गोरखपुर में 16 साल से दूल्हा बनकर घूम रहा युवक:बोला- उर्फी जावेद को ही दुल्हनियां बनाउंगा, वरना कुंवारा रहूंगा

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Gorakhpur
  • Gorakhpur Man Dressed As Groom Seeks Urfi Javed For Marriage

गोरखपुर में 16 साल से दूल्हा बनकर घूम रहा युवक:बोला- उर्फी जावेद को ही दुल्हनियां बनाउंगा, वरना कुंवारा रहूंगाआंचल द्विवेदी | गोरखपुर16 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शेरवानी, सिर पर सेहरा, गले में टाई और कंधे पर तौलियां… गोरखपुर की सड़कों पर एक 35 साल का शख्स रोज दूल्हा बनकर साइकिल से निकलता है। पूछने पर बताता है कि 16 साल से दूल्हे की ड्रेस में घूम रहा है, ताकि कोई लड़की उसे पसंद कर ले और उसका घर बस जाए।

अभय पांडेय उर्फ दूल्हे राजा (35) ने बताया कि अब तक मैं किसी भी लड़की से शादी करने को तैयार था, लेकिन जब से सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस उर्फी जावेद को देखा, ठान लिया कि उनसे ही शादी करूंगा। वरना कुंवारा ही रहूंगा। जब तक वो शादी के लिए मान नहीं जातीं, तब तक इंतजार करता रहूंगा।

अभय ने कहा कि अगर उर्फी मुझे लेने नहीं आई तो एक दिन मैं साइकिल से ही मुंबई निकल जाऊंगा। उर्फी अपने फैशन और ड्रेसिंग सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। कई बार अपने अतरंगी लुक की वजह से ट्रोल हो जाती हैं।

अभय का कहना है कि पढ़ाई पूरा होने के बाद कई साल तक घर वालों ने रिश्ता ढूंढा। लेकिन कोई लड़की उन्हें पसंद नहीं की।अभय का कहना है कि पढ़ाई पूरा होने के बाद कई साल तक घर वालों ने रिश्ता ढूंढा। लेकिन कोई लड़की उन्हें पसंद नहीं की।

पहले अभय की पूरी कहानी जान लीजिए-

अभय कुशीनगर खड्डा के रहने वाले हैं। रोज सुबह दूल्हा बनकर घर से निकलते हैं। साइकिल से ही हर जगह जाते हैं। लोग बताते हैं कि अभय कहीं भी जाते हैं तो दूल्हे का पूरा गेटअप लेकर ही निकलते हैं।

अभय ने दैनिक भास्कर को बताया कि कुशीनगर से उन्होंने समाजशास्त्र से बीए की पढ़ाई की है। परिवार वालों का मन था कि आगे चलकर वे इंजीनियर बनें। इसलिए बीटेक में एडमिशन करवाया, लेकिन मन एक्टिंग में लगने के चलते उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी।

उन्होंने बताया- पढ़ाई पूरी होने के बाद कई साल तक घरवालों ने रिश्ता ढूंढा। लेकिन, किसी लड़की उन्हें पसंद नहीं किया। इस वजह से उनकी शादी नहीं हो सकी। इसलिए 16 साल से दूल्हे के वेश में ही घूम रहे हैं, ताकि कोई उन्हें पसंद कर ले।

अभय ने बताया- अब तक 30 से ज्यादा लड़कियों ने उन्हें रिजेक्ट किया है। लगभग 50 रिश्ते आए होंगे, लेकिन किसी न किसी वजह से शादी नहीं हो सकी।

इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर पिछले कुछ वर्षों से रील बनाकर पोस्ट भी करते हैं।इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर पिछले कुछ वर्षों से रील बनाकर पोस्ट भी करते हैं।

पांच साल पहले उर्फी को सोशल मीडिया पर देखा

अभय ने बताया- 5 साल पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर मॉडल और एक्टर उर्फी जावेद को देखा। उनका अंदाज अभय को खूब पसंद आया। तभी से उनको फॉलो करने लगे। उर्फी की हर वीडियो और फोटो देखते हैं।

ऐसा करते-करते उन्हें उर्फी से जुड़ाव महसूस हुआ और तबसे ही उन्हीं से शादी करने का मन बना लिया। हर दिन इसी उम्मीद से घर से निकलते हैं कि एक दिन उर्फी से मुलाकात जरूर होगी।

उर्फी हेलिकॉप्टर से आए और लेकर जाए

दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए अभय ने कहा कि मैं उर्फी से कहना चाहता हूं कि देखिए, आपका होने वाला दूल्हा नौका विहार पर घूम रहा है। तो आप हेलिकॉप्टर से आइए और अपने साथ लेकर जाइए।

अभय पांडेय उर्फ दूल्हे राजा रोज सुबह घर से अपनी साइकिल से निकलतें हैं।अभय पांडेय उर्फ दूल्हे राजा रोज सुबह घर से अपनी साइकिल से निकलतें हैं।

बड़ा एक्टर बनने का सपना

अभय का कहना है कि उन्हें एक्टिंग, सिंगिंग और शायरी लिखना बेहद पसंद है। उनका सपना है कि एक दिन बहुत बड़े एक्टर बने। फिल्म इंडस्ट्री तक कैसे जाना है उन्हें कुछ नहीं पता। लेकिन, उम्मीद है कि एक दिन एक्टर जरूर बनेंगे।

फेमस होने के लिए फिलहाल सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर हीरो अभय पांडेय के नाम से उनका अकाउंट भी है। जिस पर पिछले कुछ वर्षों से रील बनाकर पोस्ट भी करते हैं। इंस्टाग्राम पर 37 हजार और यूट्यूब पर 4.7 हजार फॉलोवर्स हैं।

