- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Etah
- Etah Encounter | Jalesar Bypass Police Firing Arrests
एटा में मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर के पैर में लगी गोली:जलेसर बाईपास पर चेकिंग के दौरान आरोपियों ने की फायरिंग, तीनों गिरफ्तारनंद कुमार | एटा2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
एटा के जलेसर बाईपास पर देर रात चेकिंग के दौरान अवागढ़ थाना पुलिस की तीन आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, टीम को देखकर आरोपी कच्चे रास्ते की ओर भागने लगे। पीछा करने पर उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में हिस्ट्रीशीटर ने
.
पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, घटना देर रात करीब 10 बजे की है। जलेसर बाईपास पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार तीन लोगों को देखा। पुलिस को देखकर वे कच्चे रास्ते की ओर भागने लगे। पीछा करने पर आरोपियों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में नेकसे के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे और उसके दो साथियों को पकड़ लिया। घायल आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
पुलिस ने घायल की पहचान कासगंज के सोरों थाना क्षेत्र के पिसौई गांव के रहने वाले नेकसे (32) पुत्र बलवीर के रूप में की है। उसके साथ पिसौई के ही विपिन (22) पुत्र मुन्नालाल और एटा के अवागढ़ थाना क्षेत्र के नगला भवानी गांव के रहने वाले बबलू (32) पुत्र अमर सिंह को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में नेकसे का एक रिश्तेदार भी शामिल है।
चोरी की बंदूक, तमंचा और नकदी बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की एक लाइसेंसी बंदूक, एक तमंचा, एक कारतूस और 1,590 रुपए नकद बरामद किए हैं। वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी मिली है। पुलिस का दावा है कि तीनों आरोपी अवागढ़ क्षेत्र में आगरा के एक व्यक्ति के साथ हुई चोरी की घटना में शामिल थे।
पुलिस के अनुसार, नेकसे के खिलाफ कासगंज में आठ और एटा में दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। विपिन के खिलाफ कासगंज में आठ मामले दर्ज हैं। बबलू के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें
Source link




