श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ का ट्रेलर रिलीज:विठाबाई के किरदार में छाईं एक्ट्रेस; इवेंट में मराठी लुक में पहुंची, फोटोग्राफर ने फूल दिया

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Shraddha Kapoor IEetha Trailer | Vithabai Narayangaonkar Biopic Release

श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ का ट्रेलर रिलीज:विठाबाई के किरदार में छाईं एक्ट्रेस; इवेंट में मराठी लुक में पहुंची, फोटोग्राफर ने फूल दिया9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘ईठा’ का ट्रेलर आज दोपहर रिलीज हुआ। फिल्म में श्रद्धा मशहूर लावणी कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर का किरदार निभा रही हैं। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में रणदीप हुड्डा, मोहम्मद जीशान अय्यूब और नाना पाटेकर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म ‘ईठा’ का ट्रेलर महाराष्ट्र की लोककला तमाशा और लावणी की दुनिया दिखाता है। ट्रेलर में कला, संघर्ष और अपने सम्मान के लिए लड़ाई नजर आती है। श्रद्धा विठाबाई के किरदार में दमदार लग रही हैं। उनके डायलॉग भी असर छोड़ते हैं। एक जगह वह कहती हैं, “देखते हैं क्या टूटता है, मेरा भरोसा या मेरा घमंड। मेरा भरोसा ही मेरा घमंड था रे। जब वो टूट गया ना, सब टूट गया।”

वहीं मुंबई के दादर में आयोजित फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर पारंपरिक महाराष्ट्रीयन नौवारी साड़ी पहनकर पहुंचीं। इस दौरान एक फोटोग्राफर ने उन्हें गुलाब का फूल दिया।

मोहम्मद जीशान अय्यूब के डायलॉग्स भी ध्यान खींचते हैं

मोहम्मद जीशान अय्यूब का अंदाज भी ध्यान खींचता है। उनके डायलॉग्स भी शानदार हैं। ट्रेलर में वह श्रद्धा कपूर के किरदार ईठा से कहते हैं, “तुझसे तो नाच के मुकाबले में तकदीर भी नहीं जीत सकती, ईठा। बिना नाचे जाएगी क्या? देख, आसमान का मंडप है, चांद की लाइट है, हवाओं के स्पीकर हैं। कोई हो न हो, तेरा रिवाज तो है। तू ही कहती थी न कि पड़े-पड़े मरी तो बेचारी कहलाऊंगी।”

इसके बाद ईठा कहती है, “पर नाचते हुए मरी तो मिसाल बन जाऊंगी।”

ट्रेलर की जान इसका संगीत है। अजय-अतुल का म्यूजिक कहानी के माहौल को और मजबूत बनाता है। नववारी साड़ी को लेकर श्रद्धा का डायलॉग भी खास है, वो कहती हैं, “ये सिर्फ कपड़ा नहीं, अभिमान है। जिसे पहनने मिले, वो भाग्यवान है।”

इवेंट में मराठी लुक में पहुंची

ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर पारंपरिक महाराष्ट्रीयन नौवारी साड़ी पहनकर पहुंचीं। कार्यक्रम के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें वे ढोल की धुन पर ग्रैंड एंट्री करती दिखाई दे रही हैं। इसके बाद श्रद्धा कपूर ने जम कर डांस किया।

एक फोटोग्राफर ने उन्हें गुलाब का फूल दिया।एक फोटोग्राफर ने उन्हें गुलाब का फूल दिया।श्रद्धा कपूर में ग्रैंड एंट्री करती दिखाई दे रही हैं।श्रद्धा कपूर में ग्रैंड एंट्री करती दिखाई दे रही हैं।महिला डांसर्स के ग्रुप के साथ ढोल की धुनों पर श्रद्धा ने थिरककर डांस किया।महिला डांसर्स के ग्रुप के साथ ढोल की धुनों पर श्रद्धा ने थिरककर डांस किया।महिला डांसर के साथ महाराष्ट्र का पारंपरिक लोकनृत्य 'फुगड़ी' किया।महिला डांसर के साथ महाराष्ट्र का पारंपरिक लोकनृत्य ‘फुगड़ी’ किया।

फिल्म में रणदीप सावंत मर्चेंट का किरदार निभाएंगे

फिल्म ‘ईठा’ से कल रणदीप हुड्डा का फर्स्ट लुक भी जारी हुआ था। पोस्टर में रणदीप अपने किरदार अन्ना सावंत मर्चेंट के रूप में नजर आ रहे हैं।

रणदीप हुड्डा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह पोस्टर शेयर किया। पोस्टर में वह बड़ी मूंछों और भारी-भरकम शरीर के साथ दिख रहे हैं।

