दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट पर विवाद:'पटियाला पैग' समेत 3 सॉन्ग बैन करने की मांग; गन बुलेट वाली जैकेट भी न पहनें सिंगर

  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Mohali
  • Diljit Dosanjh Delhi Concert Controversy | Police Complaint Filed

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट पर विवाद:‘पटियाला पैग’ समेत 3 सॉन्ग बैन करने की मांग; गन बुलेट वाली जैकेट भी न पहनें सिंगरमोहाली12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर शिकायत दी गई है।











  - Dainik Bhaskarपंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर शिकायत दी गई है।

पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ दिल्ली कॉन्सर्ट को लेकर विवादों में घिर गए हैं। उनके कॉन्सर्ट को लेकर शिकायत दी गई है, जिसमें शराब और नशे से जुड़े सॉन्ग गाने पर रोक लगाने की मांग की गई है।

.

इनमें ‘पटियाला पैग’, ‘5 तारा ठेके’ और ‘जेब विचों फीम लब्बीया’ जैसे सॉन्ग शामिल है। इसके साथ ही कॉन्सर्ट के दौरान बच्चों को स्टेज पर आमंत्रित करने पर रोक लगाने की मांग की गई है।

बता दें कि, दिलजीत दोसांझ के ऑरा इंडिया टूर 2026 के तहत दिल्ली में 30 अक्टूबर को लाइव कॉन्सर्ट होगा। यह कार्यक्रम जवाहरलाल नेहरू (JLN) स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

दिलजीत दोसांझ करीब 2 साल बाद फिर से इंडिया टूर कर रहे हैं। उनका पिछला भारत दौरा दिल-लुमिनाटी टूर 2024 में हुआ था। इसके बाद उन्होंने विदेश में कई कॉन्सर्ट किए।

चंडीगढ़ निवासी डॉ. पंडितराव धरेनावर, जिन्होंने शिकायत दी है।चंडीगढ़ निवासी डॉ. पंडितराव धरेनावर, जिन्होंने शिकायत दी है।

शिकायत में क्या कहा गया है…

  1. नशे से जुड़े गानों पर रोक लगे: चंडीगढ़ निवासी डॉ. पंडितराव धरेनावर ने दिल्ली पुलिस के डीसीपी (साउथ-ईस्ट) को 27 अक्टूबर को लेटर लिखा है। उन्होंने ‘पटियाला पैग’, ‘5 तारा ठेके’ और ‘जेब विचों फीम लब्बीया’ जैसे सॉन्ग गाने पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि इन गानों के शब्द बदलकर गाने की अनुमति भी नहीं दी जानी चाहिए।
  2. बच्चों को मंच पर न बुलाएं: शिकायत में कॉन्सर्ट के दौरान बच्चों को स्टेज पर आमंत्रित करने पर रोक लगाने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता ने तेज आवाज और फ्लैशिंग लाइट्स को बच्चों के स्वास्थ्य के लिए संभावित रूप से हानिकारक बताया है।
  3. बुलेट बेल्ट पहनने पर प्रतिबंध: कॉन्सर्ट के दौरान छाती पर सिल्वर बुलेट बेल्ट यानी नकली कारतूसों की पट्टी पहनने पर भी रोक लगाने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता के अनुसार, गन जेस्चर और इस तरह की वस्तुएं हिंसा को बढ़ावा देने का संदेश दे सकती हैं।

हाईकोर्ट के आदेश का हवाला दिया डॉ. पंडितराव धरेनावर ने अपनी शिकायत में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के 2019 के आदेश का हवाला दिया है। उन्होंने शराब, नशीले पदार्थों और हिंसा को बढ़ावा देने वाले गीतों पर रोक लगाने की बात कही है। शिकायत में नशा मुक्त भारत अभियान का भी उल्लेख किया गया है।

बच्चों के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं बच्चों की सुरक्षा को लेकर शिकायतकर्ता ने 120 डेसिबल से अधिक तेज आवाज और 5 से 30 हर्ट्ज की फ्लैशिंग लाइट्स का जिक्र किया है। उनका कहना है कि कॉन्सर्ट में इस तरह के प्रभाव बच्चों के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं।

मांगों पर कार्रवाई करने की अपील फिलहाल शिकायतकर्ता ने दिल्ली पुलिस से इन मांगों पर कार्रवाई करने की अपील की है। शिकायत पर पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई की गई है, इसकी पुष्टि उपलब्ध जानकारी से नहीं होती।

दिलजीत ने कहा कि उनके पास गानों की लिस्ट बहुत लंबी है, लेकिन समय कम है।दिलजीत ने कहा कि उनके पास गानों की लिस्ट बहुत लंबी है, लेकिन समय कम है।

