उन्नाव में गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसे का मामला:4 युवकों के शवों का रात में पोस्टमार्टम हुआ, परिजन प्रयागराज ले गए

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Unnao
  • Unnao Ganga Expressway Accident: 4 Prayagraj Youths Dead

उन्नाव में गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसे का मामला:4 युवकों के शवों का रात में पोस्टमार्टम हुआ, परिजन प्रयागराज ले गएविशाल मौर्य | उन्नाव3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उन्नाव में गंगा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में प्रयागराज के चार युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े एक खराब ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान सभी ने दम तोड़ दिया।

देर रात चारों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। शनिवार भोर में परिजन शवों को लेकर प्रयागराज रवाना हो गए। हादसे की खबर से चार परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

हादसा आसीवन थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 387.6 के पास शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुआ। जानकारी के अनुसार एक ट्रक में तकनीकी खराबी आ गई थी। चालक ने ट्रक को एक्सप्रेसवे के किनारे खड़ा कर दिया था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

हादसे की तस्वीरें देखिए-

चारों युवक गंभीर रूप से घायल हुए

सूचना मिलते ही आसीवन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कार में सवार प्रयागराज के फूलपुर थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव निवासी उदय सिंह (26), अनुपम गुप्ता (32), बाबूगंज कस्बा निवासी विजय (25) और अमन (28) गंभीर रूप से घायल मिले।

पुलिस ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने विजय और अमन को मृत घोषित कर दिया। जबकि उदय सिंह और अनुपम गुप्ता की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में इलाज के दौरान उदय सिंह और अनुपम गुप्ता ने भी दम तोड़ दिया।

रात में हुआ पोस्टमार्टम, सुबह प्रयागराज रवाना हुए परिजन

पुलिस ने मृतकों की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग उन्नाव के लिए रवाना हो गए।

देर रात उन्नाव मोर्चरी हाउस में चारों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस की मौजूदगी में सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। शनिवार भोर में परिजन शवों को लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हो गए।

हादसे में जान गंवाने वालों में शामिल हैं—

  • उदय सिंह (26), पुत्र राम सिंह पटेल, निवासी जाफरपुर, फूलपुर, प्रयागराज
  • अनुपम गुप्ता (32), पुत्र अजय गुप्ता, निवासी जाफरपुर, फूलपुर, प्रयागराज
  • विजय (25), पुत्र मकसूदन लाल, निवासी बाबूगंज कस्बा, फूलपुर, प्रयागराज
  • अमन (28), निवासी बाबूगंज कस्बा, फूलपुर, प्रयागराज

किसी के सिर से उठा पिता का साया, किसी का उजड़ा परिवार

हादसे में जान गंवाने वाले उदय सिंह की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उदय अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र, मां और बहन को छोड़ गए हैं।

अनुपम गुप्ता दो भाइयों में बड़े थे। परिवार में माता-पिता और पत्नी हैं। उनकी असमय मौत से पूरा परिवार सदमे में है।

विजय की मौत से पत्नी और तीन बच्चों का सहारा छिन गया। वह दो भाइयों में छोटे थे और परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

अमन की मौत से उसकी मां विमला सहित पूरा परिवार गहरे सदमे में है। अमन मांधाता क्षेत्र में आटा चक्की चलाता था और तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था।

सभी किसी न किसी कारोबार से जुड़े थे

परिजनों के अनुसार चारों युवक मेहनतकश थे और अपने-अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। कोई दुकान चलाता था तो कोई छोटा कारोबार करता था। अचानक हुए हादसे ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं।

गांव और कस्बों में शोक का माहौल है। परिजनों के घर लोगों का तांता लगा हुआ है।

एसडीएम और नायब तहसीलदार पहुंचे अस्पताल

हादसे की सूचना मिलने पर एसडीएम बांगरमऊ ब्रज मोहन शुक्ला और नायब तहसीलदार वैभव अग्रवाल भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। अधिकारियों ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई कराई।

थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने भी मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर एक्सप्रेसवे पर यातायात व्यवस्था सामान्य कराई।

तेज रफ्तार को माना जा रहा हादसे की वजह

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज थी। बताया जा रहा है कि वाहन 110 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की गति से चल रहा था। तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार हादसे की बड़ी वजह मानी जा रही है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    दीपावली पर वाराणसी के 2.69 लाख उज्ज्वला परिवारों को मुफ्त:दो चरणों में मिलेगी सुविधा, केंद्र-प्रदेश सरकार देंगी ₹1,005.50 की सहायता

    Hindi News Local Uttar pradesh Varanasi Varanasi Ujjwala Yojana | Diwali Free Gas Cylinder Refill Subsidy दीपावली पर वाराणसी के 2.69 लाख उज्ज्वला परिवारों को मुफ्त:दो चरणों में मिलेगी सुविधा,…

    वाराणसी के छावनी में तेंदुए की तलाश जारी:एक सप्ताह से बंद सेंट मेरीज स्कूल; ऑनलाइन चल रही पढ़ाई

    Hindi News Local Uttar pradesh Varanasi Varanasi Leopard Alert | St Marys School Closed Online Classes Update वाराणसी के छावनी में तेंदुए की तलाश जारी:एक सप्ताह से बंद सेंट मेरीज…

    You Missed

    October full ‘Hunter’s Moon’ dazzles in spectacular photos from around the world

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 0 views
    October full ‘Hunter’s Moon’ dazzles in spectacular photos from around the world

    दीपावली पर वाराणसी के 2.69 लाख उज्ज्वला परिवारों को मुफ्त:दो चरणों में मिलेगी सुविधा, केंद्र-प्रदेश सरकार देंगी ₹1,005.50 की सहायता

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 3 views
    दीपावली पर वाराणसी के 2.69 लाख उज्ज्वला परिवारों को मुफ्त:दो चरणों में मिलेगी सुविधा, केंद्र-प्रदेश सरकार देंगी ₹1,005.50 की सहायता

    Delaware vs. Western Kentucky prediction, odds: Week 9 college football Tuesday picks by proven model

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 5 views
    Delaware vs. Western Kentucky prediction, odds: Week 9 college football Tuesday picks by proven model

    वाराणसी के छावनी में तेंदुए की तलाश जारी:एक सप्ताह से बंद सेंट मेरीज स्कूल; ऑनलाइन चल रही पढ़ाई

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 5 views
    वाराणसी के छावनी में तेंदुए की तलाश जारी:एक सप्ताह से बंद सेंट मेरीज स्कूल; ऑनलाइन चल रही पढ़ाई

    Dolly Parton’s niece ‘figured out’ singer had cancer after sharing her own diagnosis

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 6 views
    Dolly Parton’s niece ‘figured out’ singer had cancer after sharing her own diagnosis

    टाइगर श्रॉफ ने क्राइम ब्रांच को नहीं दिया बयान:टीम ने फर्जी रिपोर्ट का खंडन किया; फायरिंग मामले में अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 6 views
    टाइगर श्रॉफ ने क्राइम ब्रांच को नहीं दिया बयान:टीम ने फर्जी रिपोर्ट का खंडन किया; फायरिंग मामले में अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार