- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Sunil Grover Jaipur Event | Sunil Grover Aamir Khan Look & Dance Performance
कॉमेडियन सुनील ग्रोवर गुत्थी और डॉ.गुलाटी के अंदाज में दिखे:जयपुर में आमिर खान के लुक में तकिया लेकर इवेंट में पहुंचे, महिलाओं के साथ गेरुआ गाने पर किया डांसजयपुर10 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
जयपुर में एक बर्थडे सेलिब्रेशन में कॉमेडी, बॉलीवुड के लोकप्रिय किरदारों, पंजाबी संगीत और डांस का अनूठा नजारा दिखाई दिया। इस खास कार्यक्रम में जयपुर की जानी-मानी हस्तियों के बीच कॉमेडियन सुनील ग्रोवर, सुदेश लहरी और पंजाबी सिंगर सुखबीर सिंह ने अपने अंदाज से समां बांध दिया।
सुनील ग्रोवर ने गुत्थी, डॉ. मशहूर गुलाटी और आमिर खान से लेकर शाहरुख खान तक के अंदाज में मेहमानों का मनोरंजन किया।
वहीं, सुदेश लहरी की कॉमिक टाइमिंग और सुखबीर के पंजाबी गानों ने पार्टी में चार चांद लगा दिए। जयपुर के नेहा मेंशन में हैरी जगतानी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित इस पार्टी की मेजबानी नेहा जगतानी और हैरी जगतानी ने की।
गुत्थी बनकर आए सुनील ग्रोवर, डॉ. गुलाटी के अंदाज में भी खूब हंसाया
सुनील ग्रोवर ने अपनी परफॉर्मेंस में अलग-अलग किरदारों के जरिए दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर दिया। वे कभी गुत्थी के अंदाज में नजर आए तो कभी डॉ. मशहूर गुलाटी बनकर लोगों के बीच पहुंचे।
उनके हर किरदार में अलग अंदाज और संवादों की कॉमिक टाइमिंग देखने को मिली। मेहमानों के बीच पहुंचकर उन्होंने अपने चिर-परिचित हावभाव और मजेदार पंच से माहौल को खुशनुमा बना दिया।
डॉ. मशहूर गुलाटी के रूप में सुनील ग्रोवर महिलाओं के बीच पहुंचे और अपने मजाकिया अंदाज में कहा कि मैं यहां टेस्ट करने आया हूं। मैं कोई छोटा-मोटा डॉक्टर नहीं हूं। पहले मैं इसरो में था, फिर लोगों ने कहा कि आप गलत रो में खड़े हैं, तो मैं इस रो में आ गया। उनके इस संवाद पर वहां मौजूद लोग हंसते नजर आए।
इसी किरदार में उन्होंने गाने के जरिए भी कॉमेडी की। ‘क्या तुमसे किसी से प्यार किया’ गाने की पंक्तियों के साथ मेहमानों को आगे गाने के लिए प्रेरित किया और फिर मजाकिया अंदाज में कहा कि तुमने अपना टाइम वेस्ट किया। गाने और कॉमेडी के इस मेल ने पार्टी में मौजूद लोगों का खूब मनोरंजन किया।
यहां देखिए परफॉर्मेंस के फोटोज…
सुनील ग्रोवर महिलाओं के बीच पहुंचकर डांस करने लगे।
डॉ गुलाटी के किरदार में सुनील ने सभी का दिल जीत लिया।
सुनील ने इवेंट में अपनी गायकी के अंदाज में भी लोगों से तालियां पाई।
कार्यक्रम में सुनील के साथ सुदेश लहरी भी नजर आए।
सुनील ने गुथ्थी के किरदार में भी लोगों से सुर्खियां बटोरी।
सुनील आमिर खान के अंदाज में भी इवेंट में पहुंचे।
आमिर खान के एक्सप्रेशन और शाहरुख के अंदाज में किया डांस
सुनील ग्रोवर ने बॉलीवुड सितारों की नकल के जरिए भी महफिल लूटी। आमिर खान के अंदाज में वे हाथ में तकिया लेकर मेहमानों के बीच पहुंचे। इस दौरान उन्होंने संवादों के बजाय आमिर खान के चेहरे के हावभाव और एक्सप्रेशन के जरिए लोगों को हंसाया। उनका यह अंदाज पार्टी में आकर्षण का केंद्र रहा।
वहीं, शाहरुख खान के अंदाज में उन्होंने ‘रंग दे मोहे गेरुआ’ गाने पर महिलाओं के साथ डांस किया और उन पर गुलाब के फूल बरसाए। इस दौरान बॉलीवुड के रोमांटिक अंदाज को कॉमेडी के साथ पेश किया गया। महिलाओं की फरमाइश पर उन्होंने सलमान खान और शाहरुख खान के खास एक्सप्रेशन करके भी दिखाए।
