- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Rahul Gandhi CEC Controversy & Akhilesh Yadav BJP Statement | News Update
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राहुल बोले- ज्ञानेश कुमार जेल जाएंगे, अखिलेश ने कहा- यूपी से BJP की विदाई तय; तूफान अर्नब के बाद अब मुरासु का खतरा6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नमस्कार,
.
CEC के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष ने दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली की। बंगाल की खाड़ी में एक हफ्ते में दूसरा चक्रवात उठा है। सपा नेता आजम खान को ED ने कोर्ट में पेश करने के बाद डासना जेल भेज दिया।
⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…
1. एक्टर इमरान खान की लीव इंडिया नोटिस के खिलाफ याचिका पर आज बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई।
2. नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई।
📰 कल की बड़ी खबरें…
1. राहुल बोले- मेरी बात सच होगी, ज्ञानेश कुमार जेल जाएंगे, अखिलेश बोले- यूपी से भाजपा की विदाई तय, CEC के खिलाफ विपक्षी पार्टियों की दिल्ली में रैली
दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को विपक्षी दलों ने CEC ज्ञानेश कुमार और SIR के विरोध में 4 घंटे रैली की। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा- मेरी बात सच होगी, ज्ञानेश कुमार CEC के पद से हटेंगे और जेल जाएंगे।
एक दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के घर विपक्ष ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन-महाभियोग पास किया था। SIR और ज्ञानेश कुमार के विरोध में पिछले 25 दिनों में विपक्ष सातवीं बार एकजुट हुआ। इससे पहले 6 से 13 अक्टूबर के बीच 6 बार प्रदर्शन हुए थे।
भाजपा बोली- 2024 में ज्ञानेश कुमार CEC थे ही नहीं
इधर, भाजपा ने भी INDIA ब्लॉक की रैली के विरोध में दिल्ली समेत देशभर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च निकाला। दिल्ली में हरि नगर से तिलक नगर तक करीब एक किमी लंबा मार्च निकाला गया।
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि राहुल कहते हैं कि 2024 का चुनाव अवैध था। मैं कहना चाहता हूं कि 2024 में ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त नहीं थे। 2025 में मुख्य चुनाव आयुक्त बनकर आए। अगर 2024 का चुनाव अवैध था तो आप भी अवैध लीडर ऑफ अपोजिशन हैं।
पूरी खबर पढ़ें…
2. आजम को कोर्ट ने 14 दिन के लिए जेल भेजा, ED डासना जेल ले गई; डिप्टी सीएम बोले- भ्रष्टाचार की सजा मिल रही
आजम को कोर्ट से सीधे डासना जेल ले जाया गया। ED टीम के साथ CRPF और पुलिस के 100 जवान भी थे।
सपा नेता आजम खान जेल में ही रहेंगे। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गाजियाबाद की विशेष PMLA कोर्ट में पेश किया। जहां ले उन्हें 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया।
जेल से बाहर निकलते ही ED ने पकड़ा: मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED ने आजम खान को शनिवार शाम को रामपुर जेल से बाहर आते ही गिरफ्तार कर लिया था। वहां से ED उन्हें कार से सीधे दिल्ली हेड ऑफिस ले गई थी। रातभर वहीं रखा। जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण में सरकारी पैसे के इस्तेमाल को लेकर 50 से ज्यादा सवाल किए।
हाईकोर्ट ने दी थी जमानत: 29 अक्टूबर को हाईकोर्ट ने 2 पैन कार्ड मामले में आजम खान और बेटे अब्दुल्ला की 10 साल की सजा सस्पेंड कर दी थी। दोनों को जमानत दे दी थी। इसके बाद दोनों को रामपुर जेल से रिहा कर दिया गया था। दोनों 11 महीने से जेल में बंद थे। रिहा होने के बाद आजम के बेटे अब्दुल्ला घर चले गए थे।
पढ़ें पूरी खबर…
