मुकेश शर्मा हत्याकांड में दो दोषियों को उम्रकैद:दादरी अदालत ने सुरेश और सुभाष पर 50-50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Gautambudh nagar
  • Dadri Murder Case Verdict | Suresh And Subhash Sentenced To Life Term

मुकेश शर्मा हत्याकांड में दो दोषियों को उम्रकैद:दादरी अदालत ने सुरेश और सुभाष पर 50-50 हजार रुपए का जुर्माना लगायागौतम बुद्ध नगर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ग्रेटर नोएडा के दादरी में मुकेश शर्मा की हत्या के मामले में करीब 13 साल बाद अदालत ने सुरेश और सुभाष शर्मा को उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोनों पर 50-50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना नहीं भरने पर उन्हें छह-छह महीने की अतिरिक्त कैद होगी।

.

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आशीष कुमार चौरसिया की अदालत ने यह फैसला सुनाया। एडीजीसी अपराध नितिन त्यागी के मुताबिक, दादरी निवासी सुरेश और बुलंदशहर निवासी सुभाष शर्मा को हत्या का दोषी पाया गया।

2 जून 2013 को दादरी के ब्रह्मपुरी निवासी मुकेश शर्मा (38) को दो लोग दोपहर करीब 3 बजे घर से बुलाकर ले गए थे। वे उनके भाई की सेंट्रो कार भी ले गए थे। देर शाम तक मुकेश घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चला।

अगले दिन 3 जून को शाम करीब पौने 8 बजे मुकेश का शव रामा सिनेमा के पीछे श्मशान घाट में क्षत-विक्षत हालत में मिला। इसके बाद उनके भाई की शिकायत पर दादरी कोतवाली में हत्या का केस दर्ज किया गया।

पुलिस ने विनय, सुरेश, सुभाष और कपिल के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। मुकदमे की सुनवाई के दौरान विनय की मृत्यु हो गई। 14 जनवरी 2025 को उसके खिलाफ कार्रवाई समाप्त कर दी गई।

सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने 10 गवाह पेश किए। इनमें मुकेश की बेटी दीपाली शर्मा की गवाही अहम रही। उसने अदालत को बताया कि घटना वाले दिन सुभाष और सुरेश उसके पिता को घर से बुलाकर ले गए थे। अदालत ने उसकी गवाही को विश्वसनीय माना।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मुकेश के सिर, गर्दन और छाती पर गहरे घाव मिले थे। डॉक्टर ने गवाही में बताया कि गर्दन और छाती की चोटें धारदार हथियार से लगी थीं और उन्हीं से मौत हुई।

अदालत ने परिस्थितिजन्य साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर सुरेश और सुभाष को दोषी माना। कपिल के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं मिलने पर उसे हत्या, सबूत मिटाने और आयुध अधिनियम के आरोपों से बरी कर दिया।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

अलीगढ़ में वंदे भारत स्लीपर का स्वागत:पहली वंदे भारत स्लीपर को सांसदों ने दिखाई हरी झंडी, रेलवे अधिकारियों ने गिनाईं विकास योजनाएं

Hindi News Local Uttar pradesh Aligarh Vande Bharat Sleeper Train Launch | Aligarh Station MP Satish Gautam अलीगढ़ में वंदे भारत स्लीपर का स्वागत:पहली वंदे भारत स्लीपर को सांसदों ने…

अभिजीत दीपके की आलोचना पर दिलजीत दोसांझ का जवाब:दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा- पंजाबियों को लड़ाई करना मत सिखाओ, CJP फाउंडर ने माफी मांगी

Hindi News Entertainment Bollywood Diljit Dosanjh Vs Abhijeet Dipke; Delhi Aura India Tour Concert Video | CJP अभिजीत दीपके की आलोचना पर दिलजीत दोसांझ का जवाब:दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा- पंजाबियों…

You Missed

Sabres at Kings projected lineups | NHL.com

  • By dp
  • October 31, 2026
  • 0 views
Sabres at Kings projected lineups | NHL.com

अलीगढ़ में वंदे भारत स्लीपर का स्वागत:पहली वंदे भारत स्लीपर को सांसदों ने दिखाई हरी झंडी, रेलवे अधिकारियों ने गिनाईं विकास योजनाएं

  • By dp
  • October 31, 2026
  • 0 views
अलीगढ़ में वंदे भारत स्लीपर का स्वागत:पहली वंदे भारत स्लीपर को सांसदों ने दिखाई हरी झंडी, रेलवे अधिकारियों ने गिनाईं विकास योजनाएं

An Update From AD Jon Gilbert – East Carolina University Athletics

  • By dp
  • October 31, 2026
  • 5 views
An Update From AD Jon Gilbert – East Carolina University Athletics

मुकेश शर्मा हत्याकांड में दो दोषियों को उम्रकैद:दादरी अदालत ने सुरेश और सुभाष पर 50-50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया

  • By dp
  • October 31, 2026
  • 5 views
मुकेश शर्मा हत्याकांड में दो दोषियों को उम्रकैद:दादरी अदालत ने सुरेश और सुभाष पर 50-50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया

Zendaya Has a Ball Channeling Halle Berry for Halloween 2026