'इलॉन मस्क ने अब बनाई उड़ने वाली कार':पुष्पक विमान को लेकर रणबीर कपूर बोले- भारत ने 5 हजार साल पहले ही यह कर लिया था

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Ranbir Kapoor On Ramayan & Pushpak Viman | Elon Musk Flying Car Statement

‘इलॉन मस्क ने अब बनाई उड़ने वाली कार’:पुष्पक विमान को लेकर रणबीर कपूर बोले- भारत ने 5 हजार साल पहले ही यह कर लिया था57 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रणबीर कपूर ने इलॉन मस्क की टेस्ला रोडस्टर कार की तुलना रामायण के पुष्पक विमान से की। उन्होंने कहा कि भारत ने 5 हजार साल पहले ही उड़ने वाली गाड़ी बना ली थी।

रणबीर ने यह बात फिल्म ‘रामायण’ की 5 नवंबर को होने वाली रिलीज से पहले एक बातचीत में कही। उन्होंने कहा, “मुझे यह भी कहना है कि इलॉन मस्क ने हाल ही में उड़ने वाली गाड़ी बनाई है। भारत ने यह काम 5 हजार साल पहले ही कर लिया था।”

बता दें कि मस्क की कंपनी टेस्ला ने 15 अक्टूबर को थ्रस्टर वाली नई स्पोर्ट्स कार पेश की थी।

टेस्ला ने रोडस्टर का प्रोडक्शन 2028 में शुरू करने का लक्ष्य बताया है। इसके डेमो में रॉकेट जैसे थ्रस्टर दिखाए गए थे।

कंपनी ने केवल निमंत्रण पर दिखाए जाने वाले “रॉकेट” वेरिएंट के बारे में भी बताया। इसमें पूरा फ्लाइट सिस्टम होने की बात कही गई है।

हालांकि, रोडस्टर नाम काफी पुराना है। टेस्ला की पहली इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार का रेगुलर प्रोडक्शन 2008 में शुरू हुआ था।हालांकि, रोडस्टर नाम काफी पुराना है। टेस्ला की पहली इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार का रेगुलर प्रोडक्शन 2008 में शुरू हुआ था।

‘रामायण’ के अब तक 4.98 लाख टिकट बिके

फिल्म ‘रामायण’ के पहले दिन के लिए अब तक 4.98 लाख टिकट बिक चुके हैं। ब्लॉक की गई सीटों को हटा दें, तो 4.09 लाख टिकटों की बिक्री हुई है।

सैकनिल्क के मुताबिक, ये टिकट 12,631 शो के लिए बिके हैं। फिलहाल फिल्म की ऑक्यूपेंसी 18% है। ब्लॉक की गई सीटों को हटाने पर यह आंकड़ा 14% रह जाता है।

फिल्म की पहले दिन की एडवांस बुकिंग में दिल्ली-NCR सबसे आगे है। यहां से फिल्म को ब्लॉक की गई सीटों समेत 3.45 करोड़ रुपए की एडवांस कमाई हुई है। ब्लॉक की गई सीटों को हटाने पर यह कमाई 2.83 करोड़ रुपए है। यहां 1,425 शो के लिए 47,486 टिकट बिके हैं।

बेंगलुरु दूसरे नंबर पर है। यहां से ब्लॉक की गई सीटों समेत 3.27 करोड़ रुपए की कमाई हुई है। ब्लॉक की गई सीटों को हटाने पर यह आंकड़ा 2.93 करोड़ रुपए है। शहर में 55,893 टिकट बिके हैं। यहां ऑक्यूपेंसी 31% दर्ज की गई है।

मुंबई तीसरे नंबर पर है। यहां से ब्लॉक की गई सीटों समेत 2.72 करोड़ रुपए की एडवांस कमाई हुई है। ब्लॉक की गई सीटों को हटाने पर कमाई 2.13 करोड़ रुपए है। मुंबई में 1,149 शो के लिए 40,407 टिकट बिके हैं।

हैदराबाद से फिल्म को ब्लॉक की गई सीटों समेत 1.40 करोड़ रुपए मिले हैं। यहां ऑक्यूपेंसी 38% है। वहीं, पुणे से 1.02 करोड़ रुपए की एडवांस कमाई हुई है।

कोलकाता, अहमदाबाद, जयपुर, चेन्नई और सूरत भी एडवांस बुकिंग के मामले में आगे हैं। टॉप-10 शहरों से फिल्म की पहले दिन की कुल एडवांस कमाई का 65% हिस्सा आया है।

हिंदी में सबसे ज्यादा टिकट बिके

फिल्म ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग में हिंदी सबसे आगे है। हिंदी वर्जन से ब्लॉक की गई सीटों समेत 18.20 करोड़ रुपए की कमाई हुई है। यह फिल्म की पहले दिन की कुल एडवांस कमाई 22.11 करोड़ रुपए का करीब 82% है।

