प्रभास की फिल्म फौजी का टीजर हटाने की मांग:सुभाष चंद्र बोस के पोते बोले- नेताजी के इतिहास से छेड़छाड़ हुई; पीएम मोदी से की शिकायत

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Netaji Subhash Chandra Bose Grandson Protests Prabhas Fauji Movie | Controversy

प्रभास की फिल्म फौजी का टीजर हटाने की मांग:सुभाष चंद्र बोस के पोते बोले- नेताजी के इतिहास से छेड़छाड़ हुई; पीएम मोदी से की शिकायत41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक्टर प्रभास की आने वाली फिल्म ‘फौजी’ के टीजर को लेकर विवाद बढ़ गया है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पोते चंद्र कुमार बोस ने फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया है।

चंद्र कुमार बोस ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर फिल्म के टीजर को हटाने और इस मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी टैग करते हुए टीजर में सुधार करने की अपील की है।

सूचना-प्रसारण मंत्री को खत लिखकर जताई आपत्ति

मंगलवार को चंद्र कुमार बोस ने सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को भेजे गए पत्र की कॉपी साझा की। पत्र में उन्होंने टीजर के उस सीन पर कड़ा ऐतराज जताया है, जिसमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस को एडॉल्फ हिटलर से बातचीत करते हुए और प्रभास के काल्पनिक किरदार ‘फौजी’ का परिचय कराते दिखाया गया है।

टीजर की आलोचना इसलिए हो रही है क्योंकि इसमें नेताजी और हिटलर को एक काल्पनिक किरदार की तारीफ करते हुए दिखाया गया है।

आलोचकों और बोस का आरोप है कि इस दृश्य में एक काल्पनिक पात्र को ज्यादा महत्व दिया गया है, जबकि नेताजी जैसी शख्सियत की भूमिका को छोटा दिखाया गया है।

फौजी के टीजर के इस सीन पर विवाद हुआ है।फौजी के टीजर के इस सीन पर विवाद हुआ है।

सेंसर बोर्ड पर उठाए सवाल, कार्रवाई की मांग

चंद्र कुमार बोस ने राष्ट्रीय प्रतीक और स्वतंत्रता सेनानियों के मामूली चित्रण पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने सेंसर बोर्ड (CBFC) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पूछा कि इतने संवेदनशील और आपत्तिजनक कंटेंट को पास कैसे कर दिया गया।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री से इस मामले की जांच कराने, टीजर को तुरंत हटवाने और सेंसर बोर्ड के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पोते चंद्र कुमार बोस।नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पोते चंद्र कुमार बोस।

पीएम मोदी से हस्तक्षेप की अपील, मेकर्स को दी सलाह

चंद्र कुमार बोस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए लिखा कि फिल्म के टीजर को वापस लेकर, उसमें जरूरी सुधार के बाद ही दोबारा जारी किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अगर नेताजी के सम्मान से जुड़ी चिंताओं का समाधान कर दिया जाता है, तो उनकी ओर से अभिनेता प्रभास और ‘फौजी’ की पूरी टीम को शुभकामनाएं हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि फिल्म के निर्देशक हनु राघवपुडी मामले की गंभीरता को समझेंगे।

प्रभास के जन्मदिन पर जारी हुआ था ‘फाइल नंबर 25’ टीजर

23 अक्टूबर को अभिनेता प्रभास के 47वें जन्मदिन पर फिल्म ‘फौजी’ के मेकर्स ने ‘फाइल नंबर 25’ नाम से एक वीडियो टीजर जारी किया था। 1942 के बर्लिन की पृष्ठभूमि पर आधारित इस क्लिप में दिखाया गया है कि नेताजी भारत की आजादी के लिए समर्थन मांगने हिटलर से मिलते हैं।

वॉर-ड्रामा फिल्म है ‘फौजी’

‘फौजी’ एक बड़े बजट की पीरियड वॉर-एक्शन फिल्म है, जिसका लेखन और निर्देशन हनु राघवपुड़ी ने किया है। फिल्म में दक्षिण भारतीय सिनेमा के स्टार प्रभास मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी स्वतंत्रता संग्राम और उस दौर के सैन्य संघर्षों के इर्द-गिर्द बुनी गई है।

हालांकि, विवाद गहराने के बावजूद फिल्म के मेकर्स और निर्देशक हनु राघवपुडी की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

ये खबर भी पढ़ें दावा-टाइगर श्रॉफ नहीं, आमिर खान थे शूटरों का असली निशाना:मुंबई में 3 बार की थी बंगले की रेकी; आमिर बाहर नहीं निकले तो टारगेट बदला

मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुए हमले की जांच कर रही पुलिस को बड़ा सुराग मिला है। द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस सूत्रों ने खुलासा किया है कि 20 सितंबर को हरियाणा से मुंबई आए शूटरों का असली निशाना आमिर खान थे। पूरी खबर पढ़ें

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    बॉडी शेमिंग पर कटरीना कैफ का जवाब:लोग सब जानते हुए भी ट्रोल करते हैं; मां बनने के बाद पीछे लौटने की जरूरत नहीं

    Hindi News Entertainment Bollywood Katrina Kaif Statement On Body Shaming | Post Pregnancy Weight Trolling बॉडी शेमिंग पर कटरीना कैफ का जवाब:लोग सब जानते हुए भी ट्रोल करते हैं; मां…

    सूतमील चौराहे पर बुजुर्ग से ठगी, 4 माह बाद FIR:एसपी सिटी के आदेश पर बन्नादेवी पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, पीड़ित ने घटना के अगले दिन ही दी थी शिकायत

    Hindi News Local Uttar pradesh Aligarh Aligarh Fraud Case | Bannadevi Police Files FIR After SP City Order सूतमील चौराहे पर बुजुर्ग से ठगी, 4 माह बाद FIR:एसपी सिटी के…

    You Missed

    Upper West Side Guide to the 2026 NYC Marathon

    • By dp
    • October 28, 2026
    • 3 views
    Upper West Side Guide to the 2026 NYC Marathon

    बॉडी शेमिंग पर कटरीना कैफ का जवाब:लोग सब जानते हुए भी ट्रोल करते हैं; मां बनने के बाद पीछे लौटने की जरूरत नहीं

    • By dp
    • October 28, 2026
    • 3 views
    बॉडी शेमिंग पर कटरीना कैफ का जवाब:लोग सब जानते हुए भी ट्रोल करते हैं; मां बनने के बाद पीछे लौटने की जरूरत नहीं

    University of Providence to close after nearly 95 years in Great Falls

    • By dp
    • October 28, 2026
    • 6 views
    University of Providence to close after nearly 95 years in Great Falls

    प्रभास की फिल्म फौजी का टीजर हटाने की मांग:सुभाष चंद्र बोस के पोते बोले- नेताजी के इतिहास से छेड़छाड़ हुई; पीएम मोदी से की शिकायत

    • By dp
    • October 28, 2026
    • 6 views
    प्रभास की फिल्म फौजी का टीजर हटाने की मांग:सुभाष चंद्र बोस के पोते बोले- नेताजी के इतिहास से छेड़छाड़ हुई; पीएम मोदी से की शिकायत

    How Harmanpreet bounced back after a lean patch

    • By dp
    • October 28, 2026
    • 8 views

    • 7 views
    सूतमील चौराहे पर बुजुर्ग से ठगी, 4 माह बाद FIR:एसपी सिटी के आदेश पर बन्नादेवी पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, पीड़ित ने घटना के अगले दिन ही दी थी शिकायत