श्रद्धा से मिलने पहुंची महिला को जेल से लौटाया:बैचमेट बताकर मिलना चाह रही थी, फरार आमिर के खिलाफ मिले CCTV साक्ष्य

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • Lucknow Shiva Sharma Murder Case | Shraddha Dube Jail CCTV Footage

श्रद्धा से मिलने पहुंची महिला को जेल से लौटाया:बैचमेट बताकर मिलना चाह रही थी, फरार आमिर के खिलाफ मिले CCTV साक्ष्यलखनऊ2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

लखनऊ में कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में जेल में बंद मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश उर्फ तनवीर से मिलने पहुंचने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है। मंगलवार सुबह खुद को श्रद्धा की बैचमेट बताकर उससे मुलाकात करने पहुंची एक महिला को

.

जेल प्रशासन ने श्रद्धा और रश्मि को संवेदनशील बैरक में रखा है। दोनों की निगरानी बढ़ा दी गई है। महिला जेल में बंद दोनों बहनों और पुरुष जेल में बंद दानिश पर कैमरों से नजर रखी जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि उनसे मिलने कौन-कौन पहुंच रहा है और मुलाकात के पीछे क्या वजह है।

फरार आमिर की तलाश, CCTV फुटेज से मिले साक्ष्य

शिवा की मौत के बाद श्रद्धा, रश्मि और दानिश को लखनऊ से सीतापुर के रास्ते रुपईडीहा ले जाने और वहां से नेपाल सीमा पार कराने में मदद करने के आरोपी आमिर की तलाश में हजरतगंज पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस को आमिर के खिलाफ CCTV फुटेज से साक्ष्य मिले हैं। उसकी गिरफ्तारी के बाद पूछताछ कर दर्ज मुकदमे में उसका नाम बढ़ाने की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने आमिर के अलावा तीन से चार अन्य मददगारों को भी चिह्नित किया है। उनकी तलाश में भी दबिश दी जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शिवा की मौत के बाद आरोपियों को लखनऊ से बाहर ले जाने और नेपाल सीमा पार कराने की योजना में किसकी क्या भूमिका थी।

मानवाधिकार आयोग ने निष्पक्ष जांच के दिए निर्देश

शिवा हत्याकांड में उत्तर प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग ने पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा को पत्र भेजकर मामले को देखने और कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। दिल्ली निवासी सामाजिक कार्यकर्ता कृष्णा राजपूत ने 19 अक्टूबर को आयोग में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी।

शिकायत में कहा गया कि 9 अक्टूबर को शिवा शर्मा की अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई थी। घटना की परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए परिजनों की ओर से हत्या की आशंका जताए जाने का भी उल्लेख किया गया। शिकायतकर्ता ने घटना से जुड़े सभी तथ्यों और जिम्मेदार लोगों की भूमिका की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

आयोग ने 23 अक्टूबर को शिकायत की प्रति पुलिस कमिश्नर, लखनऊ को भेजी। शिकायत में घटनास्थल के CCTV फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान, चिकित्सकीय और पोस्टमार्टम रिपोर्ट समेत जांच से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की आवश्यकता बताई गई है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

दीपावली पर बांद्रा-गोरखपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन:एक और आठ नवंबर को बांद्रा से होगी रवाना, लखनऊ के ऐशबाग स्टेशन होकर चलेगी ट्रेन

Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Bandra Gorakhpur Diwali Special Train | Lucknow Aishbagh Station Schedule दीपावली पर बांद्रा-गोरखपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन:एक और आठ नवंबर को बांद्रा से…

लखनऊ फास्ट फूड खा रहा युवक अचानक हुआ घायल:गोली और पटाखे में उलझी पुलिस, ट्रामा सेंटर रेफर

Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Lucknow Aliganj Firing Incident | Youth Injured Near Central Bhawan लखनऊ फास्ट फूड खा रहा युवक अचानक हुआ घायल:गोली और पटाखे में उलझी पुलिस,…

You Missed

Emberville, the ‘Diablo Meets Stardew Valley’ Game That Topped Steam Next Fest Most-Played Demo Chart, Delays Its Early Access Launch at the 11th Hour

  • By dp
  • October 28, 2026
  • 0 views
Emberville, the ‘Diablo Meets Stardew Valley’ Game That Topped Steam Next Fest Most-Played Demo Chart, Delays Its Early Access Launch at the 11th Hour

Youssef Siher ha lasciato il carcere. La giudice non convalida il fermo: «Non c’erano gravi indizi per fermarlo». Meloni: «Vergognoso»

  • By dp
  • October 28, 2026
  • 1 views
Youssef Siher ha lasciato il carcere. La giudice non convalida il fermo: «Non c’erano gravi indizi per fermarlo». Meloni: «Vergognoso»

श्रद्धा से मिलने पहुंची महिला को जेल से लौटाया:बैचमेट बताकर मिलना चाह रही थी, फरार आमिर के खिलाफ मिले CCTV साक्ष्य

  • By dp
  • October 28, 2026
  • 2 views
श्रद्धा से मिलने पहुंची महिला को जेल से लौटाया:बैचमेट बताकर मिलना चाह रही थी, फरार आमिर के खिलाफ मिले CCTV साक्ष्य

Paige Spiranac & former Peloton instructor show women how to tee a golf ball, NHL fan fight & dump dinners

  • By dp
  • October 28, 2026
  • 4 views
Paige Spiranac & former Peloton instructor show women how to tee a golf ball, NHL fan fight & dump dinners

दीपावली पर बांद्रा-गोरखपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन:एक और आठ नवंबर को बांद्रा से होगी रवाना, लखनऊ के ऐशबाग स्टेशन होकर चलेगी ट्रेन

  • By dp
  • October 28, 2026
  • 4 views
दीपावली पर बांद्रा-गोरखपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन:एक और आठ नवंबर को बांद्रा से होगी रवाना, लखनऊ के ऐशबाग स्टेशन होकर चलेगी ट्रेन

Microsoft earnings live: Microsoft to report Q1 earnings with Wall Street looking for further Azure growth

  • By dp
  • October 28, 2026
  • 6 views
Microsoft earnings live: Microsoft to report Q1 earnings with Wall Street looking for further Azure growth