नेपोटिज्म पर बोलीं सारा अली खान:बॉलीवुड में कोई गॉडफादर नहीं था, करियर में पिता ने कभी सिफारिश नहीं की

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Sara Ali Khan On Nepotism: No Godfather In Bollywood & No Recommendations

नेपोटिज्म पर बोलीं सारा अली खान:बॉलीवुड में कोई गॉडफादर नहीं था, करियर में पिता ने कभी सिफारिश नहीं की2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस सारा अली खान ने बॉलीवुड में अपने सफर, नेपोटिज्म और स्टार किड होने पर खुलकर बात की है। फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में सारा ने कहा कि उनका बॉलीवुड में कोई गॉडफादर नहीं था।

हालांकि उन्होंने माना कि पटौदी परिवार से होने के कारण उन्हें आसानी से पहचान और मौके मिले, लेकिन काम पाने के लिए उनके पिता सैफ अली खान ने कभी किसी से सिफारिश नहीं की।

सारा ने बताया कि वे अपनी सिंगल मदर अमृता सिंह के साथ रहती हैं और पहली फिल्म ‘केदारनाथ’ के दौरान आई दिक्कतों को उन्होंने खुद ही सुलझाया था।

सारा, सैफ अली खान और उनकी एक्स वाइफ अमृता सिंह की बेटी हैं।सारा, सैफ अली खान और उनकी एक्स वाइफ अमृता सिंह की बेटी हैं।

नेपोटिज्म शब्द से मेहनत पर पड़ता है असर

सारा ने कहा कि वे इस बात से इनकार नहीं कर सकतीं कि उनके सरनेम ने उनके लिए दरवाजे खोले और एक्टर बनने से पहले ही पहचान दिलाई।

हालांकि, वे इस बात से असहज महसूस करती हैं कि ‘नेपोटिज्म’ को एक बुरा शब्द बना दिया गया है। सारा के मुताबिक, इस शब्द की वजह से कलाकारों की अपनी मेहनत और कोशिशों को नकार दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि चाहे वे खुद हों, जान्हवी कपूर हों या अनन्या पांडे, किसी ने यह नहीं चुना कि वे किसके घर पैदा होंगी।

पिता ने नहीं की फिल्मों के लिए सिफारिश

अपने पारिवारिक बैकग्राउंड पर बात करते हुए सारा ने कहा कि फिल्मी परिवार से होने का मतलब यह नहीं है कि करियर का हर रास्ता आसान हो जाता है।

उन्होंने बताया कि उनके पिता सैफ अली खान ने कभी किसी डायरेक्टर के दफ्तर जाकर उनके लिए रोल नहीं मांगे और न ही उनके कॉन्ट्रैक्ट्स पर बातचीत की।

2004 में माता-पिता के अलग होने के बाद से वे अपनी मां अमृता सिंह के साथ रह रही हैं और इंडस्ट्री में उन्होंने अपने फैसले खुद लिए हैं।

मां अमृता सिंह के साथ सारा अली खान।मां अमृता सिंह के साथ सारा अली खान।

‘केदारनाथ’ विवाद का खुद किया सामना

सारा ने 2018 में रिलीज हुई अपनी पहली फिल्म ‘केदारनाथ’ का जिक्र करते हुए बताया कि जब शूटिंग के दौरान दिक्कतें आई थीं, तो उन्होंने खुद ही मामला सुलझाया था। उस वक्त उनके साथ कोई नहीं खड़ा था।

उन्होंने कहा कि 8 साल के करियर के बाद भी लोगों को यह बातें समझानी पड़ती हैं, जो सही नहीं है। डेब्यू का मौका मिलना एक अलग बात है, लेकिन आगे का सफर अपनी काबिलियत पर ही तय होता है।

1991 में हुई थी सैफ और अमृता की शादी

सारा अली खान के पारिवारिक बैकग्राउंड की बात करें तो उनकी मां अमृता सिंह 80 और 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस रही हैं। अमृता सिंह ने 1991 में सैफ अली खान से शादी की थी। शादी के 13 साल बाद 2004 में दोनों का तलाक हो गया था। सारा का जन्म 1995 में और उनके भाई इब्राहिम का जन्म 2001 में हुआ था। बाद में सैफ अली खान ने 2012 में करीना कपूर से शादी कर ली थी।

