टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस:इमरान हाशमी के घर की रेकी करने पहुंचे थे शूटर, स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद भी नहीं ढूंढ पाए घर

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Mumbai Firing Case | Shooters Conducted Recon At Imran Hashmi Home

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस:इमरान हाशमी के घर की रेकी करने पहुंचे थे शूटर, स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद भी नहीं ढूंढ पाए घर34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई पुलिस को जांच में पता चला है कि टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस आरोपी शूटरों को उन्हें इमरान हाशमी के घर की रेकी करने को भी कहा गया था। हालांकि, वे स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद भी उनका घर नहीं ढूंढ पाए। यब हिंदुस्तान टाइम्स में अपनी रिपोर्ट में किया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सलमान खान लंबे समय से लॉरेंस गैंग के निशाने पर हैं। इस बार शूटरों ने आमिर खान के घर की भी रेकी की थी।

अधिकारी के मुताबिक, शूटरों को पता नहीं था कि आमिर खान दक्षिण मुंबई में शिफ्ट हो चुके हैं। इसलिए वे उनका घर नहीं ढूंढ सके।

इसके बाद शूटरों को इमरान हाशमी के घर की रेकी करने को कहा गया। वे स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद भी घर का पता नहीं लगा पाए। उन्होंने अपने हैंडलर्स को इसकी जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद शूटरों ने टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने का फैसला किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर श्रॉफ के रील्स देखे थे।

शूटरों को यह भी पता चला था कि टाइगर श्रॉफ हर रविवार जुहू के पुष्पा नरसी ग्राउंड में फुटबॉल खेलने जाते हैं।

डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस राजतिलक रौशन ने इस मामले में टिप्पणी के लिए भेजे गए संदेशों का जवाब नहीं दिया।

चार आरोपी 28 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में

सोमवार को हरियाणा के सोनीपत से गिरफ्तार चार आरोपियों को एस्प्लेनेड कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 28 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

इन आरोपियों में कुणाल संजय, सुमित सरोलिया, राधा वर्मा और बबीता राव शामिल हैं।

पुलिस ने कोर्ट को बताया कि इन आरोपियों ने शूटरों को हथियार मुहैया कराए थे। पुलिस के मुताबिक, कुणाल की बात अनिल पंडित से होती थी। अनिल पंडित को लॉरेंस गैंग का कथित ऑपरेटिव बताया गया है। उसने श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था।

कुणाल ने राधा वर्मा को एक पिस्तौल दी थी। इसके बाद राधा वर्मा और बबीता राव ने 17 अक्टूबर को दादर में कथित शूटर रेहान अंसारी से मुलाकात की।

दोनों ने रेहान अंसारी को पिस्तौल सौंप दी थी। पुलिस ने कोर्ट को बताया कि शूटरों को हमले के बाद हथियार लौटाने के निर्देश दिए गए थे।

उन्हें यह भी बताया गया था कि हथियार जल्द ही वापस ले लिया जाएगा।

टाइगर श्रॉफ गोली लगने से बाल-बाल बच गए थे। हालांकि, उनके ड्राइवर और एक राहगीर को गोलियां लगी थीं।

इस मामले में अब तक कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    शाहरुख की फिल्म ‘किंग’ का नया पोस्टर रिलीज:होंठों पर गुलाब, आंखों में गुस्सा दिखा, एक्टर ने लिखा- कातिल नहीं, आशिक हूं

    Hindi News Entertainment Bollywood Shah Rukh Khan King Movie Poster Release | King Film First Look & Update शाहरुख की फिल्म ‘किंग’ का नया पोस्टर रिलीज:होंठों पर गुलाब, आंखों में…

    मिर्जापुर में आचार्य रामचंद्र शुक्ल की 142वीं जयंती मनाई गई:व्योमेश शुक्ल को मिला सम्मान, कवियों ने काव्य पाठ से बांधा समां

    Hindi News Local Uttar pradesh Mirzapur Vyomesh Shukla Honored At Mirzapur | Acharya Ramchandra Shukla Jayanti मिर्जापुर में आचार्य रामचंद्र शुक्ल की 142वीं जयंती मनाई गई:व्योमेश शुक्ल को मिला सम्मान,…

    You Missed

    In ‘A Few Good Men,’ Bradley Whitford and Aaron Sorkin reunite in a post-’West Wing’ world | CNN

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 1 views
    In ‘A Few Good Men,’ Bradley Whitford and Aaron Sorkin reunite in a post-’West Wing’ world | CNN

    शाहरुख की फिल्म ‘किंग’ का नया पोस्टर रिलीज:होंठों पर गुलाब, आंखों में गुस्सा दिखा, एक्टर ने लिखा- कातिल नहीं, आशिक हूं

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 1 views
    शाहरुख की फिल्म ‘किंग’ का नया पोस्टर रिलीज:होंठों पर गुलाब, आंखों में गुस्सा दिखा, एक्टर ने लिखा- कातिल नहीं, आशिक हूं

    Why Draymond Green believes there’s no chance Lakers’ Luka Dončić wins MVP in 2026-2027 NBA season

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 3 views
    Why Draymond Green believes there’s no chance Lakers’ Luka Dončić wins MVP in 2026-2027 NBA season

    टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस:इमरान हाशमी के घर की रेकी करने पहुंचे थे शूटर, स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद भी नहीं ढूंढ पाए घर

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 3 views
    टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस:इमरान हाशमी के घर की रेकी करने पहुंचे थे शूटर, स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद भी नहीं ढूंढ पाए घर

    Just 8: Movement among Cowboys’ all-time receiving leaders

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 6 views