'बेबी डॉल' सिंगर कनिका कपूर की दूसरी शादी टूटी:2022 में हुई थी शादी, 2012 में पहला तलाक हुआ था; बोलीं- जिंदगी में कोई दूसरा नहीं है

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Kanika Kapoor Divorce | Singer Announces Separation From Gautam Hathiramani

‘बेबी डॉल’ सिंगर कनिका कपूर की दूसरी शादी टूटी:2022 में हुई थी शादी, 2012 में पहला तलाक हुआ था; बोलीं- जिंदगी में कोई दूसरा नहीं है3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कनिका की शादी 2022 में NRI कारोबारी गौतम हाथीरमानी से लंदन में हुई थी। - Dainik Bhaskarकनिका की शादी 2022 में NRI कारोबारी गौतम हाथीरमानी से लंदन में हुई थी।

‘बेबी डॉल’ जैसे कई फेमस गाने गाने वाली सिंगर कनिका कपूर ने पति गौतम हाथीरमानी से अलग होने का ऐलान किया। दोनों की शादी चार साल पहले हुई थी।

कनिका ने मंगलवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर आधिकारिक बयान जारी किया। उन्होंने लोगों से इस समय उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की।

सिंगर ने लिखा, “प्रिय दोस्तों और परिवार, काफी सोच-विचार करने के बाद मैंने और मेरे पति ने अलग-अलग रहने का फैसला किया है। हमने साथ में जो समय बिताया, उसके लिए मैं आभारी हूं। मैं उनके आने वाले जीवन के लिए शुभकामनाएं देती हूं।”

उन्होंने आगे लिखा, “मैं आप सभी से अनुरोध करती हूं कि इस मुश्किल समय में हमारी निजी जिंदगी का सम्मान करें और हमें समझने की कोशिश करें।”

तीसरे व्यक्ति की अफवाहों से इनकार

कनिका ने रिश्ते में किसी तीसरे व्यक्ति के शामिल होने की अफवाहों को खारिज किया।

सिंगर ने मुंबई मिरर के साथ बातचीत में कहा, “मेरी जिंदगी में कोई दूसरा व्यक्ति नहीं है और जहां तक मुझे पता है, गौतम की जिंदगी में भी कोई और नहीं है। यह मेरा दूसरी बार तलाक है। इसलिए इस बार भी मुझे दुख और निराशा हो रही है। यह कहना गलत है कि मैं लागोस (नाइजीरिया का शहर) में नहीं रहना चाहती थी। शादी टूटने पर सबसे पहले महिला को दोष देना आम बात है, जो गलत है। शादी में क्या हुआ, यह सिर्फ पति-पत्नी ही जानते हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं फिलहाल मुंबई में हूं और तीन प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हूं। मेरे तीन बच्चे हैं, जिनकी देखभाल भी मुझे करनी है। मैं चाहती हूं कि आगे गौतम के साथ मेरे रिश्ते अच्छे बने रहें। मैं झगड़ा करने वाली इंसान नहीं हूं। मुझे उम्मीद है कि वह भी ऐसा ही चाहेंगे।”

कनिका कपूर का जन्म 21 अगस्त 1978 को लखनऊ में हुआ था।कनिका कपूर का जन्म 21 अगस्त 1978 को लखनऊ में हुआ था।

पहले पति से 2012 में हुआ था तलाक

कनिका की पहली शादी लंदन में रहने वाले राज चंडोक से हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हुए। कनिका और चंडोक का 2012 में तलाक हो गया था।

कनिका कपूर का सिंगिंग करियर

कनिका ने बचपन से ही संगीत सीखना शुरू कर दिया था। 12 साल की उम्र में उन्होंने शास्त्रीय संगीत की ट्रेनिंग ली। उन्होंने लखनऊ के भातखंडे संगीत संस्थान से म्यूजिक में ग्रेजुएशन और मास्टर्स किया।