‘ईठा’ रणदीप हुड्डा और डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर की पहली साथ में फिल्म है।‘ईठा’ रणदीप हुड्डा और डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर की पहली साथ में फिल्म है।

‘ईठा’ से 28 अक्टूबर को श्रद्धा कपूर का नया पोस्टर जारी किया गया था। पोस्टर में श्रद्धा पारंपरिक लावणी डांसर के रूप में नजर आ रही हैं। वह हाथों में घुंघरू थामे गंभीर और प्रभावशाली अंदाज में दिख रही हैं।

लीजेंड्री कलाकार विठाबाई के बारे में जानिए-

  • विठाबाई नारायणगांवकर महाराष्ट्र की प्रसिद्ध लावणी और तमाशा कलाकार थीं।
  • उनका जन्म 1935 में महाराष्ट्र के एक कलाकार परिवार में हुआ था।
  • उन्होंने बहुत कम उम्र से ही मंच पर प्रस्तुति देना शुरू कर दिया था।
  • अपनी दमदार अदाकारी, गायन और नृत्य के कारण उन्हें ‘लावणी सम्राज्ञी’ यानी लावणी की महारानी कहा जाता था।
  • उन्होंने महाराष्ट्र में तमाशा कला को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
  • कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें कई राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय सम्मान मिले।
  • उनकी जीवनी पर आधारित मराठी शॉर्ट फिल्म ‘विठा’ (2019) भी बनाई गई, जिसमें उनके संघर्ष और सफलता की कहानी दिखाई गई।
  • 2002 में उनका निधन हो गया, लेकिन आज भी उन्हें महाराष्ट्र की लोककला और लावणी की महान कलाकारों में गिना जाता है।

फिल्म ‘ईठा’ गूगल पर ट्रेंड कर रही है

सोर्स- गूगल ट्रेंड्स

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    गोरखपुर को मिलेगा 1663 करोड़ की परियोजनाओं का दीपावली गिफ्ट:कल CM योगी करेंगे ROB व गोड़धोइया नाला का लोकार्पण

    Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Gorakhpur Development Projects: CM Yogi Inauguration ROB & Godhoiya Nala गोरखपुर को मिलेगा 1663 करोड़ की परियोजनाओं का दीपावली गिफ्ट:कल CM योगी करेंगे ROB…

    मनोज मुंतशिर ने अपने पहले प्यार का खुलासा किया:लखनऊ में CJP पर बिफरे, बोले- वह विपक्ष की 'B' टीम

    Hindi News Local Uttar pradesh Manoj Muntashir Hits Out At CJP | Targets Akhilesh Yadav Rahul Gandhi मनोज मुंतशिर ने अपने पहले प्यार का खुलासा किया:लखनऊ में CJP पर बिफरे,…

    You Missed

    El ultimátum de Bukele a las poderosas bandas de Haití tras el secuestro de 4 militares salvadoreños – BBC News Mundo

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 1 views
    El ultimátum de Bukele a las poderosas bandas de Haití tras el secuestro de 4 militares salvadoreños – BBC News Mundo

    गोरखपुर को मिलेगा 1663 करोड़ की परियोजनाओं का दीपावली गिफ्ट:कल CM योगी करेंगे ROB व गोड़धोइया नाला का लोकार्पण

    • By dp
    • October 30, 2026
    • 1 views
    गोरखपुर को मिलेगा 1663 करोड़ की परियोजनाओं का दीपावली गिफ्ट:कल CM योगी करेंगे ROB व गोड़धोइया नाला का लोकार्पण

    Sources: Nikita Kucherov tells Lightning he won’t re-sign, asks for trade

    • By dp
    • October 30, 2026
    • 4 views
    Sources: Nikita Kucherov tells Lightning he won’t re-sign, asks for trade

    मनोज मुंतशिर ने अपने पहले प्यार का खुलासा किया:लखनऊ में CJP पर बिफरे, बोले- वह विपक्ष की 'B' टीम

    • By dp
    • October 30, 2026
    • 4 views
    मनोज मुंतशिर ने अपने पहले प्यार का खुलासा किया:लखनऊ में CJP पर बिफरे, बोले- वह विपक्ष की 'B' टीम

    Democrats are the wild card in House race between two SoCal Republicans

    • By dp
    • October 30, 2026
    • 5 views
    Democrats are the wild card in House race between two SoCal Republicans

    श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ का ट्रेलर रिलीज:विठाबाई के किरदार में छाईं एक्ट्रेस; इवेंट में मराठी लुक में पहुंची, फोटोग्राफर ने फूल दिया

    • By dp
    • October 30, 2026
    • 6 views
    श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ का ट्रेलर रिलीज:विठाबाई के किरदार में छाईं एक्ट्रेस; इवेंट में मराठी लुक में पहुंची, फोटोग्राफर ने फूल दिया