स्टेज पर कूदा फैन तो चिल्लाईं सिंगर सुनंदा शर्मा:सुरक्षाकर्मियों ने पकड़कर नीचे फेंका; गाजियाबाद के बाद जयपुर में सुरक्षा चूक

  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • Sunanda Sharma Jaipur Performance | Security Breach Video | Fan On Stage

स्टेज पर कूदा फैन तो चिल्लाईं सिंगर सुनंदा शर्मा:सुरक्षाकर्मियों ने पकड़कर नीचे फेंका; गाजियाबाद के बाद जयपुर में सुरक्षा चूकलुधियाना48 मिनट पहलेलेखक: मुनीश वशिष्ट

  • कॉपी लिंक

सुनंदा शर्मा की परफॉर्मेंस के दौरान स्टेज पर कूदा फैन, जिसे देखकर सिंगर एकदम से डर गई।  - Dainik Bhaskarसुनंदा शर्मा की परफॉर्मेंस के दौरान स्टेज पर कूदा फैन, जिसे देखकर सिंगर एकदम से डर गई।

फेमस सिंगर सुनंदा शर्मा की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। जयपुर में लाइव परफॉर्मेंस के दौरान एक फैन स्टेज पर चढ़ गया। उसे देखकर सुनंदा घबरा गईं और चिल्लाते हुए तुरंत पीछे हट गईं।

.

इसके बाद सिक्योरिटी ने तुरंत युवक को काबू किया और घसीटते हुए स्टेज से नीचे उतारा। इससे पहले भी गाजियाबाद में सुनंदा शर्मा के साथ ऐसा ही वाकया हो चुका है। इस मामले को लेकर फिलहाल सिंगर की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है।

स्टेज पर कूदने वाले फैन को धकेलकर ले जाते सिंगर के सुरक्षाकर्मी।स्टेज पर कूदने वाले फैन को धकेलकर ले जाते सिंगर के सुरक्षाकर्मी।

जयपुर के कॉलेज में था सुनंदा का लाइव शो सुनंदा शर्मा को जयपुर के आनंद इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में बुलाया गया था। 31 अक्टूबर को वह कॉलेज कैंपस में एकोना-2026 नाम के इंटर-कॉलेजिएट टेक्नो-कल्चरल फेस्ट में शामिल हुईं। रात करीब साढ़े 8 बजे सुनंदा स्टेज पर परफॉर्म कर रही थीं। इसी दौरान एक फैन स्टेज पर चढ़ गया।

सुरक्षाकर्मियों ने पीटा तो सुनंदा बोलीं- इट्स ओके सुनंदा की सुरक्षा में चूक से जुड़ा 23 सेकेंड का वीडियो सामने आया है, जिसमें सिंगर स्टेज पर परफॉर्म कर रही हैं। वह गाते हुए स्टेज पर फैंस की तरफ बढ़ती हैं। तभी सामने से एक फैन स्टेज पर आ जाता है और सुनंदा के पैर छूने की कोशिश करता है।

‘इट्स ओके-इट्स ओके’ बोली सिंगर उसे देखकर सुनंदा चिल्लाते हुए पीछे हट जाती हैं, जिससे फैन सिंगर को नहीं छू पाता। इतनी देर में सिक्योरिटी तुरंत सुनंदा को कवर कर फैन को दबोच लेती है। इसके बाद सुरक्षाकर्मी उसे घसीटते हुए स्टेज से नीचे ले जाने लगते हैं। इस दौरान सुनंदा उन्हें रोकने के लिए ‘इट्स ओके-इट्स ओके’ बोलती हुई नजर आती हैं। फिर सुनंदा स्टेज के पीछे चली जाती हैं।

सुरक्षाकर्मी मारपीट करते हुए उसे ले जाने लगे तो सुनंदा ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इसके बाद वह स्टेज से चली गईं।सुरक्षाकर्मी मारपीट करते हुए उसे ले जाने लगे तो सुनंदा ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इसके बाद वह स्टेज से चली गईं।

गाजियाबाद में भी ऐसी ही घटना हो चुकी इससे पहले अप्रैल 2026 में भी सुनंदा के साथ ऐसी ही घटना हो चुकी है। तब उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित RKGIT (राज कुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) कॉलेज में सुनंदा का लाइव कॉन्सर्ट चल रहा था। वहां भी परफॉर्मेंस के बीच एक कॉलेज छात्र अचानक स्टेज पर कूद गया और तेजी से आकर सुनंदा के पैर छूने लगा।