कनिका की शादी बेहद कम उम्र (18 वर्ष) में राज चंडोक से हो गई, जिसके बाद वह लंदन शिफ्ट हो गईं। उन्होंने अपने तीन बच्चों की परवरिश के लिए करीब 14-15 सालों तक संगीत से पूरी तरह दूरी बनाए रखी।

साल 2012 में तलाक होने के बाद सिंगिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई आ गईं। इसी साल उनका म्यूजिक वीडियो ‘जुगनी जी’ रिलीज हुआ।

साल 2014 में उन्होंने फिल्म ‘रागिनी MMS 2’ के गाने ‘बेबी डॉल’ से बॉलीवुड में बतौर प्लेबैक सिंगर शुरुआत की। यह गाना सुपरहिट हुआ और उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला।

इसके बाद उन्होंने ‘हैप्पी न्यू ईयर’ का ‘लवली’, ‘रॉय’ का ‘चिट्टियां कलाइयां’, ‘एक पहेली लीला’ का ‘देसी लुक’ और ‘हेट स्टोरी 3’ का ‘नींदें खुल जाती हैं’ जैसे कई हिट गाने गाए।

साल 2019 में वह सिंगिंग रियलिटी शो ‘द वॉयस’ के तीसरे सीजन में जज बनीं। 2025 में वह ‘साउंड्स ऑफ कुंभ’ एल्बम के गानों में भी नजर आईं। उनके गाने ‘दुर्गा ट्रांस’ और ‘द लीजेंड ऑफ कुंभा’ को भी पहचान मिली।

पति गौतम हाथीरमानी से अलग होने का ऐलान करने के बाद कनिका कपूर को गूगल पर सर्च किया जा रहा है

सोर्स- गूगल ट्रेंड्स

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40 हजार रुपए जुर्माना लगाया; 9 साल बाद आया फैसला

    Hindi News Local Uttar pradesh Barabanki Barabanki Court Convicts Minor Rape Accused | 10 Years Jail Sentence नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40…

    पत्नी से विवाद के बाद युवक ट्रेन के आगे पहुंचा:मेरठ में यूपी-112 के पुलिसकर्मियों ने पटरी से खींचकर बचाया

    Hindi News Local Uttar pradesh Meerut Meerut News | UP 112 Police Save Man From Suicide Attempt On Railway Track पत्नी से विवाद के बाद युवक ट्रेन के आगे पहुंचा:मेरठ…

    You Missed

    Powerball Winner – Louisiana Ticket Wins $50,000 in Monday’s Drawing

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 4 views
    Powerball Winner – Louisiana Ticket Wins ,000 in Monday’s Drawing

    नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40 हजार रुपए जुर्माना लगाया; 9 साल बाद आया फैसला

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 4 views
    नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40 हजार रुपए जुर्माना लगाया; 9 साल बाद आया फैसला

    Scarlett Johansson Breaks Silence on ‘The Batman Part II’ Role: “It Was Very Hard to Figure Out”

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 5 views
    Scarlett Johansson Breaks Silence on ‘The Batman Part II’ Role: “It Was Very Hard to Figure Out”

    पत्नी से विवाद के बाद युवक ट्रेन के आगे पहुंचा:मेरठ में यूपी-112 के पुलिसकर्मियों ने पटरी से खींचकर बचाया

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 6 views
    पत्नी से विवाद के बाद युवक ट्रेन के आगे पहुंचा:मेरठ में यूपी-112 के पुलिसकर्मियों ने पटरी से खींचकर बचाया

    DC weather: Cool, cloudy and dry Monday before rain returns later in the week

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 6 views
    DC weather: Cool, cloudy and dry Monday before rain returns later in the week

    सनी देओल पिता धर्मेंद्र के फार्महाउस पर पहुंचे:बेटे करण के साथ खेत में भावुक दिखे; लिखा- पापा आपको मिस कर रहा हूं

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 6 views
    सनी देओल पिता धर्मेंद्र के फार्महाउस पर पहुंचे:बेटे करण के साथ खेत में भावुक दिखे; लिखा- पापा आपको मिस कर रहा हूं