सनी देओल पिता धर्मेंद्र के फार्महाउस पर पहुंचे:बेटे करण के साथ खेत में भावुक दिखे; लिखा- पापा आपको मिस कर रहा हूं

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Sunny Deol & Karan Deol Visit Dharmendra Farmhouse In Lonavala | Emotional Moments

सनी देओल पिता धर्मेंद्र के फार्महाउस पर पहुंचे:बेटे करण के साथ खेत में भावुक दिखे; लिखा- पापा आपको मिस कर रहा हूं35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल अपने बेटे करण देओल के साथ दिवंगत पिता धर्मेंद्र के महाराष्ट्र स्थित 100 एकड़ के फार्महाउस पहुंचे।

मुंबई की भागदौड़ से दूर लोनावला की पहाड़ियों में स्थित इस फार्महाउस में पहुंचकर सनी देओल अपने पिता को याद कर भावुक नजर आए।

उन्होंने सोशल मीडिया पर इस दौरे का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे खेतों के बीच खड़े होकर धान की कटाई और सफाई का काम देख रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में सनी ने ‘मिसिंग यू पापा’ लिखा।

बैकग्राउंड में लगाया ‘अपने’ गाना

सनी देओल की ओर से शेयर किए गए वीडियो में वे अपने बेटे करण देओल के साथ फार्महाउस के खेतों में खड़े नजर आ रहे हैं। वहां स्थानीय मजदूर धान की सफाई के काम में जुटे हुए हैं। वीडियो के दौरान सनी अपने बेटे से कहते हैं- ” ये मेरे पापा का खेत है, तुम्हारे लिए वे बड़े पापा थे”, जिस पर करण हां में सिर हिलाते हैं। सनी ने इस वीडियो के बैकग्राउंड में अपनी मशहूर फिल्म ‘अपने’ का टाइटल ट्रैक लगाया है और रेड हार्ट इमोजी के साथ अपनी भावनाएं जाहिर की हैं।

1985 में खरीदा था फार्महाउस, खेती का था शौक

यह फार्महाउस महाराष्ट्र के लोनावला और खंडाला की पहाड़ियों के बीच करीब 100 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है, जिसे धर्मेंद्र ने साल 1985 में खरीदा था। धर्मेंद्र इस संपत्ति को अपना सबसे सुकून भरा ठिकाना मानते थे। लकड़ी और पत्थरों से बने इस फार्महाउस में वे अपने हाथों से फल और सब्जियां उगाया करते थे। धर्मेंद्र अक्सर सोशल मीडिया पर यहां ट्रैक्टर चलाते या खेती करते हुए अपने वीडियो प्रशंसकों के साथ साझा करते रहते थे।

जुहू का घर छोड़कर फार्महाउस में ही रहने लगे थे धर्मेंद्र

करोड़ों की संपत्ति के मालिक होने के बावजूद धर्मेंद्र को मुंबई की चकाचौंध से ज्यादा इस फार्महाउस की सादगी पसंद थी। अपने जीवन के अंतिम वर्षों में वे मुंबई के जुहू स्थित घर को छोड़कर इसी फार्महाउस पर स्थायी रूप से रहने लगे थे। वे वहां प्रकृति के करीब रहकर स्थानीय लोगों के साथ समय बिताते थे। 24 नवंबर 2025 को 89 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया था।

ये खबर भी पढ़ें

ऑटो रोकने के लिए सड़क पर चिल्लाई थीं करीना:सैफ को खून से लथपथ देखकर दौड़ी; तैमूर ने पूछा था- क्या अब्बा मरने वाले हैं

करीना कपूर ने बताया कि जनवरी 2025 में जब सैफ अली खान पर चाकू से हमला हुआ था, तब वह उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए रात में सड़क पर दौड़ी थीं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    फर्रुखाबाद में जिले की पहली RMU शुरू:विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी बोले- आंधी-तूफान में भी बिजली नहीं कटेगी

    Hindi News Local Uttar pradesh Farrukhabad Farrukhabad RMU Inauguration | MLA Sunil Dutt Dwivedi Power Supply Update फर्रुखाबाद में जिले की पहली RMU शुरू:विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी बोले- आंधी-तूफान…

    सलमान खान की 'मातृभूमि' का ट्रेलर कल होगा रिलीज:थिएटर में 'रामायण' के साथ किया जा सकता है अटैच, लॉन्च इवेंट भी होगा

    Hindi News Entertainment Bollywood Salman Khan Matrubhumi Trailer Launch Mumbai | Ramayan Movie Attachment सलमान खान की ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर कल होगा रिलीज:थिएटर में ‘रामायण’ के साथ किया जा सकता…

    You Missed

    DC weather: Cool, cloudy and dry Monday before rain returns later in the week

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 1 views
    DC weather: Cool, cloudy and dry Monday before rain returns later in the week

    सनी देओल पिता धर्मेंद्र के फार्महाउस पर पहुंचे:बेटे करण के साथ खेत में भावुक दिखे; लिखा- पापा आपको मिस कर रहा हूं

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 2 views
    सनी देओल पिता धर्मेंद्र के फार्महाउस पर पहुंचे:बेटे करण के साथ खेत में भावुक दिखे; लिखा- पापा आपको मिस कर रहा हूं

    Catastrophic flash flood warning impacts Fannin, Gilmer counties

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 5 views
    Catastrophic flash flood warning impacts Fannin, Gilmer counties

    फर्रुखाबाद में जिले की पहली RMU शुरू:विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी बोले- आंधी-तूफान में भी बिजली नहीं कटेगी

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 4 views
    फर्रुखाबाद में जिले की पहली RMU शुरू:विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी बोले- आंधी-तूफान में भी बिजली नहीं कटेगी

    Tracking potential tropical development