मऊ में गैंगरेप के दो दोषियों को उम्रकैद:44,500-44,500 रुपए जुर्माना; 75% रकम पीड़िता को मिलेगी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Mau
  • Mau Gangrape Case | Court Sentences Two Convicts To Life Imprisonment

मऊ में गैंगरेप के दो दोषियों को उम्रकैद:44,500-44,500 रुपए जुर्माना; 75% रकम पीड़िता को मिलेगीसुशील सिंह | मऊ3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मऊ में गैंगरेप के करीब सात साल पुराने मामले में शुक्रवार को अदालत ने दो आरोपियों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अपर सत्र न्यायाधीश, पॉक्सो एक्ट छांगुर राम की अदालत ने मदन कुमार और सुमित कुमार पर 44,500-44,500 रुपए का जुर्माना भी लगाया

.

अदालत ने आदेश दिया कि जुर्माने की रकम जमा होने पर उसका 75 प्रतिशत हिस्सा पीड़िता को दिया जाए। जुर्माना जमा नहीं करने पर दोनों दोषियों को छह महीने की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।

शौचालय से लौटते समय किया था गैंगरेप

अभियोजन पक्ष के मुताबिक, पीड़िता की मां ने सरायलखंसी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया गया कि 29 जून 2019 की रात करीब 10 बजे पीड़िता घर के बाहर बने शौचालय से लौट रही थी। इसी दौरान मदन कुमार और सुमित कुमार ने उसके साथ गैंगरेप किया।

वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया था कि दोनों आरोपियों ने घटना का वीडियो बना लिया और बाद में पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगे। पुलिस ने मदन कुमार पुत्र उपेन्द्र राम और सुमित कुमार पुत्र रामअवध, दोनों निवासी चोरपाकला, थाना सरायलखंसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

मामले में भारतीय दंड संहिता की धाराओं 376-डी, 341, 354, 504 और 506 के साथ पॉक्सो एक्ट की धाराओं 5(छ)/6 के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस ने विवेचना पूरी करने के बाद आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया।

सात गवाहों के बयान के बाद सुनाया फैसला

सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने सात गवाह पेश किए। विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो एक्ट प्रवीण कुमार मिश्रा, रामचंद्र चौहान और विमल कुमार ने अभियोजन की ओर से पैरवी की। वहीं, बचाव पक्ष ने आरोपियों को झूठा फंसाए जाने की दलील दी।

दोनों पक्षों की बहस सुनने और उपलब्ध साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद अदालत ने मदन कुमार और सुमित कुमार को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही दोनों पर 44,500-44,500 रुपए का जुर्माना लगाया। जुर्माने की 75 प्रतिशत रकम पीड़िता को देने का आदेश दिया गया है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

बुलंदशहर में श्रद्धांजलि सभा:कैलाशो देवी के चित्र पर माल्यार्पण, राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों ने किया नमन

Hindi News Local Uttar pradesh Bulandshahar Bulandshahr Shradhanjali Sabha: Kailasho Devi Remembered By Dignitaries बुलंदशहर में श्रद्धांजलि सभा:कैलाशो देवी के चित्र पर माल्यार्पण, राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों ने किया नमनबुलंदशहर3…

कानपुर दक्षिण इकाई में नई नियुक्तियां:युवा उद्योग व्यापार मंडल में भूदेवराज वरिष्ठ मंत्री और प्रकाशु बने मंत्री

Hindi News Local Uttar pradesh Kanpur Kanpur Yuva Udyog Vyapar Mandal Appointments | Bhudevraj & Prakashu कानपुर दक्षिण इकाई में नई नियुक्तियां:युवा उद्योग व्यापार मंडल में भूदेवराज वरिष्ठ मंत्री और…

You Missed

Round one of rain, storms arrives in Phoenix area; wet weekend ahead

  • By dp
  • October 30, 2026
  • 0 views
Round one of rain, storms arrives in Phoenix area; wet weekend ahead

बुलंदशहर में श्रद्धांजलि सभा:कैलाशो देवी के चित्र पर माल्यार्पण, राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों ने किया नमन

  • By dp
  • October 30, 2026
  • 1 views
बुलंदशहर में श्रद्धांजलि सभा:कैलाशो देवी के चित्र पर माल्यार्पण, राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों ने किया नमन

ATP Vienna Best Bets Including Paul vs Alcaraz

  • By dp
  • October 30, 2026
  • 3 views
ATP Vienna Best Bets Including Paul vs Alcaraz

मऊ में गैंगरेप के दो दोषियों को उम्रकैद:44,500-44,500 रुपए जुर्माना; 75% रकम पीड़िता को मिलेगी

  • By dp
  • October 30, 2026
  • 4 views
मऊ में गैंगरेप के दो दोषियों को उम्रकैद:44,500-44,500 रुपए जुर्माना; 75% रकम पीड़िता को मिलेगी

Bassett will wrestle for gold in Astana

  • 5 views
कानपुर दक्षिण इकाई में नई नियुक्तियां:युवा उद्योग व्यापार मंडल में भूदेवराज वरिष्ठ मंत्री और प्रकाशु बने मंत्री