‘मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा चैप्टर खत्म’:निर्माता बीपी सिंह के निधन पर CID के ACP प्रद्युम्न हुए इमोशनल, बोले- उन्हें पद्मश्री मिलना चाहिए था

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • CID Producer BP Singh Passes Away | Shivaji Satam ACP Pradyuman Emotional

‘मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा चैप्टर खत्म’:निर्माता बीपी सिंह के निधन पर CID के ACP प्रद्युम्न हुए इमोशनल, बोले- उन्हें पद्मश्री मिलना चाहिए था3 घंटे पहलेलेखक: अभय पांडेय

  • कॉपी लिंक

टीवी शो CID के निर्माता बीपी सिंह का पूरा नाम बृजेंद्र पाल सिंह था। - Dainik Bhaskarटीवी शो CID के निर्माता बीपी सिंह का पूरा नाम बृजेंद्र पाल सिंह था।

CID में ACP प्रद्युम्न का किरदार निभाने वाले एक्टर शिवाजी साटम ने शो के निर्माता बीपी सिंह के निधन पर दुख जताया। बीपी सिंह का मंगलवार को हार्ट अटैक के बाद निधन हो गया।

साटम ने उन्हें अपना मेंटर, दोस्त और शिक्षक बताया। उन्होंने कहा कि बीपी सिंह के निधन के बाद उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा चैप्टर खत्म हो गया।

साटम ने वैरायटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा,

QuoteImage

आज मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा चैप्टर खत्म हो गया। वह महान इंसान और अच्छे दोस्त थे। मैंने उनसे सब कुछ सीखा। मैं थिएटर से आया था और स्टेज पर एक्टिंग करना जानता था। लेकिन बीपी सिंह ने मुझे कैमरे के सामने एक्टिंग करना सिखाया।

QuoteImage

साटम ने बताया कि CID की टीम ने एक ही टेक में 111 मिनट लंबा एपिसोड शूट कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।

उन्होंने कहा कि गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के बावजूद सिंह लगातार काम करते रहे। हार्ट सर्जरी के सिर्फ तीन महीने बाद वह जंगल में कैमरा लेकर चेज सीक्वेंस शूट कर रहे थे।

साटम ने बताया कि दूसरी सर्जरी के छह-सात महीने बाद सिंह ने 111 मिनट का सिंगल-शॉट एपिसोड तैयार किया। उन्होंने कैमरामैन नितिन राव को पूरे शूट के दौरान मार्गदर्शन दिया था।

बता दें कि इस उपलब्धि को ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ और ‘लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज किया गया था।

बीपी सिंह के शो 'सीआईडी' में अक्टूबर 2004 में बिना किसी कट के लगातार 111 मिनट के सिंगल शॉट में शूट हुआ था।बीपी सिंह के शो ‘सीआईडी’ में अक्टूबर 2004 में बिना किसी कट के लगातार 111 मिनट के सिंगल शॉट में शूट हुआ था।

शिवाजी साटम ने भारतीय टेलीविजन में बीपी सिंह के योगदान को याद करते हुए कहा, “उन जैसे इंसान को पद्मश्री मिलना चाहिए था, लेकिन उन्हें इसकी कभी परवाह नहीं रही। वह कहते थे, ‘छोड़ो, इससे क्या फर्क पड़ता है? हमारे दर्शक हमारे साथ हैं, है ना?’ आज भी दर्शक हमारे साथ हैं। यह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।”

दयानंद शेट्टी ने भी दी श्रद्धांजलि

दयानंद शेट्टी ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में बीपी सिंह को याद किया। शेट्टी ने कहा, “बीपी सिंह जी की जिंदगी में कंटेंट बनाने के अलावा कुछ और नहीं था। वह अपने काम के लिए समर्पित थे और उनमें बहुत जुनून था।”

उन्होंने कहा, “वह हमारे सबसे अच्छे कैमरामैन में से एक थे। वह काफी समय से बीमार थे और मंगलवार सुबह नहीं उठे।”

शेट्टी ने बताया कि सिंह का निधन उम्र से जुड़ी वजहों के कारण हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि सिंह लंबे समय से अस्वस्थ थे।शेट्टी ने बताया कि सिंह का निधन उम्र से जुड़ी वजहों के कारण हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि सिंह लंबे समय से अस्वस्थ थे।

अंतिम संस्कार में CID के कई कलाकार शामिल हुए

बुधवार को बीपी सिंह के अंतिम संस्कार में शिवाजी साटम, दयानंद शेट्टी समेत CID के कई कलाकार और दूसरे सेलिब्रिटीज पहुंचे।

