तमन्ना ने अन्नू कपूर के कमेंट पर दिया रिएक्शन:बोलीं- मैं इन चीजों पर ध्यान ही नहीं देती; एक्टर ने बॉडी पर दिया था आपत्तिजनक बयान

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Tamannaah Bhatia Breaks Silence On Annu Kapoor Controversial Statement

तमन्ना ने अन्नू कपूर के कमेंट पर दिया रिएक्शन:बोलीं- मैं इन चीजों पर ध्यान ही नहीं देती; एक्टर ने बॉडी पर दिया था आपत्तिजनक बयान15 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

तमन्ना भाटिया और अन्नू कपूर ने साथ में कभी कोई फिल्म नहीं की है। - Dainik Bhaskarतमन्ना भाटिया और अन्नू कपूर ने साथ में कभी कोई फिल्म नहीं की है।

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने अन्नू कपूर के ‘दूधिया बदन’ वाले कमेंट पर पहली बार रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा कि वह ऐसी बातों के बजाय अपने काम पर ध्यान देती हैं।

NDTV के एक इवेंट में तमन्ना से उनके रंग और बॉडी पर हुई टिप्पणियों के बारे में पूछा गया। एक्ट्रेस से यह भी पूछा गया कि क्या वह चाहती हैं कि दर्शक उन्हें सिर्फ स्क्रीन प्रेजेंस और बोल्ड इमेज से अलग देखें। उनसे हालिया फिल्मों को इमेज बदलने की कोशिश के तौर पर भी सवाल किया गया।

तमन्ना ने कहा कि एक क्रिएटिव व्यक्ति के लिए सुनना जरूरी है। इसके साथ यह समझना भी जरूरी है कि किस बात को रखना है और किसे नजरअंदाज करना है।

तमन्ना ने कहा, “आप भी एक महिला हैं, इसलिए समझ सकती हैं कि अगर हम ऐसी बातों को महत्व देने लगें, तो शायद जिंदगी में आगे बढ़ पाएंगे।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं इन चीजों पर ध्यान ही नहीं देती। मैं अपने काम पर ध्यान देती हूं। मैं उस चीज पर ध्यान देती हूं, जिसे बनाना चाहती हूं। मैं अपने एक्टिंग करियर पर ध्यान देती हूं।”

तमन्ना ने अपने काम करने के तरीके पर भी बात की। उन्होंने कहा, “मेरे हिसाब से मैं अपना काम सेवा की तरह करना चाहती हूं।”

उन्होंने कहा, “मैं ऐसा करती भी हूं। शायद इसी वजह से मेरा काम लोगों तक पहुंचता है, क्योंकि कहीं न कहीं यह सही जगह से आता है।”

तमन्ना भाटिया आखिरी बार फिल्म 'द वन' में नजर आई थीं। यह फिल्म 25 सितंबर 2026 को रिलीज हुई थी।तमन्ना भाटिया आखिरी बार फिल्म ‘द वन’ में नजर आई थीं। यह फिल्म 25 सितंबर 2026 को रिलीज हुई थी।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, पिछले साल शुभंकर मिश्रा के साथ बातचीत में अन्नू कपूर ने फिल्म ‘स्त्री 2’ के सुपरहिट गाने ‘आज की रात’ को लेकर बात की थी।

शुभांकर ने अन्नू से पूछा था कि क्या उन्हें यह गाना पसंद आया। उन्होंने यह भी कहा था कि वह तमन्ना को पसंद करते हैं।

इस पर अन्नू ने कहा था, “माशाअल्लाह, क्या दूधिया बदन है।”

उन्होंने आगे कहा था, “बहन, अपने गाने से, अपने शरीर से, अपने दूधिया चेहरे से हमारे बच्चों को सुलाती हैं… बहुत अच्छी बात है।”

अन्नू कपूर ने अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इनमें 'उत्सव', 'तेजाब', 'विक्की डोनर' और ‘जॉली एलएलबी 2’ शामिल हैं।अन्नू कपूर ने अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इनमें ‘उत्सव’, ‘तेजाब’, ‘विक्की डोनर’ और ‘जॉली एलएलबी 2’ शामिल हैं।

अन्नू ने कहा था, “यह देश पर कृपा होगी, अगर हमारे देश के बच्चे अच्छी और स्वस्थ नींद सोएं।”

उन्होंने आगे कहा था, “अगर और भी कुछ इच्छा है, तो भगवान उन्हें समर्थ करें कि उनकी इच्छा पूरी हो। यह मेरा उनके लिए आशीर्वाद है।”