3. बंगाल की खाड़ी में चक्रवात मुरासु बना, 3 नवंबर को आंध्र तट से टकराएगा; एक हफ्ते में दूसरा साइक्लोन
बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव का क्षेत्र मुरासु नाम के चक्रवात में बदला है। IMD के मुताबिक, यह 3 नवंबर की सुबह आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है। इस दौरान हवा की रफ्तार 120 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
एक हफ्ते के भीतर बंगाल की खाड़ी में यह दूसरा चक्रवाती तूफान है। इससे पहले 26 अक्टूबर को चक्रवात ‘अर्नब’ उठा था। यह 28 अक्टूबर को आंध्र के तट से टकराया था। इसके कारण आंध्र प्रदेश, ओडिशा सहित देश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश हुई थी।
ओडिशा के गंजाम और गजपति जिले में पिछले एक हफ्ते से बाढ़ जैसे हालात हैं। राज्य अभी चक्रवात ‘अर्नब’ से हुए नुकसान से उबर ही रहा है। नए तूफान के कारण भारी बारिश के आसार हैं। ओडिशा सरकार ने निचले और पहाड़ी इलाकों को खाली करने का आदेश दिया है।
पूरी खबर पढ़ें…
4. दिल्ली-NCR में -NCR में 50% वर्क फ्रॉम होम, जनवरी तक BS-VI से कम मानक वाले वाहनों की एंट्री पर रोक
दिल्ली में रविवार से 31 जनवरी 2027 तक BS-VI से कम मानक वाले वाहनों की एंट्री पर रोक लागू हो गई। दिल्ली और आसपास के NCR इलाकों में सर्दियों की शुरुआत के साथ वायु प्रदूषण बढ़ने लगता है। इसे कम करने के लिए पाबंदी लागू की गई।
सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों में 50% कर्मचारियों को घर से काम करना होगा। वहीं, कई पब्लिक पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने की फीस दोगुनी कर दी गई है। दिल्ली में अक्टूबर के दौरान पिछले 9 साल में सबसे साफ हवा दर्ज की गई। इस महीने औसत AQI 166 रहा।
हर साल 1 नवंबर से 28 फरवरी तक लागू रहेगा विंटर प्लान
- दिल्ली सरकार ने जुलाई 2026 में प्रदूषण रोकने के लिए विंटर प्लान को मंजूरी दी थी। इसके तहत हर साल 1 नवंबर से 28 फरवरी तक प्रदूषण से जुड़े नियम लागू रहेंगे। इस बार भी 1 नवंबर से इन प्रतिबंधों की शुरुआत हो गई है।
- पहले प्रदूषण बढ़ने के बाद ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के तहत पाबंदियां लगाई जाती थीं। लेकिन अब कुछ नियम पहले से तय तारीख पर लागू होंगे। यानी हवा खराब होने का इंतजार नहीं किया जाएगा।
पूरी खबर पढ़ें…
5. पंजाब में 2 AAP विधायकों ने पार्टी छोड़ी, बोले- केजरीवाल की गारंटियां पूरी नहीं, BJP जॉइन करेंगे
विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा (दाएं) और विधायक हरमीत पठानमाजरा (बाएं)।
पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी होने के बाद 2 विधायकों ने पार्टी छोड़ दी है। इनमें पटियाला के समाना से विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा और सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा शामिल हैं।
दोनों विधायकों ने आरोप लगाया कि AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में नशा, फसलों पर MSP, शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर जो-जो गारंटियां दी थीं, वह पूरी नहीं हुईं।
दोनों विधायक BJP में शामिल होंगे
दोनों विधायक आज BJP में शामिल होंगे। जौड़ामाजरा AAP सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वहीं, पठानमाजरा पर रेप का केस दर्ज हुआ था। जिसके बाद वे ऑस्ट्रेलिया फरार हो गए थे। लौटने पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था
पूरी खबर पढ़ें…
6. न्यूजीलैंड ने पांचवे टी-20 में भारत को 7 विकेट से हराया, लगातार दो मैच जीते; टीम इंडिया का सीरीज पर 3-2 से कब्जा
भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवां टी-20 मुकाबला 7 विकेट से हार गई। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट 191 रन बनाए थे। ईशान किशन ने 61 रन, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 50 रन की पारी खेली।
