बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की गिरफ्तारी के निर्देश:महू कोर्ट ने मुंबई पुलिस को सौंपी जिम्मेदारी; 25 लाख रुपए के चेक बाउंस का मामला

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Rajpal Yadav Arrest Warrant | Mhow Court Order Check Bounce Case

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की गिरफ्तारी के निर्देश:महू कोर्ट ने मुंबई पुलिस को सौंपी जिम्मेदारी; 25 लाख रुपए के चेक बाउंस का मामलाइंदौर13 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की एक बार फिर मुश्किलें बढ़ गई हैं। 25 लाख रुपए के चेक बाउंस मामले में महू की अदालत ने उनके खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

.

राजपाल यादव कई बार सुनवाई के दौरान कोर्ट में पेश नहीं हुए। इससे पहले उनके खिलाफ जमानती वारंट भी जारी किया गया था, लेकिन इसके बावजूद वे अदालत में पेश नहीं हुए।

इसके बाद कोर्ट ने मुंबई पुलिस को अभिनेता के खिलाफ वारंट जारी कर गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अगली सुनवाई से पहले महू कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए हैं।

यह मामला महू निवासी फिल्म फाइनेंसर प्रकाश जाजू की शिकायत से जुड़ा है। शिकायत के मुताबिक, राजपाल यादव और प्रकाश जाजू के बीच 25 लाख रुपए का लेनदेन हुआ था। इस रकम को लौटाने के लिए राजपाल यादव की ओर से बाद की तारीख के चेक दिए गए थे, जो बाउंस हो गए।

बैंक में लगाए तो बाउंस हो गए चेक

प्रकाश जाजू ने जब ये चेक बैंक में जमा किए, तो खाते में पर्याप्त पैसे नहीं होने के कारण चेक बाउंस हो गए। इसके बाद उन्होंने कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई।

यह मामला चेक बाउंस से जुड़ा है, जिसमें परक्राम्य लिखत अधिनियम 1881 (The Negotiable Instruments Act, 1881) की धारा 138 के तहत केस दर्ज किया गया है।

पहले जमानती वारंट जारी हुआ, फिर भी नहीं पहुंचे

इस मामले में कोर्ट ने पहले राजपाल यादव के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था। फरियादी पक्ष यानी प्रॉसिक्यूशन के वकील राधेश्याम अग्रवाल के मुताबिक, इसके बाद राजपाल यादव मुंबई पुलिस के सामने पेश हुए थे।

उन्होंने तय तारीख पर कोर्ट में आकर जमानत कराने का भरोसा दिया था, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी उन्होंने न तो जमानत कराई और न ही खुद कोर्ट में पेश हुए। लगातार गैरहाजिर रहने पर कोर्ट ने इसे गंभीरता से लिया।

इसके बाद फर्स्ट क्लास ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फरहान एम. कुरैशी की अदालत ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर किया।

मुंबई पुलिस को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के निर्देश

अदालत ने मुंबई पुलिस को राजपाल के खिलाफ वारंट जारी कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। राजपाल यादव को गिरफ्तार कर अगली सुनवाई से पहले महू न्यायालय के समक्ष पेश करने को कहा गया है।

अब मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस की ओर से वारंट की तामीली और अदालत में अभिनेता की पेशी पर निर्भर करेगी।

चेक बाउंस मामले में पहले भी जेल जा चुके राजपाल

जून 2024 में हाईकोर्ट ने राजपाल यादव की सजा पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी थी। कोर्ट ने उन्हें करीब 9 करोड़ रुपए का बकाया चुकाने को कहा था। हालांकि, वे तय रकम चुकाने में नाकाम रहे। इस साल 2 फरवरी को कोर्ट ने उन्हें सरेंडर करने का आदेश दिया था।

राजपाल ने दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद 5 फरवरी, 2026 को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। 12 दिन जेल में बिताने के बाद 17 फरवरी को उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई थी।

राजपाल यादव ने शाहजहांपुर में बच्चों से मुलाकात की थी। इन बच्चों ने मदद के लिए करीब 10 हजार रुपए भेजे थे।राजपाल यादव ने शाहजहांपुर में बच्चों से मुलाकात की थी। इन बच्चों ने मदद के लिए करीब 10 हजार रुपए भेजे थे।

