फिल्म मेकर रामगोपाल वर्मा को लीगल नोटिस:29.67 करोड़ चुकाने के लिए 30 अक्टूबर की डेडलाइन; रकम न चुकाने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Ram Gopal Varma Legal Notice | Filmmaker Faces Legal Action For Dues

फिल्म मेकर रामगोपाल वर्मा को लीगल नोटिस:29.67 करोड़ चुकाने के लिए 30 अक्टूबर की डेडलाइन; रकम न चुकाने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी1 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्म निर्माता रामगोपाल वर्मा को 29.67 करोड़ रुपए का बकाया न चुकाने पर लीगल नोटिस जारी किया है। फिल्म प्रोडक्शन कंपनी ‘एकलातांत फिल्म्स’ ने यह रकम ना चुकाने का आरोप लगाया है।

ट्रेड एनालिस्ट अतुल मोहन की मैगजीन कंप्लीट सिनेमा के 24 और 31 अक्टूबर 2026 के अंक में प्रकाशित सार्वजनिक नोटिस के अनुसार, कंपनी ने रामगोपाल वर्मा को 30 अक्टूबर 2026 तक पूरी रकम का भुगतान करने को कहा है।

ऐसा न करने पर कंपनी ने उनके प्रोजेक्ट्स के अधिकार रोकने और कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

2010 के समझौते से जुड़ा है देनदारी का विवाद

नोटिस के मुताबिक, यह पूरा विवाद 10 अप्रैल 2010 को हुए एक समझौते से जुड़ा हुआ है। इसमें 17 अप्रैल 2013 को बॉम्बे हाईकोर्ट की ओर से दिए गए एक आदेश का भी हवाला दिया गया है।

कंपनी का दावा है कि रामगोपाल वर्मा पर मूल बकाया के अलावा 11.38 करोड़ रुपए का ब्याज भी जमा हो चुका है। ब्याज मिलाकर कुल देनदारी 29.67 करोड़ रुपए से अधिक हो गई है।

कंपनी ने 15 अक्टूबर 2026 को रामगोपाल वर्मा को कानूनी नोटिस भेजा था।

बिना लिखित NOC के काम करने पर रोक का दावा

एकलातांत फिल्म्स का कहना है कि समझौते की शर्तों के अनुसार, जब तक रामगोपाल वर्मा बकाया रकम का पूरा भुगतान नहीं कर देते, तब तक वे किसी तीसरे पक्ष के साथ काम नहीं कर सकते।

उन्हें फिल्म निर्माण, सह-निर्माण, निर्देशन या लेखन से जुड़ी किसी भी काम के लिए कंपनी से लिखित अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) लेना जरूरी है। बिना अनुमति के वे किसी भी नए प्रोजेक्ट से नहीं जुड़ सकते।

30 अक्टूबर तक भुगतान न करने पर प्रोजेक्ट्स रुकेंगे

कंपनी ने चेतावनी दी है कि यदि 30 अक्टूबर 2026 तक बकाए का निपटारा नहीं हुआ, तो वह समझौते के तहत आने वाली फिल्मों और प्रोजेक्ट्स में रामगोपाल वर्मा के हिस्से, अधिकारों, राजस्व और कमाई पर अपना लीगल अधिकार (लागू कर देगी। इससे उनकी फिल्मों की रिलीज, प्रसारण या अन्य जरिया से मिलने वाला राजस्व रोका जा सकता है।

तीसरी पार्टियों और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को भी दी चेतावनी

सार्वजनिक नोटिस में उन लोगों और कंपनियों को भी आगाह किया गया है जो रामगोपाल वर्मा के प्रोजेक्ट्स के अधिकार खरीदने, लाइसेंस लेने, डिस्ट्रीब्यूशन करने या ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीम करने की योजना बना रहे हैं।

कंपनी ने स्पष्ट किया है कि बिना NOC के ऐसा कोई भी सौदा करने वाली पार्टियां अपने जोखिम पर काम करेंगी। कंपनी उनके खिलाफ स्टे ऑर्डर (इंजंक्शन), रिकवरी याचिका और कानूनी सुरक्षा अधिकारों के तहत कड़ी कार्रवाई करेगी।

ये खबर भी पढ़ें टाइगर के शूटर्स की गिरफ्तारी पर राम गोपाल वर्मा बोले:वे सिर्फ मोहरे होते हैं, जश्न मनाने से पहले अंडरवर्ल्ड को समझना होगा

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले में फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने शूटर्स की गिरफ्तारी को बड़ी कामयाबी मानने पर सवाल उठाए हैं। पूरी खबर पढ़ें

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    अमेठी पुलिस लाइन में रन फॉर यूनिटी दौड़:एसपी समेत कई पुलिसकर्मियों ने निकाली रैली

    Hindi News Local Uttar pradesh Amethi Amethi Police Run For Unity | SP Sarvanan TK Leads National Unity Rally अमेठी पुलिस लाइन में रन फॉर यूनिटी दौड़:एसपी समेत कई पुलिसकर्मियों…

    आमिर की पत्नी गौरी ने मनाया पहला करवा चौथ:प्रियंका चोपड़ा, शिल्पा शेट्टी और रकुल प्रीत सिंह ने भी रखा व्रत, देखें तस्वीरें

    Hindi News Entertainment Bollywood Bollywood Karwa Chauth 2026 Photos; Shilpa Shetty | Priyanka Chopra Rakul Preet आमिर की पत्नी गौरी ने मनाया पहला करवा चौथ:प्रियंका चोपड़ा, शिल्पा शेट्टी और रकुल…

    You Missed

    토요일 곳곳 비, 일요일 전국으로 확대…낮 최고 11~18도

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 4 views
    토요일 곳곳 비, 일요일 전국으로 확대…낮 최고 11~18도

    अमेठी पुलिस लाइन में रन फॉर यूनिटी दौड़:एसपी समेत कई पुलिसकर्मियों ने निकाली रैली

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 2 views
    अमेठी पुलिस लाइन में रन फॉर यूनिटी दौड़:एसपी समेत कई पुलिसकर्मियों ने निकाली रैली

    Mark Walter, Josh Kushner agree on outstanding terms linked to $12.5-billion Lakers sale

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 5 views
    Mark Walter, Josh Kushner agree on outstanding terms linked to .5-billion Lakers sale

    फिल्म मेकर रामगोपाल वर्मा को लीगल नोटिस:29.67 करोड़ चुकाने के लिए 30 अक्टूबर की डेडलाइन; रकम न चुकाने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 5 views
    फिल्म मेकर रामगोपाल वर्मा को लीगल नोटिस:29.67 करोड़ चुकाने के लिए 30 अक्टूबर की डेडलाइन; रकम न चुकाने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

    Anfernee Simons offers a glimpse of what he can bring

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 7 views
    Anfernee Simons offers a glimpse of what he can bring

    आमिर की पत्नी गौरी ने मनाया पहला करवा चौथ:प्रियंका चोपड़ा, शिल्पा शेट्टी और रकुल प्रीत सिंह ने भी रखा व्रत, देखें तस्वीरें

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 7 views
    आमिर की पत्नी गौरी ने मनाया पहला करवा चौथ:प्रियंका चोपड़ा, शिल्पा शेट्टी और रकुल प्रीत सिंह ने भी रखा व्रत, देखें तस्वीरें