दिलजीत की फैंस से अपील

  • गानों की लंबी लिस्ट: वहीं कॉन्सर्ट से पहले दिलजीत ने कहा कि उनके पास गानों की लिस्ट बहुत लंबी है, लेकिन समय कम है। ऐसे में समझ नहीं आ रहा कि कौन-सा गाना गाएं और कौन-सा छोड़ें। उन्होंने कहा कि उन्हें पता है कि कुछ फैंस नाराज होंगे, क्योंकि कई गाने रह जाएंगे। इसलिए उन्होंने एक गाना लाइव आकर फैंस को सुनाने का फैसला किया। अगर फैंस कोई खास गाना सुनना चाहते हैं, तो उन्हें मैसेज करके बता सकते हैं। इस दौरान फैंस की फरमाइश पर उन्होंने ‘सांसों की माला’ गाने का वादा भी किया।
  • दिल्ली में मेट्रो से आने की अपील: दिल्ली में होने वाले कॉन्सर्ट को लेकर दिलजीत ने फैंस से मेट्रो का इस्तेमाल करने की अपील की। दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि शो के लिए मेट्रो रात 12 बजे तक खुली रहेगी। उन्होंने कहा कि जवाहरलाल नेहरू (JLN) स्टेडियम में पार्किंग की सुविधा नहीं है। ऐसे में मेट्रो से आना सबसे सुविधाजनक रहेगा। फैंस मेट्रो से उतरकर आसानी से वेन्यू तक पहुंच सकते हैं और शो के बाद भी उन्हें पार्किंग की परेशानी नहीं होगी।
  • रात 10 बजे बंद करना होगा शो: दिलजीत ने कॉन्सर्ट की टाइमिंग के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि शो रात 10 बजे हर हाल में बंद करना होगा। इसके लिए सख्त समय-सीमा तय की गई है। उन्होंने फैंस से अपील की कि वे समय पर वेन्यू पहुंच जाएं, ताकि पूरा शो देख सकें। शो शाम 7:30 बजे शुरू होगा और फैंस को कोशिश करनी चाहिए कि वे शाम 6:30 बजे तक वेन्यू में पहुंच जाएं। इससे कार्यक्रम समय पर शुरू करने में मदद मिलेगी।
  • अब 2028 में आने की बात कही: दिलजीत ने बताया कि 2026 में उनके टूर का यह पहला शो है। वह दोबारा दिल्ली में 2028 में आएंगे। ऐसे में इस बार के शो में वह पूरा जोर लगाएंगे, क्योंकि अगली बार दिल्ली आने में दो साल लग सकते हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास गाने बहुत हैं, लेकिन समय कम है। इसलिए कुछ गाने लाइव सुनाए जाएंगे और फैंस की पसंद का भी ध्यान रखा जाएगा।

—————– यह भी पढ़ें… दिलजीत दोसांझ बोले- 30 को दिल्ली में मिलूंगा:लाइव आकर कहा- परमिशन मिल गई है, हवा में तीर मत चलाओ

पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ का 30 तारीख को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाला कॉन्सर्ट अब तय है। परमिशन को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच दिलजीत ने खुद सामने आकर साफ कर दिया है कि शो रद नहीं होगा। पढ़ें पूरी खबर

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

होम अलोन और लव एक्चुअली से प्रेरित होकर बनी फिल्म:मीठे में क्या है की स्टारकास्ट ने बताया असल जिंदगी का तरीका

Hindi News Entertainment Bollywood Mithe Mein Kya Hai Movie Cast Interview | Netflix Family Drama Update भास्कर इंटरव्यूहोम अलोन और लव एक्चुअली से प्रेरित होकर बनी फिल्म:मीठे में क्या है…

चार नवंबर से नैमिष-वरुण विहार के भूखंडों की लॉटरी:4,500 भूखंडों के लिए 35 हजार से अधिक आवेदन, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा आवंटन

Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow LDA Plot Allotment Lottery: Lucknow Naimishnagar Varun Vihar Updates चार नवंबर से नैमिष-वरुण विहार के भूखंडों की लॉटरी:4,500 भूखंडों के लिए 35 हजार से…

You Missed

Pete Golding says Auburn QB Byrum Brown has qualities ‘similar’ to Cam Newton

  • By dp
  • October 30, 2026
  • 0 views
Pete Golding says Auburn QB Byrum Brown has qualities ‘similar’ to Cam Newton

होम अलोन और लव एक्चुअली से प्रेरित होकर बनी फिल्म:मीठे में क्या है की स्टारकास्ट ने बताया असल जिंदगी का तरीका

  • By dp
  • October 30, 2026
  • 2 views
होम अलोन और लव एक्चुअली से प्रेरित होकर बनी फिल्म:मीठे में क्या है की स्टारकास्ट ने बताया असल जिंदगी का तरीका

Dave Canales’ contract details: What is the Panthers head coach’s salary and how many years are left?

  • By dp
  • October 29, 2026
  • 5 views
Dave Canales’ contract details: What is the Panthers head coach’s salary and how many years are left?

चार नवंबर से नैमिष-वरुण विहार के भूखंडों की लॉटरी:4,500 भूखंडों के लिए 35 हजार से अधिक आवेदन, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा आवंटन

  • By dp
  • October 29, 2026
  • 6 views
चार नवंबर से नैमिष-वरुण विहार के भूखंडों की लॉटरी:4,500 भूखंडों के लिए 35 हजार से अधिक आवेदन, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा आवंटन

Blue Jackets at Hurricanes projected lineups | NHL.com

  • By dp
  • October 29, 2026
  • 6 views
Blue Jackets at Hurricanes projected lineups  | NHL.com

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट पर विवाद:'पटियाला पैग' समेत 3 सॉन्ग बैन करने की मांग; गन बुलेट वाली जैकेट भी न पहनें सिंगर

  • By dp
  • October 29, 2026
  • 7 views
दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट पर विवाद:'पटियाला पैग' समेत 3 सॉन्ग बैन करने की मांग; गन बुलेट वाली जैकेट भी न पहनें सिंगर