उर्फी जावेद: रियलिटी शोज और करियर का सफर

  • उर्फी जावेद के करियर की बात करें तो वे हाल ही में रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ के एक एपिसोड में बतौर गेस्ट नजर आई थीं। इससे पहले वे मशहूर यूथ रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला’ का भी हिस्सा रह चुकी हैं, जहां उन्होंने बतौर होस्ट काम किया था।
  • ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उनकी निजी जिंदगी और संघर्ष पर आधारित एक रियलिटी शो ‘फॉलो कर लो यार’ भी रिलीज हो चुका है। उर्फी टीवी सीरियल्स जैसे ‘बड़े भैया की दुल्हनिया’ और ‘कसौटी जिंदगी की’ में भी काम कर चुकी हैं। ‘बिग बॉस’ में भी हिस्सा ले चुकी हैं।

———————–

ये खबर भी पढ़ें

पति-बेटे की मौत, अफसर पत्नी ने सुसाइड की कोशिश की, नोएडा में उसी बालकनी से कूद रही थी, जहां से गिरकर दोनों की जान गई

ग्रेटर नोएडा में 23वीं मंजिल से गिरकर पति और बेटे की दर्दनाक मौत के बाद अफसर पत्नी ने सुसाइड की कोशिश की। यह खबर भी पढ़ें

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • आजम को कोर्ट ने 14 दिन के लिए जेल भेजा: ED डासना जेल ले गई; डिप्टी सीएम बोले- मुसलमान होने की नहीं, भ्रष्टाचार की सजा मिल रही

    ED डासना जेल ले गई; डिप्टी सीएम बोले- मुसलमान होने की नहीं, भ्रष्टाचार की सजा मिल रही|उत्तरप्रदेश,Uttar Pradesh - Dainik Bhaskar1:54Play videoPlay videoउत्तरप्रदेश

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • शिवानी बोली- मार्विन को काला रंग उसकी मर्जी से लगाया: टेसू के बारे में बताया था; अमेरिकी यूट्यूबर ने कहा था, मेरा मजाक बनाया

    टेसू के बारे में बताया था; अमेरिकी यूट्यूबर ने कहा था, मेरा मजाक बनाया|औरैया,Auraiya - Dainik Bhaskar3:00Play videoPlay videoऔरैया

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • संडे बिग स्टोरीभाजपा से कम सीटें जीतकर भी सपा ने कैसे चौंकाया: MLC चुनाव का वोटिंग पैटर्न 2027 विधानसभा में भी रहा तो किसे नुकसान

    MLC चुनाव का वोटिंग पैटर्न 2027 विधानसभा में भी रहा तो किसे नुकसान|लखनऊ,Lucknow - Dainik Bhaskar2:24Play videoPlay videoलखनऊ

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • यूपी एक्सप्लेनरक्या अब आजम की यूनिवर्सिटी पर ताला लगेगा: मामला ₹426 करोड़ का तो ED ₹1100 करोड़ की प्रॉपर्टी क्यों कुर्क की

    2:42Play videoPlay videoलखनऊ

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

यामी गौतम एक्टिंग छोड़कर खेती करने वाली थीं:‘उरी’ नहीं चलती तो हिमाचल लौट जातीं; ‘आर्टिकल 370’ के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला

Hindi News Entertainment Bollywood Yami Gautam National Award | Article 370 Success & Himachal Farming Plan यामी गौतम एक्टिंग छोड़कर खेती करने वाली थीं:‘उरी’ नहीं चलती तो हिमाचल लौट जातीं;…

‘आप बुरे आदमी हो’:यश रावण का किरदार निभा रहे हैं, यह जान बेटा हुआ था हैरान, बोला- आप ऐसा कैसे कर सकते हो?

Hindi News Entertainment Bollywood Yash Ramayan Ravan Role | Son Reaction Controversy Update ‘आप बुरे आदमी हो’:यश रावण का किरदार निभा रहे हैं, यह जान बेटा हुआ था हैरान, बोला-…

You Missed

Raiders news: Raiders are expanding the role of Tre Tucker

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 3 views
Raiders news: Raiders are expanding the role of Tre Tucker

यामी गौतम एक्टिंग छोड़कर खेती करने वाली थीं:‘उरी’ नहीं चलती तो हिमाचल लौट जातीं; ‘आर्टिकल 370’ के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 3 views
यामी गौतम एक्टिंग छोड़कर खेती करने वाली थीं:‘उरी’ नहीं चलती तो हिमाचल लौट जातीं; ‘आर्टिकल 370’ के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला

Cardinals RB Jeremiyah Love ‘back to myself’ after two-game absence, eager to set tone vs. Cowboys

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 5 views
Cardinals RB Jeremiyah Love ‘back to myself’ after two-game absence, eager to set tone vs. Cowboys

गोरखपुर में 16 साल से दूल्हा बनकर घूम रहा युवक:बोला- उर्फी जावेद को ही दुल्हनियां बनाउंगा, वरना कुंवारा रहूंगा

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 6 views
गोरखपुर में 16 साल से दूल्हा बनकर घूम रहा युवक:बोला- उर्फी जावेद को ही दुल्हनियां बनाउंगा, वरना कुंवारा रहूंगा

Boca Juniors vs River Plate: Match Preview

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 7 views
Boca Juniors vs River Plate: Match Preview

‘आप बुरे आदमी हो’:यश रावण का किरदार निभा रहे हैं, यह जान बेटा हुआ था हैरान, बोला- आप ऐसा कैसे कर सकते हो?

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 7 views
‘आप बुरे आदमी हो’:यश रावण का किरदार निभा रहे हैं, यह जान बेटा हुआ था हैरान, बोला- आप ऐसा कैसे कर सकते हो?