अन्नू कपूर ने बाद में अपने बयान पर सफाई दी थी

अन्नू कपूर के कमेंट को लेकर उनकी ट्रोलिंग हुई थी। इसके बाद कपूर ने अपने कमेंट पर सफाई दी थी।

सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में कपूर ने कहा था, “लोगों ने मुझे गालियां दीं, खूसट बूढ़ा और सठिया गया जैसी बातें कहीं। मेरा कहना सिर्फ इतना है कि अगर मैं ‘दूधिया बदन’ कहता हूं, तो बवाल मच जाता है, लेकिन अगर यही बात इंग्लिश में ‘मिल्की बॉडी’ कही जाए, तो किसी को कोई परेशानी नहीं होती।”

अन्नू कपूर ने कहा था कि तमन्ना उनकी बेटी की उम्र की हैं और उनके मन में उनके लिए कोई गलत भावना नहीं है।अन्नू कपूर ने कहा था कि तमन्ना उनकी बेटी की उम्र की हैं और उनके मन में उनके लिए कोई गलत भावना नहीं है।

अपनी सफाई के दौरान अन्नू ने यह भी कहा था कि अगर तमन्ना भाटिया खुद उनसे इस बारे में पूछेंगी, तो वे अपनी बात पर कायम रहेंगे।

उन्होंने कहा था, “अगर तमन्ना को मेरी बात बुरी लगी है, तो मैं उनके पैर छूने के लिए भी तैयार हूं। अगर एक 71 साल का आदमी उनके पैर छुएगा, तो वे क्या कहेंगी? मेरा इरादा बिल्कुल साफ है और मुझे अपनी सच्चाई पता है।”

अन्नू कपूर गूगल पर ट्रेंड कर रहे हैं

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    गोरखपुर को मिलेगा 1663 करोड़ की परियोजनाओं का दीपावली गिफ्ट:कल CM योगी करेंगे ROB व गोड़धोइया नाला का लोकार्पण

    Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Gorakhpur Development Projects: CM Yogi Inauguration ROB & Godhoiya Nala गोरखपुर को मिलेगा 1663 करोड़ की परियोजनाओं का दीपावली गिफ्ट:कल CM योगी करेंगे ROB…

    मनोज मुंतशिर ने अपने पहले प्यार का खुलासा किया:लखनऊ में CJP पर बिफरे, बोले- वह विपक्ष की 'B' टीम

    Hindi News Local Uttar pradesh Manoj Muntashir Hits Out At CJP | Targets Akhilesh Yadav Rahul Gandhi मनोज मुंतशिर ने अपने पहले प्यार का खुलासा किया:लखनऊ में CJP पर बिफरे,…

    You Missed

    El ultimátum de Bukele a las poderosas bandas de Haití tras el secuestro de 4 militares salvadoreños – BBC News Mundo

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 1 views
    El ultimátum de Bukele a las poderosas bandas de Haití tras el secuestro de 4 militares salvadoreños – BBC News Mundo

    गोरखपुर को मिलेगा 1663 करोड़ की परियोजनाओं का दीपावली गिफ्ट:कल CM योगी करेंगे ROB व गोड़धोइया नाला का लोकार्पण

    • By dp
    • October 30, 2026
    • 1 views
    गोरखपुर को मिलेगा 1663 करोड़ की परियोजनाओं का दीपावली गिफ्ट:कल CM योगी करेंगे ROB व गोड़धोइया नाला का लोकार्पण

    Sources: Nikita Kucherov tells Lightning he won’t re-sign, asks for trade

    • By dp
    • October 30, 2026
    • 4 views
    Sources: Nikita Kucherov tells Lightning he won’t re-sign, asks for trade

    मनोज मुंतशिर ने अपने पहले प्यार का खुलासा किया:लखनऊ में CJP पर बिफरे, बोले- वह विपक्ष की 'B' टीम

    • By dp
    • October 30, 2026
    • 4 views
    मनोज मुंतशिर ने अपने पहले प्यार का खुलासा किया:लखनऊ में CJP पर बिफरे, बोले- वह विपक्ष की 'B' टीम

    Democrats are the wild card in House race between two SoCal Republicans

    • By dp
    • October 30, 2026
    • 5 views
    Democrats are the wild card in House race between two SoCal Republicans

    श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ का ट्रेलर रिलीज:विठाबाई के किरदार में छाईं एक्ट्रेस; इवेंट में मराठी लुक में पहुंची, फोटोग्राफर ने फूल दिया

    • By dp
    • October 30, 2026
    • 6 views
    श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ का ट्रेलर रिलीज:विठाबाई के किरदार में छाईं एक्ट्रेस; इवेंट में मराठी लुक में पहुंची, फोटोग्राफर ने फूल दिया