‘जेलर 2’ में कटाना से लड़ीं अपेक्षा पोरवाल:बोलीं- रजनी सर के साथ काम करना सपने जैसा, मिथुन दा- ऋतिक ने एक्शन में मदद की

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Apeksha Porwal Interview | Jailer 2 Action With Rajinikanth & Hrithik

भास्कर इंटरव्यू‘जेलर 2’ में कटाना से लड़ीं अपेक्षा पोरवाल:बोलीं- रजनी सर के साथ काम करना सपने जैसा, मिथुन दा- ऋतिक ने एक्शन में मदद की2 घंटे पहलेलेखक: वीरेंद्र मिश्र

  • कॉपी लिंक

अभिनेत्री अपेक्षा पोरवाल इन दिनों रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने फिल्म में एक्शन सीक्वेंस किए हैं। दो साल से मार्शल आर्ट्स सीख रहीं अपेक्षा ने बताया कि उन्हें फिल्म में काम कैसे मिला। उन्होंने रजनीकांत, ऋतिक, मिथुन चक्रवर्ती और निर्देशक नेल्सन के साथ काम करने का अनुभव साझा किया। मिस इंडिया बनने के बाद उन्होंने एक्टिंग की ट्रेनिंग ली और थिएटर भी किया। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने करियर, संघर्ष और भविष्य की योजनाओं पर बात की।

सवाल: ‘जेलर 2’ में काम करने का मौका कैसे मिला?

जवाब: मैं पिछले दो साल से मार्शल आर्ट्स सीख रही हूं। किक बॉक्सिंग, ननचाकू और कटाना जैसी पुरानी हथियार तकनीकों में दिलचस्पी है। शायद फिल्म की टीम ने मेरा काम देखा, जिसके बाद मुझे अप्रोच किया गया। पहले लगा कि कहीं यह फर्जी कॉल तो नहीं है, क्योंकि साउथ में पहले काम नहीं किया था। बाद में चेन्नई जाकर निर्देशक नेल्सन से मिली और सिलेक्शन हो गया।

अपेक्षा पोरवाल ने कहा कि उन्होंने रजनीकांत सर जैसा ऑरा किसी दूसरे सुपरस्टार में नहीं देखा।अपेक्षा पोरवाल ने कहा कि उन्होंने रजनीकांत सर जैसा ऑरा किसी दूसरे सुपरस्टार में नहीं देखा।

सवाल: क्या आपको पता था कि यह रजनीकांत की फिल्म है?

जवाब: हां, मुझे पता था, लेकिन सिलेक्शन से पहले ‘जेलर’ का पहला पार्ट नहीं देखा था। उसके बारे में बहुत सुना था। सिलेक्ट होने के बाद फिल्म देखी। मुझे कभी-कभी किसी प्रोजेक्ट में बिना ज्यादा जानकारी के जाना पसंद है, ताकि चीजों को नए नजरिए से देख सकूं।

सवाल: रजनीकांत से पहली मुलाकात कैसी रही?

जवाब: रजनीकांत सर जैसा ऑरा मैंने किसी दूसरे सुपरस्टार में नहीं देखा। उनके लिए सुपरस्टार शब्द भी छोटा लगता है। लोग उन्हें भगवान की तरह मानते हैं। निजी जिंदगी में वह बेहद सरल, विनम्र और प्रोत्साहित करने वाले इंसान हैं। मेरा पहला दिन था और क्लाइमैक्स का एक्शन सीक्वेंस शूट हो रहा था। सेट पर रजनीकांत सर, मिथुन सर, विद्या मैम, रम्या मैम और एसजे सूर्या जैसे कलाकार मौजूद थे। उनके साथ काम करना मेरे लिए सपने जैसा था।

सवाल: फिल्म में एक्शन करना कितना चुनौतीपूर्ण रहा?

