आमिर की पत्नी गौरी ने मनाया पहला करवा चौथ:प्रियंका चोपड़ा, शिल्पा शेट्टी और रकुल प्रीत सिंह ने भी रखा व्रत, देखें तस्वीरें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Bollywood Karwa Chauth 2026 Photos; Shilpa Shetty | Priyanka Chopra Rakul Preet

आमिर की पत्नी गौरी ने मनाया पहला करवा चौथ:प्रियंका चोपड़ा, शिल्पा शेट्टी और रकुल प्रीत सिंह ने भी रखा व्रत, देखें तस्वीरें21 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रियंका चोपड़ा, आमिर खान, शिल्पा शेट्टी, सोनम कपूर और मीरा राजपूत समेत कई सेलेब्स ने गुरुवार को करवा चौथ का त्योहार मनाया।

आमिर खान और उनकी पत्नी गौरी स्प्रैट मुंबई में अनिल कपूर के घर आयोजित समारोह में शामिल हुए। शादी के बाद यह उनका पहला करवा चौथ था।

आमिर ने इस मौके पर कुर्ता-धोती और साधारण चप्पल पहनी थी। वहीं, गौरी नीले रंग के बनारसी सूट में नजर आईं। दोनों ने साथ में पहुंचकर पैपराजी के सामने तस्वीरें भी खिंचवाईं।

अनिल कपूर के घर जुटे कई सितारे

अनिल कपूर के मुंबई स्थित घर पर उनकी पत्नी सुनीता कपूर ने हर साल की तरह करवा चौथ का आयोजन किया। इस समारोह में शिल्पा शेट्टी, सोनम कपूर, मीरा राजपूत, रीदिमा कपूर साहनी, महीप कपूर, भावना पांडे, नीलम कोठारी, गीता बसरा, अंशुला कपूर, ताहिरा कश्यप, मिनी माथुर और फराह खान समेत कई हस्तियां पहुंचीं।

शिल्पा ओमब्रे पिंक और रेड कलर की साड़ी में नजर आईं।शिल्पा ओमब्रे पिंक और रेड कलर की साड़ी में नजर आईं।शाहिद कपूर की पत्नी मीरा भी ट्रिडीशनल साड़ी में पहुंची।शाहिद कपूर की पत्नी मीरा भी ट्रिडीशनल साड़ी में पहुंची।वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल और निर्देशक रोहित धवन की पत्नी जानवी देसाई धवन भी इस पारंपरिक पूजा का हिस्सा बनीं।वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल और निर्देशक रोहित धवन की पत्नी जानवी देसाई धवन भी इस पारंपरिक पूजा का हिस्सा बनीं।अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर भी सेलिब्रेशन में शामिल हुईं।अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर भी सेलिब्रेशन में शामिल हुईं।पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी और एक्ट्रेस गीता बसरा पिंक शरारा सूट में दिखींपूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी और एक्ट्रेस गीता बसरा पिंक शरारा सूट में दिखींअभिनेत्री और गायिका पद्मिनी कोल्हापुरे भी पूजा में पहुंची।अभिनेत्री और गायिका पद्मिनी कोल्हापुरे भी पूजा में पहुंची।ऋषि कपूर की बेटी रीदिमा कपूर साहनी गुलाबी रंग के लहंगे में पहुंचीं।ऋषि कपूर की बेटी रीदिमा कपूर साहनी गुलाबी रंग के लहंगे में पहुंचीं।

प्रियंका ने निक की तारीफ की, बोलीं- मेरे पति जैसा कोई नहीं

प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका में पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ करवा चौथ मनाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर बताया कि निक ने इस खास दिन घर पर रहने के लिए अपने टूर का शेड्यूल इस तरह बनाया कि वह उनके साथ त्योहार मना सकें।

प्रियंका ने निक की तारीफ करते हुए लिखा कि उन्होंने बिना कहे ही समझ लिया कि यह दिन उनके और मालती के लिए कितना खास है। एक्ट्रेस ने अपने पति के लिए प्यार जाहिर करते हुए लिखा, ‘मेरे पति जैसा कोई नहीं है। मैं चाहती हूं कि आप सभी को भी ऐसा प्यार मिले। हैप्पी करवा चौथ।’

