होटल लिफ्ट में महिला मैनेजर से छेड़खानी:बोली- मालिक के रिश्तेदार ने गंदी नीयत से पकड़ा, शिकायत पर गालीगलौज की

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Prayagraj
  • Prayagraj Hotel Manager Molested | Owner Relative FIR

होटल लिफ्ट में महिला मैनेजर से छेड़खानी:बोली- मालिक के रिश्तेदार ने गंदी नीयत से पकड़ा, शिकायत पर गालीगलौज कीप्रयागराज44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रयागराज के कीडगंज के एक होटल में महिला मैनेजर से छेड़खानी की गई। आरोप है कि होटल मालिक के रिश्तेदार ने लिफ्ट में उसे गंदी नीयत से पकड़ा। शिकायत करने पर होटल मालिक के परिवारवालों ने पीड़िता को ही धमकाया और गालीगलौज की।

.

डेढ़ साल से होटल में कर रही है नौकरी पीड़िता ने शिकायत में बताया है कि वह पिछले करीब डेढ़ साल से बाई का बाग स्थित होटल सनराइज विस्टा इन में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। 8 मई को दोपहर करीब 1:55 बजे वह बेसमेंट में स्थित सर्विस लिफ्ट से चौथी मंजिल पर होटल के किचन की ओर जा रही थी। रिश्तेदार ने गंदी नीयत से पकड़ा इसी दौरान होटल मालिक के एक रिश्तेदार ने पीछे से आकर उसे पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और चुप रहने को कहा। भयभीत होकर उसने शोर मचाया तो वहां अन्य लोग पहुंच गए। ओनर के पिता ने उसे ही गालियां दीं महिला का आरोप है कि घटना की जानकारी देने के बाद आरोपी को रोकने के बजाय होटल मालिक के पिता ने उसे ही गालियां दीं और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। शिकायत में कहा गया है कि उसे जबरन वहां से बाहर निकालने का प्रयास किया गया तथा विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे चप्पल से मारा गया और अपमानित किया गया। स्टाफ ने किया बीच-बचाव शिकायत के मुताबिक होटल के अन्य कर्मचारियों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह मामला शांत कराया, जिसके बाद वह वहां से निकल सकी। महिला का कहना है कि यदि कर्मचारी बीच-बचाव नहीं करते तो उसके साथ कोई बड़ी घटना हो सकती थी। 112 पर कॉल, फिर भी नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद उसने डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने बुलाया। आरोप है कि थाने पहुंचने पर होटल मालिक ने भी उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और अपनी पहुंच का हवाला देकर कार्रवाई न होने की बात कही। महिला का कहना है कि पुलिस ने उसकी शिकायत दर्ज नहीं की और कुछ देर बैठाने के बाद वापस भेज दिया। अफसरों से शिकायत के बाद FIR महिला ने आरोप लगाया कि उसने बाद में कई सक्षम अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जानकारी दी, लेकिन अब तक किसी भी आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उसने पुलिस आयुक्त से मामले में एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की तब जाकर एफआईआर दर्ज की गई। कीडगंज पुलिस ने इस मामले में होटल मालिक समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट की है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

रवीना@54, लव लाइफ के किस्से:ऋषि कपूर थे क्रश, पसंद के लड़के ने मोटी कहकर चिढ़ाया; अक्षय ने सगाई तोड़ी, अजय ने पागल कहा

Hindi News Entertainment Bollywood Raveena Tandon Love Life | Crush Rishi Kapoor, Akshay Kumar & Ajay Devgn रवीना@54, लव लाइफ के किस्से:ऋषि कपूर थे क्रश, पसंद के लड़के ने मोटी…

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, बॉलीवुड की मुंबई छोड़ने की चेतावनी:FWICE प्रेसिडेंट बोले- सुरक्षा नहीं मिली तो उत्तर प्रदेश में शूटिंग करेंगे, डर में एक्टिंग नहीं होगी

Hindi News Entertainment Bollywood FWICE President Threatens To Shift Shooting To UP From Mumbai टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, बॉलीवुड की मुंबई छोड़ने की चेतावनी:FWICE प्रेसिडेंट बोले- सुरक्षा नहीं मिली तो…

You Missed

Sydney Sweeney recreates iconic ‘Home Alone’ scene for new lingerie campaign

  • By dp
  • October 28, 2026
  • 3 views
Sydney Sweeney recreates iconic ‘Home Alone’ scene for new lingerie campaign

रवीना@54, लव लाइफ के किस्से:ऋषि कपूर थे क्रश, पसंद के लड़के ने मोटी कहकर चिढ़ाया; अक्षय ने सगाई तोड़ी, अजय ने पागल कहा

  • By dp
  • October 28, 2026
  • 4 views
रवीना@54, लव लाइफ के किस्से:ऋषि कपूर थे क्रश, पसंद के लड़के ने मोटी कहकर चिढ़ाया; अक्षय ने सगाई तोड़ी, अजय ने पागल कहा

The Florida ‘blueprint’: Sen Ashley Moody reveals how the state built a $1.8T economic fortress

  • By dp
  • October 28, 2026
  • 7 views
The Florida ‘blueprint’: Sen Ashley Moody reveals how the state built a .8T economic fortress

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, बॉलीवुड की मुंबई छोड़ने की चेतावनी:FWICE प्रेसिडेंट बोले- सुरक्षा नहीं मिली तो उत्तर प्रदेश में शूटिंग करेंगे, डर में एक्टिंग नहीं होगी

  • By dp
  • October 28, 2026
  • 7 views
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, बॉलीवुड की मुंबई छोड़ने की चेतावनी:FWICE प्रेसिडेंट बोले- सुरक्षा नहीं मिली तो उत्तर प्रदेश में शूटिंग करेंगे, डर में एक्टिंग नहीं होगी

Paul Reed is already vindicating Pistons for polarizing Isaiah Stewart trade

  • By dp
  • October 28, 2026
  • 8 views
Paul Reed is already vindicating Pistons for polarizing Isaiah Stewart trade

इरफान खान ने कहा था- यहां मत घूमो, मुंबई जाओ:नवाजुद्दीन ने सुनाया छेड़ने वाला किस्सा, फिर ‘पुष्पा’ ने बदली करुणा पांडे की जिंदगी

  • By dp
  • October 28, 2026
  • 8 views
इरफान खान ने कहा था- यहां मत घूमो, मुंबई जाओ:नवाजुद्दीन ने सुनाया छेड़ने वाला किस्सा, फिर ‘पुष्पा’ ने बदली करुणा पांडे की जिंदगी