जवाब: शूटिंग से पहले हमने दो-तीन दिन एक्शन की ट्रेनिंग ली और प्रैक्टिस की थी। इतने बड़े सितारों के साथ एक्शन करना खास अनुभव था। मेरा सपना था कि स्क्रीन पर कटाना से तलवारबाजी करूं। फिल्म ‘किल बिल’ में उमा थुरमन का किरदार मुझे पसंद है। वह भी कटाना से लड़ती हैं। खुशी है कि रजनीकांत की फिल्म में यह सपना पूरा करने का मौका मिला।

सवाल: मिथुन चक्रवर्ती ने भी आपकी मदद की?

जवाब: हां, पहले दिन एक शॉट में मुझे कटाना से उनके हाथ की बंदूक गिरानी थी। यह चुनौतीपूर्ण एक्शन था। मिथुन सर शॉट्स के बीच बताते थे कि इसे कैसे करना है और एक्शन को बेहतर कैसे बनाया जा सकता है। इतने बड़े स्टार का मदद करना बहुत अच्छा लगा।

अपेक्षा पोरवाल ने कहा, ऋतिक रोशन बेहद फोकस्ड और विनम्र एक्टर हैं।अपेक्षा पोरवाल ने कहा, ऋतिक रोशन बेहद फोकस्ड और विनम्र एक्टर हैं।

सवाल: ऋतिक रोशन के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा?

जवाब: ऋतिक सर फोकस्ड, मेहनती और प्रोफेशनल हैं। उन्हें देखकर समझ आता है कि आज भी उन्हें ग्रीक गॉड क्यों कहा जाता है। वह विनम्र भी हैं। हमारी बातचीत फिल्म के एक्शन सीक्वेंस और शूटिंग को लेकर हुई। बड़े कलाकारों में अक्सर काफी विनम्रता होती है।

सवाल: आपने एक्टिंग में आने का फैसला कैसे लिया?

जवाब: बचपन से मेरा सपना मिस इंडिया बनने का था। टीनएज से ब्यूटी पेजेंट्स में हिस्सा ले रही थी। 2017 में नेशनल पेजेंट की विजेताओं में शामिल हुई। इकोनॉमिक्स ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया और डेवलपमेंट सेक्टर में भी काम किया। मिस इंडिया के बाद मुंबई आकर एक्टिंग की ट्रेनिंग लेने का फैसला किया। एक साल ट्रेनिंग ली, वर्कशॉप्स कीं और थिएटर किया। इसके बाद लगा कि जिंदगीभर एक्टिंग ही करनी है।

सवाल: एक्टिंग की ट्रेनिंग कहां से ली?

जवाब: नीरज काबी और अतुल मोंगिया की वर्कशॉप की। इसके बाद जेफ गोल्डबर्ग के साथ मेथड एक्टिंग का नौ महीने का डिप्लोमा कोर्स किया। उनकी वर्कशॉप ने मेरी जिंदगी बदल दी। मेरा पहला शो ‘अनदेखी’ था। मिस इंडिया के बाद ग्लैमरस रोल मिल रहे थे, लेकिन मैं अभिनेत्री के तौर पर अपनी पहचान बनाना चाहती थी। इसलिए ऐसा किरदार चुना, जिसमें मेरा लुक साधारण था और अभिनय की गुंजाइश ज्यादा थी।

अपेक्षा पोरवाल ने बताया, ‘जेलर 2’ से उन्हें दर्शकों का बड़ा प्यार मिला।अपेक्षा पोरवाल ने बताया, ‘जेलर 2’ से उन्हें दर्शकों का बड़ा प्यार मिला।

सवाल: करियर में कभी निराशा हुई कि गलत रास्ता चुन लिया?