हैमिल्टन में खेले गए मैच में कीवी टीम ने 18 ओवर में केवल 3 विकेट खोकर 192 रन का टारगेट चेज कर लिया। टिम साइफर्ट ने 50 बॉल पर 93 रन और ग्लेन फिलिप्स ने नाबाद 65 रन की पारी खेली।
सीरीज के पहले तीनों मैच टीम इंडिया ने जीते थी। इसी के साथ टीम ने सीरीज 3-2 से अपने नाम की। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्होंने 5 मैचों की सीरीज में 341 रन बनाए।
पूरी खबर पढ़ें…
7. ईरान ने ब्रिटिश नौसेना-वायुसेना को आतंकी घोषित किया; 3 महीने पहले ब्रिटेन ने IRGC को आतंकी संगठन बताया था
ईरान ने ब्रिटेन की नौसेना और वायुसेना को आतंकी संगठन घोषित किया है। उससही उसकी खुफिया एजेंसी MI6 को दुश्मन समूह बताया है।
ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा- ब्रिटेन के खिलाफ ये कदम देश की सुरक्षा के लिए उठाया गया है। इस फैसले के बाद जो भी नतीजे होंगे, उनकी जिम्मेदारी ब्रिटेन सरकार की होगी।
ईरान ने आरोप लगाया कि ब्रिटेन ने अमेरिका और इजराइल को उसके खिलाफ जंग में मदद दी थी। इसके लिए सैन्य ठिकाने और दूसरी सुविधाएं भी मुहैया कराई थीं।
IRGC पर सख्त प्रतिंबध लगे: ब्रिटेन ने 13 जुलाई को ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) को आतंकी संगठन बताते हुए उस पर सख्त प्रतिबंध लगाए थे। इसके तहत ब्रिटेन में IRGC की मदद करने या उसका समर्थन करने पर 14 साल तक की जेल हो सकती है।
पूरी खबर पढ़ें…
🎭 आज का कार्टून
⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…
1. नेशनल: CISF ने सुरक्षा देने का 56 साल पुराना स्ट्रक्चर बदला: अब पावर-स्टील प्लांट, बंदरगाह के लिए अलग-अलग सेक्टर; पहले जोन वाइज अफसर था (पूरी खबर पढ़ें)
2. इंटरनेशनल: इजराइल में आइजनकोट ने गठबंधन की 4 शर्तें रखीं: हरेदी समुदाय को भी सैन्य सेवा देनी होगी; नेतन्याहू को हटाने के लिए विपक्ष से बातचीत (पूरी खबर पढ़ें)
3. नेशनल: दिवाली से पहले कॉमर्शियल सिलेंडर ₹17 तक महंगा: फोन पर अनजान कॉलर का असली नाम दिखेगा; FASTag का लोकल पास; आज से 5 बदलाव (पूरी खबर पढ़ें)
4. इंटरनेशनल: ट्रम्प की नेतन्याहू से फोन पर बात: बाद में बोले- ईरान के 1-2 ठिकाने उड़ाने बाकी, रिपोर्ट- अमेरिका 4 नवंबर को हमला कर सकता है (पूरी खबर पढ़ें)
5. बॉलीवुड: संजय गुप्ता का निधन, बच्चों ने मिडिल फिंगर दिखाई: श्मशान घाट से लौटते वक्त बेटी ने पैपराजी को किए आपत्तिजनक इशारे; हसती हुई दिखीं (पूरी खबर पढ़ें)
6. इंटरनेशनल: बांग्लादेश में कपड़ा मजदूरों का प्रदर्शन, 3 जगह हिंसा हुई: प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर फेंके, गाड़ी जलाई; वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे (पूरी खबर पढ़ें)
7. तेलंगाना: MBA के छात्र ने चुराए कारों के टायर: महिंद्रा थार को बनाता था निशाना; पुलिस ने 15 पहिए बरामद किए (पूरी खबर पढ़ें)
8. बिजनेस: वॉट्सएप पर EPFO सर्विस लॉन्च, 5 नए ट्रांजेक्शन देख सकेंगे:डिएक्टिव EPF खातों का 1000 रुपए तक बैलेंस अपने आप सेटल होगा (पूरी खबर पढ़ें)
9. स्पोर्ट्स: ईशान साल में सबसे ज्यादा टी-20 रन बनाने वाले भारतीय:अर्शदीप पावरप्ले के हाईएस्ट विकेट टेकर; तिलक नो-बॉल पर कैच हुए (पूरी खबर पढ़ें)
10. बिजनेस: विदेशी निवेशकों ने अक्टूबर में भारतीय-बाजार से ₹34,843 करोड़ निकाले: 2026 में अब तक ₹2.95 लाख करोड़ की निकासी, इस साल बाजार 13% गिरा (पूरी खबर पढ़ें)
11. बिजनेस: मस्क बोले- रिटायरमेंट फंड की जरूरत नहीं होगी: पैसे बेमानी होंगे; एक्सपर्ट्स बोले- दावा गलत निकला तो लोग सड़क पर आ जाएंगे (पूरी खबर पढ़ें)
🗣️ बयान जो चर्चा में है…
😲 खबर हटके…
5 साल से खटमलों को खून पिला रहा वैज्ञानिक