सुनील ग्रोवर ने अजय देवगन के अंदाज को भी अपनी परफॉर्मेंस में शामिल किया। उन्होंने अजय देवगन की तरह चलने की नकल की और उनकी हिट फिल्म के गाने का जिक्र किया। इस तरह एक ही शाम में बॉलीवुड के कई लोकप्रिय सितारों के अंदाज देखने को मिले।
रॉकस्टार सिंगर बनकर गाए ‘द कपिल शर्मा शो’ के गाने
सुनील ग्रोवर ने अपने रॉकस्टार सिंगर वाले अंदाज से भी मेहमानों का मनोरंजन किया। उन्होंने ‘द कपिल शर्मा शो’ में अपने किरदार के दौरान गाए लोकप्रिय मजाकिया गानों की झलक पेश की। इस दौरान ‘स्लोली-स्लोली’ और ‘इसे पता भी नहीं है’ जैसे गानों को अपने खास अंदाज में गाकर सुनाया।
उनकी गायकी में कॉमेडी का पुट और प्रस्तुति में अलग तरह की ऊर्जा देखने को मिली। मेहमानों ने उनके इस अंदाज का आनंद लिया। किरदारों की अदला-बदली, गानों और मजेदार संवादों के बीच सुनील ग्रोवर ने पूरी शाम को मनोरंजन से भर दिया।
सुदेश लहरी ने कॉमिक टाइमिंग से जीता दिल
कार्यक्रम में कॉमेडियन सुदेश लहरी ने भी अपनी प्रस्तुति से लोगों का मनोरंजन किया। उन्होंने अपने खास अंदाज में गानों की प्रस्तुति दी और बीच-बीच में हास्य का तड़का लगाकर माहौल को जीवंत बनाए रखा। उनकी कॉमिक टाइमिंग और सहज अंदाज ने मेहमानों को खूब हंसाया। सुदेश लहरी की प्रस्तुति में संगीत और कॉमेडी का मेल देखने को मिला। उन्होंने अपनी शैली में गानों को पेश करते हुए पार्टी में मौजूद लोगों को मनोरंजन का एक अलग अनुभव दिया।
सुखबीर के पंजाबी गानों पर झूमे मेहमान
शाम में पंजाबी सिंगर सुखबीर सिंह की प्रस्तुति भी खास आकर्षण रही। अपने ऊर्जावान अंदाज और पंजाबी संगीत के लिए पहचाने जाने वाले सुखबीर ने पार्टी में म्यूजिक का माहौल बना दिया। उनकी मौजूदगी से बर्थडे सेलिब्रेशन में संगीत और डांस का रंग और गहरा हो गया। मेहमानों ने पंजाबी बीट्स के साथ शाम का आनंद लिया। कॉमेडी और म्यूजिक के इस संगम ने कार्यक्रम को एक यादगार पार्टी का रूप दिया। जहां सुनील ग्रोवर और सुदेश लहरी ने हंसी का माहौल बनाया, वहीं सुखबीर के संगीत ने मेहमानों को झूमने का मौका दिया।
रामलीला के दृश्यों से लेकर हनुमान चालीसा पर डांस
कार्यक्रम में मनोरंजन के साथ भारतीय संस्कृति और धार्मिक प्रसंगों की झलक भी देखने को मिली। यहां रामलीला का एक भव्य दृश्य प्रस्तुत किया गया, जिसमें भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता को आकर्षक अंदाज में दिखाया गया। इसके बाद डांसिंग क्रू के सदस्यों ने हनुमान चालीसा पर डांस परफॉर्मेंस दी।
.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔खबरें और भी हैं…
-
राजस्थान-पहली बार रिटायर अग्निवीर को मिल सकती है सरकारी नौकरी: जयपुर के युवक को मिला कॉन्स्टेबल बनने का ऑफर; योग्यता-अनुभव के आधार पर होगी पोस्टिंग
0:40Play videoजयपुर
- कॉपी लिंक
शेयर
-
राजस्थान- अर्नब तूफान का असर, जयपुर में तेज बारिश: 5 जिलों में भी बरसा पानी, तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट, सर्दी बढ़ी
1:00Play videoजयपुर
- कॉपी लिंक
शेयर
-
भास्कर इन्वेस्टिगेशनराजस्थान में 40 हजार रुपए में मिल रही नौकरी: आंगनबाड़ी में भर्ती में पैसे का खेल, ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर शामिल, बोला- सब हम पर छोड़ दो
2:02Play videoराजस्थान
- कॉपी लिंक
शेयर
-
‘बधाई हो’ फिल्म मेरे लिए ‘शोले’ जैसी, इसने जिंदगी बदली: एक्टर गजराज राव बोले-जोधपुर का खाना बहुत अच्छा, जयपुर की कचौरी-मिठाइयों की वैरायटी की सीमा नहीं
3:58Play videoजयपुर
- कॉपी लिंक
शेयर



