- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Badaun
- Badaun News | Thief Escapes Police Custody Rearrested In Zarifnagar
थाने से फरार सिलिंडर चोरी का आरोपी गिरफ्तार:बदायूं में टॉयलेट के बहाने सिपाही को चकमा देकर रोशनदान से भागा थाबदायूं2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
टॉयलेट के बहाने सिपाही को चकमा देकर भागा आरोपी, गिरफ्तार।
बदायूं के जरीफनगर थाने से फरार हुआ सिलिंडर चोरी का आरोपी शनिवार रात करीब तीन बजे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी देर रात घर जा रहा था लेकिन रास्ते में मुखबिर से इसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम पीछे से पहुंच गई और उसे दबोच लिया।
.
पुलिस शनिवार को उसका चालान करने की तैयारी में है। पकड़ा गया आरोपी टिकाऊ उर्फ प्रिंस उर्फ मिथुन नगर पंचायत दहगवां के वार्ड एक का निवासी है। उस पर दहगवां चौराहे के पास स्थित पेट्रोल पंप की रसोई से गैस सिलिंडर चोरी करने का आरोप है।
घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद
पेट्रोल पंप मैनेजर महिपाल ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई थी। इसी मामले में पुलिस उसे शुक्रवार को पूछताछ के लिए जरीफनगर थाने लेकर आई थी।
सिपाही को चकमा देकर फरार
शुक्रवार रात आरोपी टायलेट करने के बहाने सिपाही को चकमा देकर फरार हो गया था। उसने हथकड़ी से बंधी रस्सी की सिलाई खोलकर खुद को अलग किया और बिना जंगले वाले रोशनदान से बाहर निकल गया।
काफी देर तक बाहर नहीं आने पर सिपाही ने दरवाजा खुलवाया तो आरोपी गायब मिला। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई थी। एसपी देहात डॉ. ह्रदेश कठेरिया ने बताया कि आरोपी पुलिस रिकॉर्ड में दाखिल नहीं था।
उसे केवल पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था। उसके खिलाफ सिलिंडर चोरी का मुकदमा दर्ज है। अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें
Source link