देखें अंतिम संस्कार की तस्वीरें—

अंतिम संस्कार में एक्टर शिवाजी साटम और CID में सचिन का किरदार निभाने वाले ऋषिकेश पांडे शामिल हुए।अंतिम संस्कार में एक्टर शिवाजी साटम और CID में सचिन का किरदार निभाने वाले ऋषिकेश पांडे शामिल हुए।दयानंद शेट्टी भी पहुंचे।दयानंद शेट्टी भी पहुंचे।अंतिम संस्कार में CID में अभिजीत का रोल निभाने वाले आदित्य श्रीवास्तव शामिल हुए।अंतिम संस्कार में CID में अभिजीत का रोल निभाने वाले आदित्य श्रीवास्तव शामिल हुए।अंतिम संस्कार में CID में डॉ. तारिका का रोल निभाने वाली श्रद्धा मुसले भी शामिल हुईं।अंतिम संस्कार में CID में डॉ. तारिका का रोल निभाने वाली श्रद्धा मुसले भी शामिल हुईं।

देहरादून में हुआ था जन्म, FTII से पढ़ाई की थी

बीपी सिंह का जन्म 1949 में देहरादून में हुआ था। उन्होंने पुणे स्थित फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) से पढ़ाई की। साल 1973 में उन्होंने दूरदर्शन में न्यूज कैमरामैन के तौर पर करियर शुरू किया। करीब 10 साल तक कैमरे के पीछे काम करने के बाद वह मुंबई आ गए।

उन्होंने दूरदर्शन के लिए मर्डर मिस्ट्री फिल्म ‘सिर्फ चार दिन’ बनाई। इस दौरान पुलिस की क्राइम ब्रांच में उनकी दिलचस्पी बढ़ी। बाद में उन्होंने ‘एक शून्य शून्य’ और कई मराठी सीरियल भी बनाए।

साल 1995 में उनका हॉरर शो ‘आहट’ प्रसारित होना शुरू हुआ। शुरुआत में यह सस्पेंस पर आधारित था, लेकिन बाद में इसमें भूत-प्रेत की कहानियां भी दिखाई जाने लगीं।

बीपी सिंह ने 2012 की फिल्म ‘एजेंट विनोद’ में रॉ चीफ हसन नवाज का किरदार निभाया था। उन्होंने मर्डर मिस्ट्री टीवी फिल्म ‘सिर्फ चार दिन’ का निर्देशन भी किया था।बीपी सिंह ने 2012 की फिल्म ‘एजेंट विनोद’ में रॉ चीफ हसन नवाज का किरदार निभाया था। उन्होंने मर्डर मिस्ट्री टीवी फिल्म ‘सिर्फ चार दिन’ का निर्देशन भी किया था।

साल 1998 में बीपी सिंह ने ‘सीआईडी’ शो बनाया। इसमें उन्होंने निर्माण और निर्देशन के साथ समय-समय पर डीसीपी शमशेर सिंह चित्रोले का किरदार भी निभाया।

साल 2010 में उनके शो की ओर से ‘सीआईडी गैलेंट्री अवॉर्ड्स’ की शुरुआत भी की गई थी।

उन्होंने ‘गुटुर गू’, ‘रात होने को है’, ‘सूर्या द सुपर कॉप’ और ‘सुपरकॉप्स वर्सेज सुपरविलेन्स’ जैसे शो भी बनाए। साथ ही, वेब सीरीज ‘अभय’ को भी प्रोड्यूस किया था।

CID बनाने से पहले सिंह की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी

बीपी सिंह का सफर आसान नहीं था। एक समय ऐसा भी आया, जब उन्हें कई साल तक काम नहीं मिला।

देवांग भट्ट को दिए इंटरव्यू में बीपी सिंह ने बताया था कि उनके करियर में सफलता और मुश्किलें, दोनों आईं। उनका मराठी सीरियल ‘एक शून्य शून्य’ काफी हिट हुआ था, लेकिन 31 एपिसोड के बाद वह बंद हो गया। इसके बाद करीब चार-पांच साल तक उनके पास कोई काम नहीं था।

बीपी सिंह ने इंटरव्यू में एक दिलचस्प किस्सा सुनाया था। उन्होंने बताया था कि एक दिन उनके घर पर सिटी बैंक का एक कर्मचारी आया। उसने कहा कि बैंक उन्हें लोन देना चाहता है।

दरअसल, बीपी सिंह ने पहले कार लोन लिया था और उसकी सभी किस्तें समय पर चुकाई थीं। इसी वजह से बैंक ने उन्हें पर्सनल लोन देने का प्रस्ताव दिया।

शुरुआत में बीपी सिंह को भरोसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि उस समय उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी, लेकिन बैंक कर्मचारी ने उन्हें सोचने का समय दिया और दोबारा घर आया।

आखिरकार, उन्हें करीब डेढ़ लाख रुपए का लोन मिला और उन्होंने करीब पांच लाख रुपए जमा किए। फिर CID का पायलट एपिसोड बनाया।

‘CID’ साल 1998 में आया था, जो 2018 तक चला। वहीं, 2024 में इसका दूसरा सीजन आया था।‘CID’ साल 1998 में आया था, जो 2018 तक चला। वहीं, 2024 में इसका दूसरा सीजन आया था।

एक डॉक्टर की बात से आया CID का आइडिया

बीपी सिंह ने बताया कि CID का विचार उन्हें फॉरेंसिक साइंस से जुड़ी एक बातचीत के दौरान आया था। उनकी मुलाकात एक फॉरेंसिक डॉक्टर फतनानी से हुई थी। डॉक्टर ने उन्हें बताया था कि मुर्दा कभी झूठ नहीं बोलेगा, जिनसे अपराध का पता लगाया जा सकता है।