ब्लॉक की गई सीटों को हटाने पर हिंदी वर्जन की कमाई 14.86 करोड़ रुपए है। इसके लिए 11,600 शो रखे गए हैं।

कन्नड़ वर्जन दूसरे नंबर पर है। इससे ब्लॉक की गई सीटों समेत 2.67 करोड़ रुपए की कमाई हुई है। यह कुल एडवांस कमाई का 12% है। ब्लॉक की गई सीटों को हटाने पर कमाई 2.40 करोड़ रुपए है। कन्नड़ के लिए 549 शो रखे गए हैं।

तेलुगु वर्जन से अब तक 1.06 करोड़ रुपए की कमाई हुई है। यह कुल कमाई का 5% है। वहीं, तमिल वर्जन से 17.32 लाख रुपए मिले हैं। इसका हिस्सा करीब 1% है।

विदेशों में भी ‘रामायण’ को अच्छा रिस्पॉन्स

रणबीर कपूर और यश की फिल्म ‘रामायण: पार्ट वन’ को विदेशों में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म की इंटरनेशनल एडवांस बुकिंग से करीब 3.86 मिलियन डॉलर यानी लगभग 32.5 करोड़ रुपए की कमाई हो चुकी है।

ट्रेड ट्रैकर फिल्म्स डिस्कोर्स के मुताबिक, 31 अक्टूबर तक विदेशों में फिल्म के 2.08 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके थे।

विदेशों में एडवांस बुकिंग के मामले में अमेरिका और कनाडा सबसे आगे हैं। इन दोनों देशों से करीब 2.86 मिलियन डॉलर की कमाई हुई है। यह विदेशों से हुई कुल एडवांस बुकिंग का करीब 74% है।

वहीं, ब्रिटेन और आयरलैंड से 4,16,500 डॉलर की कमाई हुई है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से 3,46,900 डॉलर मिले हैं।

फिल्म की पहले दिन की एडवांस बुकिंग अभी जारी है। ऐसे में 5 नवंबर को रिलीज होने से पहले इसकी कमाई और बढ़ सकती है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    गाजीपुर में यातायात माह शुरू:बाइक रैली से सड़क सुरक्षा का संदेश, 30 नवंबर तक चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम

    Hindi News Local Uttar pradesh Ghazipur Ghazipur Traffic Month 2026 | Road Safety Awareness Bike Rally Launch गाजीपुर में यातायात माह शुरू:बाइक रैली से सड़क सुरक्षा का संदेश, 30 नवंबर…

    हैलोवीन पर 'नगीना' के श्रीदेवी वाले लुक में दिखीं जाह्नवी:ओरी बने ऋषि कपूर, फिल्म के आइकॉनिक पलों को किया रीक्रिएट; देखें तस्वीरें

    Hindi News Entertainment Bollywood Janhvi Kapoor & Orry Recreate Nagina Iconic Look | Halloween Photos हैलोवीन पर ‘नगीना’ के श्रीदेवी वाले लुक में दिखीं जाह्नवी:ओरी बने ऋषि कपूर, फिल्म के…

    You Missed

    Pizza delivery worker’s heartbreaking reaction to cruel prank sparks $680K in donations

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 0 views
    Pizza delivery worker’s heartbreaking reaction to cruel prank sparks 0K in donations

    गाजीपुर में यातायात माह शुरू:बाइक रैली से सड़क सुरक्षा का संदेश, 30 नवंबर तक चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 1 views
    गाजीपुर में यातायात माह शुरू:बाइक रैली से सड़क सुरक्षा का संदेश, 30 नवंबर तक चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम

    [Notices] Charting the Unknown Market Availability Update | Crimson Desert

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 3 views
    [Notices] Charting the Unknown Market Availability Update | Crimson Desert

    'इलॉन मस्क ने अब बनाई उड़ने वाली कार':पुष्पक विमान को लेकर रणबीर कपूर बोले- भारत ने 5 हजार साल पहले ही यह कर लिया था

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 4 views
    'इलॉन मस्क ने अब बनाई उड़ने वाली कार':पुष्पक विमान को लेकर रणबीर कपूर बोले- भारत ने 5 हजार साल पहले ही यह कर लिया था

    Bradley Cooper’s Before-And-After Photos Go Viral As Fans Say They’re ‘Sad’ Over His Alleged Surgery

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 5 views
    Bradley Cooper’s Before-And-After Photos Go Viral As Fans Say They’re ‘Sad’ Over His Alleged Surgery

    हैलोवीन पर 'नगीना' के श्रीदेवी वाले लुक में दिखीं जाह्नवी:ओरी बने ऋषि कपूर, फिल्म के आइकॉनिक पलों को किया रीक्रिएट; देखें तस्वीरें

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 5 views
    हैलोवीन पर 'नगीना' के श्रीदेवी वाले लुक में दिखीं जाह्नवी:ओरी बने ऋषि कपूर, फिल्म के आइकॉनिक पलों को किया रीक्रिएट; देखें तस्वीरें