- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Basti
- Basti News | Mobile Tower Lithium Battery Theft Gang Arrested
बस्ती में मोबाइल टावरों से बैटरी चुराने वाले दो गिरफ्तार:आठ लिथियम बैटरी, मोटरसाइकिल और चार फोन मिले; 3 साथियों ने कबूलाराज प्रकाश | बस्ती3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बस्ती में मोबाइल टावरों से लिथियम बैटरी चोरी कर बाजार में बेचने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुरानी बस्ती पुलिस, एसओजी और एंटी थेफ्ट टीम ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की आठ लिथियम बैटरी, एक मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
.
पूछताछ में दोनों ने गोंडा जिले में अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर दो मोबाइल टावरों से 14 बैटरियां चोरी करने की बात स्वीकार की है।
मंगलवार दोपहर तीन बजे पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। मंगलवार भोर में चैनपुरवा ओवरब्रिज की सर्विस लेन पर चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को पकड़ा गया।
उनकी पहचान गोंडा जिले के उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र के दुनियापुरवा चंगेरी निवासी लवकुश सिंह (32) और बस्ती के सोनहा थाना क्षेत्र के मधवापुर निवासी सुनील कुमार यादव (33) के रूप में हुई।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने तीन साथियों उत्कर्ष सिंह, अमित सिंह और सावन सिंह के साथ मिलकर 11-12 अक्टूबर की रात गोंडा के अल्लीपुर बनुआ गांव स्थित मोबाइल टावर से आठ लिथियम बैटरियां चोरी की थीं। इससे पहले 29-30 सितंबर की रात परसपुर थाना क्षेत्र के मलाव गांव स्थित इंडस टावर से छह बैटरियां चोरी की थीं।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें
Source link



