sushant Singh Rajput Depression Treatment; Smita Jaykar | Rhea Chakraborty ‘सुशांत सिंह राजपूत का डिप्रेशन का इलाज चल रहा था’:स्मिता जयकर बोलीं- रिया चक्रवर्ती ने मैसेज…

You Missed

Lightning at Mammoth projected lineups | NHL.com

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 3 views
Lightning at Mammoth projected lineups | NHL.com

अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के दोबारा खुलने के 10 साल पूरे

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 3 views
अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के दोबारा खुलने के 10 साल पूरे

How to watch Virginia Tech football at Clemson

  • By dp
  • October 24, 2026
  • 4 views
How to watch Virginia Tech football at Clemson

आजमगढ़ रोडवेज पर बस के लिए परेशान हो रहे अभ्यर्थी:कमरे पर सोने के लिए गए RM, अभ्यर्थी बोले कैसे पहुंचेंगे परीक्षा केंद्र, सता रहा है डर

  • By dp
  • October 24, 2026
  • 7 views
आजमगढ़ रोडवेज पर बस के लिए परेशान हो रहे अभ्यर्थी:कमरे पर सोने के लिए गए RM, अभ्यर्थी बोले कैसे पहुंचेंगे परीक्षा केंद्र, सता रहा है डर

NC State Announces Change in Leadership for Wolfpack Football – NC State University Athletics

  • By dp
  • October 24, 2026
  • 6 views
NC State Announces Change in Leadership for Wolfpack Football – NC State University Athletics

'सुशांत सिंह राजपूत का डिप्रेशन का इलाज चल रहा था':स्मिता जयकर बोलीं- रिया चक्रवर्ती ने मैसेज किया था, ‘वह फिर कमजोर पड़ रहे हैं’

  • By dp
  • October 24, 2026
  • 6 views
'सुशांत सिंह राजपूत का डिप्रेशन का इलाज चल रहा था':स्मिता जयकर बोलीं- रिया चक्रवर्ती ने मैसेज किया था, ‘वह फिर कमजोर पड़ रहे हैं’