इस मौके पर प्रियंका लाल रंग के पारंपरिक कपड़ों में नजर आईं। उन्होंने हाथों पर लगी मेहंदी की तस्वीर भी शेयर की। मेहंदी में निक और बेटी मालती के नाम के शुरुआती अक्षर शामिल थे। एक तस्वीर में वह पूजा की थाली और छलनी के साथ निक के पास नजर आईं।

ताहिरा कश्यप और आयुष्मान खुराना ने करवा चौथ सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कीं। ताहिरा लाल रंग की साड़ी में नजर आईं। साड़ी के बॉर्डर और ब्लाउज पर कढ़ाई थी। वहीं, आयुष्मान बेज रंग के सूट में दिखे।

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी

करवा चौथ के मौके पर रकुल प्रीत सिंह लाल रंग के कुर्ता सेट और हैवी ज्वेलरी में नजर आईं। वहीं, जैकी भगनानी पारंपरिक कपड़ों में दिखे। रकुल ने पति के साथ कई तस्वीरें शेयर कीं। एक तस्वीर में वह अपना व्रत खोलती नजर आईं, जबकि दूसरी में जैकी उनके माथे पर किस करते दिखे।

रकुल ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘हमारी तरफ से आप सभी को हैप्पी करवा चौथ।’ इसके साथ उन्होंने लाल दिल वाले इमोजी भी शेयर किए।रकुल ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘हमारी तरफ से आप सभी को हैप्पी करवा चौथ।’ इसके साथ उन्होंने लाल दिल वाले इमोजी भी शेयर किए।.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    अमेठी पुलिस लाइन में रन फॉर यूनिटी दौड़:एसपी समेत कई पुलिसकर्मियों ने निकाली रैली

    Hindi News Local Uttar pradesh Amethi Amethi Police Run For Unity | SP Sarvanan TK Leads National Unity Rally अमेठी पुलिस लाइन में रन फॉर यूनिटी दौड़:एसपी समेत कई पुलिसकर्मियों…

    फिल्म मेकर रामगोपाल वर्मा को लीगल नोटिस:29.67 करोड़ चुकाने के लिए 30 अक्टूबर की डेडलाइन; रकम न चुकाने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

    Hindi News Entertainment Bollywood Ram Gopal Varma Legal Notice | Filmmaker Faces Legal Action For Dues फिल्म मेकर रामगोपाल वर्मा को लीगल नोटिस:29.67 करोड़ चुकाने के लिए 30 अक्टूबर की…

    You Missed

    अमेठी पुलिस लाइन में रन फॉर यूनिटी दौड़:एसपी समेत कई पुलिसकर्मियों ने निकाली रैली

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 0 views
    अमेठी पुलिस लाइन में रन फॉर यूनिटी दौड़:एसपी समेत कई पुलिसकर्मियों ने निकाली रैली

    Mark Walter, Josh Kushner agree on outstanding terms linked to $12.5-billion Lakers sale

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 2 views
    Mark Walter, Josh Kushner agree on outstanding terms linked to .5-billion Lakers sale

    फिल्म मेकर रामगोपाल वर्मा को लीगल नोटिस:29.67 करोड़ चुकाने के लिए 30 अक्टूबर की डेडलाइन; रकम न चुकाने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 2 views
    फिल्म मेकर रामगोपाल वर्मा को लीगल नोटिस:29.67 करोड़ चुकाने के लिए 30 अक्टूबर की डेडलाइन; रकम न चुकाने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

    Anfernee Simons offers a glimpse of what he can bring

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 4 views
    Anfernee Simons offers a glimpse of what he can bring

    आमिर की पत्नी गौरी ने मनाया पहला करवा चौथ:प्रियंका चोपड़ा, शिल्पा शेट्टी और रकुल प्रीत सिंह ने भी रखा व्रत, देखें तस्वीरें

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 5 views
    आमिर की पत्नी गौरी ने मनाया पहला करवा चौथ:प्रियंका चोपड़ा, शिल्पा शेट्टी और रकुल प्रीत सिंह ने भी रखा व्रत, देखें तस्वीरें

    Is ‘Newlyweds’ Based on Téa Leoni & Tim Daly’s Real-Life Romance?

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 6 views
    Is ‘Newlyweds’ Based on Téa Leoni & Tim Daly’s Real-Life Romance?