मिर्जापुर में आचार्य रामचंद्र शुक्ल की 142वीं जयंती मनाई गई:व्योमेश शुक्ल को मिला सम्मान, कवियों ने काव्य पाठ से बांधा समां

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Mirzapur
  • Vyomesh Shukla Honored At Mirzapur | Acharya Ramchandra Shukla Jayanti

मिर्जापुर में आचार्य रामचंद्र शुक्ल की 142वीं जयंती मनाई गई:व्योमेश शुक्ल को मिला सम्मान, कवियों ने काव्य पाठ से बांधा समांनितिन कुमार अवस्थी | मिर्जापुरकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य रामचंद्र शुक्ल और महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।  - Dainik Bhaskarकार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य रामचंद्र शुक्ल और महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

.

मिर्जापुर में हिंदी साहित्य के विकास और आलोचना की परंपरा को नई दिशा देने वाले आचार्य रामचंद्र शुक्ल की 142वीं जयंती पर आचार्य रामचंद्र शुक्ल स्मारक शिक्षण संस्थान के तत्वावधान में समारोह आयोजित किया गया।

इसमें साहित्यकारों, कवियों और वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए हिंदी साहित्य में उनके योगदान को रेखांकित किया। इस वर्ष आचार्य रामचंद्र शुक्ल सम्मान नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी के महामंत्री व्योमेश शुक्ल को प्रदान किया गया।

लेखनी ने हिंदी साहित्य को दी नई दृष्टि

कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य रामचंद्र शुक्ल और महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र ने कहा कि आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने अपनी लेखनी से हिंदी साहित्य को समृद्ध किया। उनकी रचनाओं ने साहित्य को नई दृष्टि दी और हिंदी भाषा को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विशिष्ट अतिथि नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने कहा कि आचार्य रामचंद्र शुक्ल जनपद का गौरव हैं। उनकी साहित्यिक साधना और विचार आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

आलोचना की परंपरा को किया मजबूत

समारोह की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अनुज प्रताप सिंह ने कहा कि आचार्य शुक्ल ने हिंदी आलोचना साहित्य को नई दिशा प्रदान की। उनके साहित्यिक मूल्यांकन और विचारों ने हिंदी साहित्य की आलोचना परंपरा को मजबूत आधार दिया।

इस दौरान डॉ. एसएन पाठक, प्रतिमा शर्मा, डॉ. अनुराधा ओस, शिव प्रसाद द्विवेदी और डॉ. ध्रुव कुमार ने भी विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने आचार्य शुक्ल के साहित्यिक अवदान, आलोचनात्मक दृष्टि और हिंदी भाषा के विकास में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।

कवियों ने काव्य पाठ से प्रस्तुत की साहित्यिक संवेदनाएं

काव्य पाठ सत्र में लल्लू तिवारी, डॉ. ऊषा कनक पाठक, डॉ. सुधा सिंह, नंदिनी वर्मा, डॉली अग्रहरि, नंदलाल सिंह चंचल, विवेकानंद चौबे और विजय श्रीवास्तव ने अपनी रचनाएं सुनाईं। कविताओं के माध्यम से साहित्यिक संवेदनाओं और विचारों को प्रस्तुत किया गया।

मुख्य अतिथि दयाशंकर मिश्र ने कवियों और वक्ताओं को अंगवस्त्र एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। संस्थान के प्रबंधक राकेश शुक्ल ने मंचासीन अतिथियों का अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया।

सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुआ अभिनंदन

रमाशंकर द्विवेदी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की, जबकि विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गीत गाकर अतिथियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन आनंद अमित ने किया।

समारोह में अच्युतानंद शुक्ल, राजेंद्र तिवारी, विमल कुमार तिवारी, रमेश चंद्र दुबे, रामजी तिवारी, अभिनव त्रिपाठी, डॉ. विवेक, डॉ. अभिषेक, जाह्नवी तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, कासिम, मानस मोहिले, ईश्वर चंद्र, हौसला प्रसाद, लक्ष्मीकांत पांडेय, अमिताभ पांडेय, आशीष शुक्ल और अमरनाथ सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस:इमरान हाशमी के घर की रेकी करने पहुंचे थे शूटर, स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद भी नहीं ढूंढ पाए घर

Hindi News Entertainment Bollywood Mumbai Firing Case | Shooters Conducted Recon At Imran Hashmi Home टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस:इमरान हाशमी के घर की रेकी करने पहुंचे थे शूटर, स्थानीय लोगों…

सारा अली खान-2 दिन से केदारनाथ में कर रहीं आरती:दोस्तों के साथ बनाई रील; लोगों के साथ पी चाय, बोलीं- बाबा का धाम मेरा घर

Hindi News Local Uttarakhand Sara Ali Khan Kedarnath Visit | Bollywood Star Spotted Offering Aarti सारा अली खान-2 दिन से केदारनाथ में कर रहीं आरती:दोस्तों के साथ बनाई रील; लोगों…

You Missed

Why Draymond Green believes there’s no chance Lakers’ Luka Dončić wins MVP in 2026-2027 NBA season

  • By dp
  • October 27, 2026
  • 1 views
Why Draymond Green believes there’s no chance Lakers’ Luka Dončić wins MVP in 2026-2027 NBA season

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस:इमरान हाशमी के घर की रेकी करने पहुंचे थे शूटर, स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद भी नहीं ढूंढ पाए घर

  • By dp
  • October 27, 2026
  • 2 views
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस:इमरान हाशमी के घर की रेकी करने पहुंचे थे शूटर, स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद भी नहीं ढूंढ पाए घर

Just 8: Movement among Cowboys’ all-time receiving leaders

  • By dp
  • October 27, 2026
  • 5 views
Just 8: Movement among Cowboys’ all-time receiving leaders

मिर्जापुर में आचार्य रामचंद्र शुक्ल की 142वीं जयंती मनाई गई:व्योमेश शुक्ल को मिला सम्मान, कवियों ने काव्य पाठ से बांधा समां

  • By dp
  • October 27, 2026
  • 5 views
मिर्जापुर में आचार्य रामचंद्र शुक्ल की 142वीं जयंती मनाई गई:व्योमेश शुक्ल को मिला सम्मान, कवियों ने काव्य पाठ से बांधा समां

Flagg will miss game vs. Spurs with left shoulder sprain

  • By dp
  • October 27, 2026
  • 6 views