ब्रिटेन के वैज्ञानिक डॉ. रिचर्ड नेलर 5 साल से खटमलों को अपना खून पिला रहे हैं। वे हफ्ते में दो बार बांह पर 20 हजार खटमल चिपकाते हैं। उनके पास 60 हजार खटमल हैं, जिन पर वे नए कीटनाशकों का टेस्ट करते हैं। पूरी खबर पढ़ें…
📸 फोटो जो खुद में खबर है
🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…
1. आज का एक्सप्लेनर: 8 साल का लड़का, 6 साल की बच्ची पर हत्यारे की तरह टूट पड़ा, 12 बार ईंट मारी, आखिर इतना गुस्सा कैसे आया
1. जरूरत की खबर: इस दिवाली कम बजट में सजाएं घर:पुरानी चीजों से घर को दें नया फेस्टिव लुक, इंटीरियर डिजाइनर से जानें आसान टिप्स
1. साइबर लिटरेसी: दिवाली पर इन 10 साइबर फ्रॉड से सावधान:ऑफर के चक्कर में खाली हो सकता है अकाउंट, सुरक्षा के ये 6 थंब रूल याद रखें
2. गोल्ड गाइड: सोना-चांदी खरीदने जा रहे:एक्सपर्ट्स की बताई 7 बातें जान लीजिए, फायदे में रहेंगे; ये गाइड डाउनलोड भी कर सकते हैं
3. ग्राउंड रिपोर्ट: जहां ऐश्वर्या के नाम से कॉलेज बनना था, वहां झाड़-फूंक:4 पूर्व मुख्यमंत्रियों के साथ शिलान्यास, 18 साल बाद भी अमिताभ का वादा अधूरा
4. ऐश्वर्या @53: मिस वर्ल्ड का ताज जीतकर बनीं ग्लोबल स्टार: विल स्मिथ ने दिया था फिल्मों का ऑफर, फिर भी छोड़ीं कई बड़ी फिल्में
5. संडे बिग स्टोरी: बस का किराया ₹10,000, फ्लाइट का टिकट ₹5,500:दिवाली पर बस से घर जाना हवाई सफर से भी महंगा, लोग बोले- बजट बिगड़ गया
6. भास्कर एक्सक्लूसिव: बड़े नोट बदलवाए, बिना नाम लिए विधानसभा में हुई चर्चा: CM सेठी बोले- यह तो गवर्नर का मामला है; एमपी के मुख्यमंत्रियों के अनसुने किस्से
6. ग्राउंड रिपोर्ट: दिवाली के लिए कमाने गए थे, घर लौटीं 4 अर्थियां:कोई 4 बच्चों के लिए करता था ओवरटाइम, किसी को बेटी की फीस की चिंता थी
7. संडे बिग स्टोरी: भाजपा से कम सीटें जीतकर भी सपा ने कैसे चौंकाया:MLC चुनाव का वोटिंग पैटर्न 2027 विधानसभा में भी रहा तो किसे नुकसान
8. यूपी एक्सप्लेनर: क्या अब आजम की यूनिवर्सिटी पर ताला लगेगा:मामला ₹426 करोड़ का तो ED ₹1100 करोड़ की प्रॉपर्टी क्यों कुर्क की
9. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: राजस्थान- मसालों में कपड़े-चमड़े को चमकाने वाले केमिकल:जहरीले हल्दी-मिर्च को दोगुने रेट में बेच रहे, भास्कर के कैमरे पर पहली बार मिलावटखोर
10. संडे बिग स्टोरी: हाईकोर्ट का फर्जी आदेश किसने बनाया, किसने भेजा?:सूरजगढ़ विधायक श्रवणकुमार के बेटे समेत 2 के खिलाफ FIR; पर्दे के पीछे और कौन?
11. राजस्थान एक्सप्लेनर: राजस्थान के लाखों वाहनों की ‘दिल्ली एंट्री’ बैन:पेट्रोल-डीजल भरवाने के भी अलग नियम, पकड़े गए तो 10 हजार रुपए जुर्माना
12. भास्कर एक्सक्लूसिव: NDA के 117 विधायक नहीं जिता पाए 5 MLC सीटें:गिरिराज, रविशंकर, रूढ़ी और राधामोहन भी नहीं बचा सके साख; 5 बड़े संकेत
13. संडे बिग स्टोरी: 80 लाख की रंगदारी, गैंगस्टर मुकेश पाठक का साथ: गैंग से सियासत तक कैसे पहुंचे BJP नेता रिंकू पाठक, पत्नी-मां-पिता के नाम 60 प्रॉपर्टी
14. ग्राउंड रिपोर्ट: 10 करोड़ की मालकिन रिटायर्ड प्रिंसिपल वृद्धाश्रम में रहेंगी: बोलीं-मुझे घर में लॉक कर 2-2 दिन गायब रहती बेटी; इंजीनियर-बिजनेसमैन हैं दामाद
15. ग्राउंड रिपोर्ट: डोईवाला के वोटर्स बोले- विधायक क्षेत्र में दिखाई नहीं देते: शिकायतों के बाद भी समस्याएं जस की तस; MLA ने तीन बड़ी योजनाएं गिनाईं
🌍 करेंट अफेयर्स
करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…
⏳आज के दिन का इतिहास
🌦️ मौसम का मिजाज
वृश्चिक वालों को अपना उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है, सिंह वालों को नौकरी में मन मुताबिक जिम्मेदारी मिल सकती है। जानिए आज का राशिफल…
आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें
Source link