साल 2018 में मिली थी छह महीने की सजा

अप्रैल 2018 में एक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव और उनकी पत्नी राधा को दोषी ठहराया था। राजपाल को छह महीने जेल की सजा सुनाई थी। इसके बाद साल 2019 की शुरुआत में सेशंस कोर्ट ने भी इस फैसले को सही ठहराया था।

12 दिनों तक तिहाड़ जेल में रहने के बाद 17 फरवरी को रिहा हुए थे राजपाल। केस में उनकी पत्नी राधा यादव भी आरोपी हैं।12 दिनों तक तिहाड़ जेल में रहने के बाद 17 फरवरी को रिहा हुए थे राजपाल। केस में उनकी पत्नी राधा यादव भी आरोपी हैं।

====================

ये खबर भी पढ़ें…

चेक बाउंस मामले में तिहाड़ पहुंचे राजपाल यादव:स्‍ट्रगलिंग एक्‍टर्स को फ्री खाना-रहना देते थे, बेटी के जन्‍म पर पत्‍नी को खोया; जानें प्रोफाइल

फरवरी 2026 में 9 करोड़ रुपए के चेक बाउंस मामले में सजा के बाद राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में सरेंडर किया है। यह मामला उनकी होम-प्रोडक्शन फिल्म ‘अता पता लापता’ से जुड़ा है। इस फिल्म के लिए उन्होंने कर्ज लिया था, जो ब्याज समेत बढ़ता गया और मामला दिल्ली हाई कोर्ट तक पहुंच गया है। पूरी खबर पढ़ें…

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

कमल हासन@72, नाथूराम गोडसे को कहा पहला हिंदू आतंकवादी:कभी कहा- सनातन की बेड़ियां तोड़ने का हथियार शिक्षा, जानिए बड़े बयान और विवादों की कहानी

Hindi News Entertainment Bollywood Kamal Haasan Birthday Special | Controversial Statements & Film Career कमल हासन@72, नाथूराम गोडसे को कहा पहला हिंदू आतंकवादी:कभी कहा- सनातन की बेड़ियां तोड़ने का हथियार…

हाईकोर्ट ने बिना नोटिस दुकान गिराने पर रोक लगाई:ध्वस्तीकरण पर कोर्ट सख्त, मेरठ नगर निगम से 24 घंटे में मांगा जवाब

Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Meerut Shop Demolition Case | Allahabad High Court Stays Action हाईकोर्ट ने बिना नोटिस दुकान गिराने पर रोक लगाई:ध्वस्तीकरण पर कोर्ट सख्त, मेरठ नगर…

You Missed

Why Jarrett Allen’s knee injury has the Cavs holding their breath

  • By dp
  • November 6, 2026
  • 4 views
Why Jarrett Allen’s knee injury has the Cavs holding their breath

कमल हासन@72, नाथूराम गोडसे को कहा पहला हिंदू आतंकवादी:कभी कहा- सनातन की बेड़ियां तोड़ने का हथियार शिक्षा, जानिए बड़े बयान और विवादों की कहानी

  • By dp
  • November 6, 2026
  • 4 views
कमल हासन@72, नाथूराम गोडसे को कहा पहला हिंदू आतंकवादी:कभी कहा- सनातन की बेड़ियां तोड़ने का हथियार शिक्षा, जानिए बड़े बयान और विवादों की कहानी

Exclusive | Mariners swipe longtime Yankees coordinator Tanner Swanson as bench coach

  • By dp
  • November 6, 2026
  • 4 views
Exclusive | Mariners swipe longtime Yankees coordinator Tanner Swanson as bench coach

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की गिरफ्तारी के निर्देश:महू कोर्ट ने मुंबई पुलिस को सौंपी जिम्मेदारी; 25 लाख रुपए के चेक बाउंस का मामला

  • By dp
  • November 6, 2026
  • 5 views
बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की गिरफ्तारी के निर्देश:महू कोर्ट ने मुंबई पुलिस को सौंपी जिम्मेदारी; 25 लाख रुपए के चेक बाउंस का मामला

IRS announces new federal income tax brackets for 2027

  • By dp
  • November 6, 2026
  • 10 views