यह बात बीपी सिंह को बेहद दिलचस्प लगी। उन्होंने सोचा कि अगर इन वैज्ञानिक तरीकों को कहानियों के जरिए दिखाया जाए, तो दर्शकों को कुछ नया देखने को मिलेगा।

इसके बाद उन्होंने फॉरेंसिक साइंस से जुड़ी किताबें पढ़ीं। उन्होंने अपने लेखकों को भी इस बारे में जानकारी दी। इसी सोच ने CID की कहानियों को एक अलग पहचान दी।

शिवाजी साटम और दया की कास्टिंग कैसी हुई थी

बीपी सिंह ने बताया था कि शिवाजी साटम और उनकी दोस्ती काफी पुरानी थी। साटम बैंक में काम करते थे, तब से वे एक-दूसरे को जानते थे।

बीपी सिंह को लगता था कि शिवाजी साटम की आंखों में एक ईमानदारी नजर आती है। यही बात ACP प्रद्युम्न के किरदार के लिए जरूरी थी।

इंस्पेक्टर दया की कास्टिंग का किस्सा भी दिलचस्प था। सिंह ने बताया था कि एक दिन उनकी टीम के एक सदस्य ने दया के किरदार के लिए एक्टर दयानंद शेट्टी को बुलाने की सलाह दी। करीब दो घंटे बाद दयानंद शेट्टी ऑडिशन देने पहुंचे।

बीपी सिंह ने उन्हें दो पन्नों का डायलॉग दिया। दयानंद शेट्टी ने उसे याद करके भाव के साथ सुनाया। बीपी सिंह को लगा कि उन्हें अपने किरदार के लिए सही कलाकार मिल गया है।

बीपी सिंह के निधन के बाद लोगों ने उनके बारे में जानने के लिए गूगल पर सर्च किया, जिसके बाद वह ट्रेंड करने लगे

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    वाराणसी में गैस रिफलिंग के वक्त आग लगी:सिलेंडर ब्लास्ट होने की सूचना, फायर ब्रिगेड पहुंची

    Hindi News Local Uttar pradesh Varanasi Varanasi Bus Fire Incident | Shivpur Crossing Cylinder Blast Updates वाराणसी में गैस रिफलिंग के वक्त आग लगी:सिलेंडर ब्लास्ट होने की सूचना, फायर ब्रिगेड…

    बॉडी शेमिंग पर कटरीना कैफ का जवाब:लोग सब जानते हुए भी ट्रोल करते हैं; मां बनने के बाद पीछे लौटने की जरूरत नहीं

    Hindi News Entertainment Bollywood Katrina Kaif Statement On Body Shaming | Post Pregnancy Weight Trolling बॉडी शेमिंग पर कटरीना कैफ का जवाब:लोग सब जानते हुए भी ट्रोल करते हैं; मां…

    You Missed

    Wendy’s shares jump 15% as Nelson Peltz’s Trian offers $1.4 billion to buy burger chain

    • By dp
    • October 28, 2026
    • 1 views
    Wendy’s shares jump 15% as Nelson Peltz’s Trian offers .4 billion to buy burger chain

    वाराणसी में गैस रिफलिंग के वक्त आग लगी:सिलेंडर ब्लास्ट होने की सूचना, फायर ब्रिगेड पहुंची

    • By dp
    • October 28, 2026
    • 2 views
    वाराणसी में गैस रिफलिंग के वक्त आग लगी:सिलेंडर ब्लास्ट होने की सूचना, फायर ब्रिगेड पहुंची

    Why Is AMC Stock Rising, and Is It a Buying Opportunity? | The Motley Fool

    • By dp
    • October 28, 2026
    • 6 views
    Why Is AMC Stock Rising, and Is It a Buying Opportunity? | The Motley Fool

    ‘मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा चैप्टर खत्म’:निर्माता बीपी सिंह के निधन पर CID के ACP प्रद्युम्न हुए इमोशनल, बोले- उन्हें पद्मश्री मिलना चाहिए था

    • By dp
    • October 28, 2026
    • 6 views
    ‘मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा चैप्टर खत्म’:निर्माता बीपी सिंह के निधन पर CID के ACP प्रद्युम्न हुए इमोशनल, बोले- उन्हें पद्मश्री मिलना चाहिए था

    Upper West Side Guide to the 2026 NYC Marathon

    • By dp
    • October 28, 2026
    • 10 views
    Upper West Side Guide to the 2026 NYC Marathon

    बॉडी शेमिंग पर कटरीना कैफ का जवाब:लोग सब जानते हुए भी ट्रोल करते हैं; मां बनने के बाद पीछे लौटने की जरूरत नहीं

    • By dp
    • October 28, 2026
    • 10 views
    बॉडी शेमिंग पर कटरीना कैफ का जवाब:लोग सब जानते हुए भी ट्रोल करते हैं; मां बनने के बाद पीछे लौटने की जरूरत नहीं