जवाब: ऐसा कभी नहीं लगा। मुश्किल समय जरूर आया। आउटसाइडर होने के नाते मुझे ऑडिशन के जरिए काम मिलता है। कभी-कभी चिंता होती है कि अगला प्रोजेक्ट कब मिलेगा। लेकिन मैं रिजेक्शन को दिल पर नहीं लेती और सफलता को सिर पर नहीं चढ़ने देती। मेरा मानना है कि खुद पर काम करते रहना चाहिए, मेहनत करनी चाहिए और बाकी चीजें समय पर छोड़ देनी चाहिए।

सवाल: ‘जेलर 2’ के बाद दर्शकों की प्रतिक्रिया कैसी रही?

जवाब: इस फिल्म से मुझे दर्शकों का बहुत प्यार मिला। पहली बार किसी फिल्म के लिए इतना बड़ा मास रिएक्शन करीब से देखा। मुंबई में दो बार थिएटर में फिल्म देखने गई। दर्शकों की प्रतिक्रियाओं और सोशल मीडिया संदेशों ने मेरा दिल छू लिया। साउथ से लोगों ने लंबे मैसेज और ईमेल भेजकर प्यार जताया।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    सीतापुर में PET अभ्यर्थियों के कलावे और जेवर उतरवाए:13 केंद्रों पर दो पालियों में 11,184 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, 500 पुलिसकर्मी तैनात

    Hindi News Local Uttar pradesh Sitapur Sitapur PET Exam News | Security Checking Dress Code Controversy सीतापुर में PET अभ्यर्थियों के कलावे और जेवर उतरवाए:13 केंद्रों पर दो पालियों में…

    प्रतापगढ़ में बारिश के बीच छाता लेकर आए अभ्यर्थी:21 केंद्रों पर होगी PET परीक्षा, जूते उतरवाकर ली जा रही है तलाशी

    Hindi News Local Uttar pradesh Pratapgarh Pratapgarh PET Exam | Strict Security Checks At 21 Exam Centers प्रतापगढ़ में बारिश के बीच छाता लेकर आए अभ्यर्थी:21 केंद्रों पर होगी PET…

    You Missed

    The Seductive Sci-Fi Nightmare That Turns A Simple Pickup Into A Death Trap

    • By dp
    • October 30, 2026
    • 2 views
    The Seductive Sci-Fi Nightmare That Turns A Simple Pickup Into A Death Trap

    सीतापुर में PET अभ्यर्थियों के कलावे और जेवर उतरवाए:13 केंद्रों पर दो पालियों में 11,184 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, 500 पुलिसकर्मी तैनात

    • By dp
    • October 30, 2026
    • 2 views
    सीतापुर में PET अभ्यर्थियों के कलावे और जेवर उतरवाए:13 केंद्रों पर दो पालियों में 11,184 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, 500 पुलिसकर्मी तैनात

    A Mississippi Democrat is unexpectedly threatening Republicans’ grip on the US Senate

    • By dp
    • October 30, 2026
    • 4 views
    A Mississippi Democrat is unexpectedly threatening Republicans’ grip on the US Senate

    प्रतापगढ़ में बारिश के बीच छाता लेकर आए अभ्यर्थी:21 केंद्रों पर होगी PET परीक्षा, जूते उतरवाकर ली जा रही है तलाशी

    • By dp
    • October 30, 2026
    • 4 views
    प्रतापगढ़ में बारिश के बीच छाता लेकर आए अभ्यर्थी:21 केंद्रों पर होगी PET परीक्षा, जूते उतरवाकर ली जा रही है तलाशी

    Winter Storm Warning Issued for Up to 15 Inches of Snow Through Friday

    • By dp
    • October 30, 2026
    • 5 views
    Winter Storm Warning Issued for Up to 15 Inches of Snow Through Friday

    फैजुल्लागंज में राहत सामग्री वितरित:बाढ़ पीड़ित परिवारों को मिली मदद, मच्छरदानी और कॉइल का हुआ वितरण

    • By dp
    • October 30, 2026
    • 6 views
    फैजुल्लागंज में राहत सामग्री वितरित:बाढ़ पीड़ित परिवारों को मिली मदद, मच्छरदानी और कॉइल का हुआ वितरण