डर के मारे स्टेज छोड़कर चली गईं अचानक हुए इस स्टेज इन्वेजन से सुनंदा इतनी घबरा गई थीं कि उन्होंने तुरंत गाना बंद कर दिया और डर के मारे स्टेज छोड़कर चली गईं। छात्रों की काफी रिक्वेस्ट के बावजूद सुनंदा ने पूरा शो बीच में ही कैंसिल कर दिया था। उस वक्त गाजियाबाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छात्र को हिरासत में ले लिया था।

गाजियाबाद में सुनंदा के सामने स्टेज पर कूदा फैन, सिंगर ने यूं दी प्रतिक्रिया।गाजियाबाद में सुनंदा के सामने स्टेज पर कूदा फैन, सिंगर ने यूं दी प्रतिक्रिया।

सुनंदा ने फैन का बचाव किया था फैन की गिरफ्तारी के बाद सुनंदा ने वीडियो जारी कर कहा था कि कई बार किसी के प्यार जताने का तरीका गलत हो जाता है लेकिन उसकी नीयत गलत नहीं थी। सुनंदा ने बड़ा दिल दिखाते हुए उस फैन को माफ कर दिया था।

सोशल मीडिया फॉलोअर्स घटते-बढ़ते रहते हैं।सोशल मीडिया फॉलोअर्स घटते-बढ़ते रहते हैं।

——————— ये भी पढ़ें…

सुनंदा शर्मा को टच करने कूदा फैन:डरकर चिल्लाई सिंगर, स्टेज छोड़ा, बाउंसरों ने युवक को स्टेज से नीचे फेंका; शो बीच में ही कैंसिल

पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा ने गाजियाबाद में बीच में ही लाइव शो कैसिंल कर दिया और परफॉर्मेंस छोड़कर चली गईं। 3 अप्रैल की रात आरकेजीआईटी कॉलेज में चल रहे शो के दौरान अचानक एक युवक स्टेज पर चढ़ गया और उन्हें छूने की कोशिश करने लगा और उनके पैरों में गिर पड़ा। पढ़ें पूरी खबर

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

उर्वशी-नताशा ने फैशन वीक में रैंप वॉक किया:ग्रैंड हयात में जुटे बॉलीवुड सेलेब्स; नीता अंबानी ने की 'अनंत आश्रय' की शुरुआत

Hindi News Entertainment Bollywood Bombay Times Fashion Week Mumbai | Nita Ambani Anant Aashray Launch उर्वशी-नताशा ने फैशन वीक में रैंप वॉक किया:ग्रैंड हयात में जुटे बॉलीवुड सेलेब्स; नीता अंबानी…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राहुल बोले- ज्ञानेश कुमार जेल जाएंगे, अखिलेश ने कहा- यूपी से BJP की विदाई तय; तूफान अर्नब के बाद अब मुरासु का खतरा

Hindi News Local Uttar pradesh Rahul Gandhi CEC Controversy & Akhilesh Yadav BJP Statement | News Update मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राहुल बोले- ज्ञानेश कुमार जेल जाएंगे, अखिलेश ने कहा- यूपी से…

You Missed

Eagles at Commanders Inactives

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 0 views
Eagles at Commanders Inactives

उर्वशी-नताशा ने फैशन वीक में रैंप वॉक किया:ग्रैंड हयात में जुटे बॉलीवुड सेलेब्स; नीता अंबानी ने की 'अनंत आश्रय' की शुरुआत

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 0 views
उर्वशी-नताशा ने फैशन वीक में रैंप वॉक किया:ग्रैंड हयात में जुटे बॉलीवुड सेलेब्स; नीता अंबानी ने की 'अनंत आश्रय' की शुरुआत

Match Preview LAFC: Los Angeles face must-win in fight for home field

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 4 views
Match Preview LAFC: Los Angeles face must-win in fight for home field

स्टेज पर कूदा फैन तो चिल्लाईं सिंगर सुनंदा शर्मा:सुरक्षाकर्मियों ने पकड़कर नीचे फेंका; गाजियाबाद के बाद जयपुर में सुरक्षा चूक

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 5 views
स्टेज पर कूदा फैन तो चिल्लाईं सिंगर सुनंदा शर्मा:सुरक्षाकर्मियों ने पकड़कर नीचे फेंका; गाजियाबाद के बाद जयपुर में सुरक्षा चूक

Stock futures tick higher ahead of busy week of earnings, jobs data and the midterm elections: Live updates

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 6 views
Stock futures tick higher ahead of busy week of earnings, jobs data and the midterm elections: Live updates

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राहुल बोले- ज्ञानेश कुमार जेल जाएंगे, अखिलेश ने कहा- यूपी से BJP की विदाई तय; तूफान अर्नब के बाद अब मुरासु का खतरा

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 5 views
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राहुल बोले- ज्ञानेश कुमार जेल जाएंगे, अखिलेश ने कहा- यूपी से BJP की विदाई तय; तूफान अर्नब के बाद अब मुरासु का खतरा