- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Ghazipur
- Ghazipur ECCE Educators Recruitment Exam | Merit Based Selection List
ईसीसीई एजुकेटर्स के चयन के लिए आज होगी परीक्षा:गाजीपुर में 510 अभ्यर्थी होंगे शामिल, मेरिट अंकों के आधार पर चयनविपिन सिंह यादव | गाजीपुर2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
170 विद्यालयों में ईसीसीई एजुकेटर्स की तैनाती।
गाजीपुर के परिषदीय विद्यालयों में ईसीसीई एजुकेटर्स की नियुक्ति के लिए बुधवार को लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा दोपहर 3 से शाम 4 बजे तक राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, महुआबाग में आयोजित की जाएगी।
.
अभ्यर्थियों को दोपहर 2 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। जिले के 170 विद्यालयों में ईसीसीई एजुकेटर्स की तैनाती होनी है। भर्ती के लिए पोर्टल पर आवेदन करने वालों में से रैंडम आधार पर 510 अभ्यर्थियों को चुना गया था।
510 अभ्यर्थियों की आज परीक्षा।
उनके शैक्षिक और अन्य दस्तावेजों की जांच क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान में हुई। जांच पूरी होने के बाद पात्र अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए बुलाया गया है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने बताया कि अंतिम चयन लिखित परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर होगा। नियुक्ति का उद्देश्य विद्यालयों में छोटे बच्चों की देखभाल, बुनियादी शिक्षा और सर्वांगीण विकास को बेहतर बनाना है।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें
Source link