हालिया रिलीज फिल्म ‘उड़ता तीर’ में आईं नजर

करियर पर बात करें तो सारा अली खान की हालिया फिल्म ‘उड़ता तीर’ सिनेमाघरों में चल रही है। आकाश कौशिक के निर्देशन में बनी इस स्पाई-कॉमेडी फिल्म में आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में हैं। ‘केदारनाथ’ से डेब्यू करने के बाद सारा ने ‘सिम्बा’, ‘अतरंगी रे’, ‘जरा हटके जरा बचके’ और ‘ऐ वतन मेरे वतन’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

ये खबर भी पढ़ें सारा अली खान-3 दिन से केदारनाथ में कर रहीं आरती:दोस्तों के साथ बनाई रील; लोगों के साथ पी चाय, बोलीं- बाबा का धाम मेरा घर

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान 3 दिन के बाद उत्तराखंड से मुंबई लौट गई हैं। मंगलवार को तीसरे दिन भी केदारनाथ धाम में दिखाई दीं। वह रविवार को हेलिकॉप्टर से धाम पहुंची थीं। यहां वह सादे कपड़ों और टोपी में नजर आईं। जिससे कई लोग उन्हें पहचान नहीं पाए। पूरी खबर पढ़ें

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    नसीरुद्दीन शाह सरकार पर फिर भड़के:बोले- मैं फख्र से कहता हूं, दिमागी नक्सल हूं; सब याद रखा जाएगा, एक्टर ने फिर अपशब्द कहे

    Hindi News Entertainment Bollywood Naseeruddin Shah Vs BJP Modi Govt; Dimagi Naxal Video | Bollywood News नसीरुद्दीन शाह सरकार पर फिर भड़के:बोले- मैं फख्र से कहता हूं, दिमागी नक्सल हूं;…

    वाराणसी में गैस रिफलिंग के वक्त आग लगी:सिलेंडर ब्लास्ट होने की सूचना, फायर ब्रिगेड पहुंची

    Hindi News Local Uttar pradesh Varanasi Varanasi Bus Fire Incident | Shivpur Crossing Cylinder Blast Updates वाराणसी में गैस रिफलिंग के वक्त आग लगी:सिलेंडर ब्लास्ट होने की सूचना, फायर ब्रिगेड…

    You Missed

    America’s largest budget airline reports 71% jump in airfare

    • By dp
    • October 28, 2026
    • 2 views
    America’s largest budget airline reports 71% jump in airfare

    नसीरुद्दीन शाह सरकार पर फिर भड़के:बोले- मैं फख्र से कहता हूं, दिमागी नक्सल हूं; सब याद रखा जाएगा, एक्टर ने फिर अपशब्द कहे

    • By dp
    • October 28, 2026
    • 2 views
    नसीरुद्दीन शाह सरकार पर फिर भड़के:बोले- मैं फख्र से कहता हूं, दिमागी नक्सल हूं; सब याद रखा जाएगा, एक्टर ने फिर अपशब्द कहे

    Thierry Henry responds to backlash over Ballon d’Or comments

    • By dp
    • October 28, 2026
    • 5 views
    Thierry Henry responds to backlash over Ballon d’Or comments

    नेपोटिज्म पर बोलीं सारा अली खान:बॉलीवुड में कोई गॉडफादर नहीं था, करियर में पिता ने कभी सिफारिश नहीं की

    • By dp
    • October 28, 2026
    • 5 views
    नेपोटिज्म पर बोलीं सारा अली खान:बॉलीवुड में कोई गॉडफादर नहीं था, करियर में पिता ने कभी सिफारिश नहीं की

    Wendy’s shares jump 15% as Nelson Peltz’s Trian offers $1.4 billion to buy burger chain

    • By dp
    • October 28, 2026
    • 7 views
    Wendy’s shares jump 15% as Nelson Peltz’s Trian offers .4 billion to buy burger chain

    वाराणसी में गैस रिफलिंग के वक्त आग लगी:सिलेंडर ब्लास्ट होने की सूचना, फायर ब्रिगेड पहुंची

    • By dp
    • October 28, 2026
    • 7 views
    वाराणसी में गैस रिफलिंग के वक्त आग लगी:सिलेंडर ब्लास्ट होने की सूचना, फायर ब्रिगेड पहुंची