शारदा बंधे के पानी में मिला लापता युवक का शव:लखीमपुर-खीरी में 22 अक्टूबर से था गायब, कपड़े मिलने के बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lakhimpur kheri
  • Bijua
  • Lakhimpur Kheri News | Youth Body Found In Sharda River After Missing

शारदा बंधे के पानी में मिला लापता युवक का शव:लखीमपुर-खीरी में 22 अक्टूबर से था गायब, कपड़े मिलने के बाद परिजनों को अनहोनी की आशंकानागेन्द्रप्रतापशुक्ला | बिजुआ, लखीमपुर-खीरी1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शारदा बंधे में मिला लापता युवक का शव। - Dainik Bhaskarशारदा बंधे में मिला लापता युवक का शव।

बिजुआ खीरी के थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के हजूरपुरवा गांव निवासी 38 वर्षीय युवक का शव रविवार सुबह पूजागांव के सामने शारदा बंधे के पानी में उतराता हुआ मिला। मृतक की पहचान संतोष कुमार पुत्र धनीराम के रूप में हुई है। शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई और परि

.

परिजनों ने बताया कि संतोष कुमार 22 अक्टूबर की रात बिना किसी को बताए घर से निकल गया था। जब सुबह तक वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला।

शनिवार को पूजागांव के पास स्थित टावर के पास उसके कपड़े बरामद हुए थे, जिसके बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका सताने लगी थी। परिजनों ने तुरंत फूलबेहड़ थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी थी।

रविवार सुबह ग्रामीण जब बंधे की तरफ गए तो उन्होंने पानी में एक शव उतराता हुआ देखा। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। सूचना पर फूलबेहड़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त संतोष कुमार के रूप में की।

थानाध्यक्ष टी.एन. मौर्य ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

मुजफ्फरनगर में 22 केंद्रों पर हो रही PET परीक्षा:स्मार्टवॉच समेत इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाने पर रोक, हुई बायोमेट्रिक स्कैनिंग

Hindi News Local Uttar pradesh Muzaffarnagar Muzaffarnagar PET Exam | Biometric Scanning & Smartwatch Ban Updates मुजफ्फरनगर में 22 केंद्रों पर हो रही PET परीक्षा:स्मार्टवॉच समेत इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाने…

आगरा में 30 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रविवार सुबह से खिली धूप

Hindi News Local Uttar pradesh Agra Agra Weather Update | Temperature Drop & Clear Sunshine Forecast आगरा में 30 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रविवार…

You Missed

Coleman receives warm welcome back to Calgary | NHL.com

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 2 views
Coleman receives warm welcome back to Calgary  | NHL.com

मुजफ्फरनगर में 22 केंद्रों पर हो रही PET परीक्षा:स्मार्टवॉच समेत इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाने पर रोक, हुई बायोमेट्रिक स्कैनिंग

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 3 views
मुजफ्फरनगर में 22 केंद्रों पर हो रही PET परीक्षा:स्मार्टवॉच समेत इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाने पर रोक, हुई बायोमेट्रिक स्कैनिंग

Warriors choosing De’Anthony Melton over Anfernee Simons is already backfiring

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 5 views
Warriors choosing De’Anthony Melton over Anfernee Simons is already backfiring

शारदा बंधे के पानी में मिला लापता युवक का शव:लखीमपुर-खीरी में 22 अक्टूबर से था गायब, कपड़े मिलने के बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 6 views
शारदा बंधे के पानी में मिला लापता युवक का शव:लखीमपुर-खीरी में 22 अक्टूबर से था गायब, कपड़े मिलने के बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका

Sydney Sweeney puts a risqué twist on Christmas classics in new Syrn lingerie campaign