कमल हासन@72, नाथूराम गोडसे को कहा पहला हिंदू आतंकवादी:कभी कहा- सनातन की बेड़ियां तोड़ने का हथियार शिक्षा, जानिए बड़े बयान और विवादों की कहानी

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Kamal Haasan Birthday Special | Controversial Statements & Film Career

कमल हासन@72, नाथूराम गोडसे को कहा पहला हिंदू आतंकवादी:कभी कहा- सनातन की बेड़ियां तोड़ने का हथियार शिक्षा, जानिए बड़े बयान और विवादों की कहानी51 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय सिनेमा के सबसे मंझे हुए एक्टर माने जाने वाले कमल हासन आज 72 साल के हो चुके हैं। फिल्मों में सबसे ज्यादा एक्सपैरिमेंट करने वाले कमल हासन से कई फिल्ममेकर इस बात पर झगड़ चुके हैं कि उनकी परफेक्शन की ललक से कई बार फिल्म का बजट दोगुना हो जाता है। लेकिन यही परफेक्शन कारण है कि वो इकलौते एक्टर हैं, जिनकी 7 फिल्में ऑस्कर गईं। इन्हें 19 बार बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला, वहीं पद्मश्री, पद्मभूषण जैसे बड़े सम्मान भी उनके हिस्से आए। लेकिन यही कामल हासन कई मौकों पर अपने बेबाक बयानों और निजी रिश्तों के चलते बड़े विवादों में फंस चुके हैं। कभी नाथूराम गोडसे को देश का पहला हिंदू आतंकवादी कहने पर उनकी आलोचना हुई, तो कभी सत्ता, धर्म और व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। हर बार बयान पर कायम रहे और कोर्ट से चेतावनी मिलने के बावजूद उन्होंने माफी मांगने से इनकार कर दिया।

आज उनके बर्थडे के खास मौके पर जानिए कमल हासन की निजी जिंदगी और समाजिक मुद्दों पर हुए बड़े विवादों की कहानी-

2025 में फिल्म ‘ठग लाइफ’ के ऑडियो लॉन्च इवेंट में कमल हासन ने कहा, ‘उइरे उरावे तमीज’, यानी तमिल उनके जीवन और रिश्तों का हिस्सा है। इवेंट में कन्नड़ सुपरस्टार शिवराजकुमार को संबोधित करते हुए कमल हासन ने कहा कि शिवराजकुमार भी उनके परिवार का हिस्सा हैं, क्योंकि उनकी भाषा कन्नड़, तमिल से पैदा हुई है।

ऑडियो लॉन्च इवेंट से कमल हासन का वीडियो।ऑडियो लॉन्च इवेंट से कमल हासन का वीडियो।

टिप्पणी ने कर्नाटक में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए। बीजेपी नेताओं और कन्नड़ समर्थक संगठनों ने सार्वजनिक माफी की मांग की।

कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने इसे कन्नड़ भाषा और करोड़ों कन्नड़ भाषियों का अपमान बताया। कुछ संगठनों ने फिल्म बैन की मांग कर ‘ठग लाइफ’ के पोस्टर फाड़े गए। कमल हासन के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज हुईं। कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स ने भी उनकी फिल्म ठग लाइफ की रिलीज का विरोध किया।

3 जून 2025 को सुनवाई के दौरान कर्नाटक हाईकोर्ट ने कमल हासन को माफी मांगकर विवाद खत्म करने की सलाह दी। लेकिन कमल हासन ने इनकार कर दिया। कोर्ट ने तब कड़े शब्दों में कमल की निंदा की।

5 जून 2025 को फिल्म रिलीज हुई, लेकिन इसे कर्नाटक में बैन कर दिया गया।

कमल सुप्रीम कोर्ट गए, जहां उन्हें राहत दी गई, लेकिन विवाद के बीच कर्नाटक के डिस्ट्रीब्यूटर्स ने फिल्म रिलीज से इनकार कर दिया।

गोडसे को आतंकवादी कहने पर विवाद

कहा- ‘आजाद भारत का पहला आतंकवादी एक हिंदू था। उसका नाम नाथूराम गोडसे था।’

2019 में कमल हासन ने मक्कल नीधि मय्यम नाम से पार्टी बनाकर चुनाव लड़ा। तमिलनाडु की अरवाकुरिची विधानसभा सीट पर उपचुनाव के प्रचार में कमल हासन ने कहा, ‘आजाद भारत का पहला आतंकवादी एक हिंदू था। उसका नाम नाथूराम गोडसे था।’

हिंदू संगठनों से जुड़े कई लोगों ने उनके बयान पर आपत्ति जताई। आरोप लगाया गया कि वह चुनाव के दौरान धर्म के आधार पर लोगों को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। उनके खिलाफ शिकायतें भी दर्ज कराई गईं।

कमल हासन ने सफाई में कहा कि उन्होंने तमिल में ‘थीविरावादी’ शब्द का इस्तेमाल किया था, जिसका अर्थ अतिवादी या उग्रवादी होता है। लेकिन हिंदी और अंग्रेजी की कई मीडिया रिपोर्ट्स में इसका अनुवाद ‘आतंकवादी’ किया गया।

फिल्म ‘विश्वरूपम’ विवाद

कहा- एमएफ हुसैन जैसे मेरे सामने भी देश छोड़ने की स्थिति पैदा की गई, धर्मनिरपेक्ष देश में बसूंगा

2013 की फिल्म ‘विश्वरूपम’ को कमल हासन ने खुद लिखा, लीड रोल निभाया, निर्देशित और प्रोड्यूस किया था। फिल्म के कुछ दृश्यों और मुस्लिम किरदारों के चित्रण पर कई मुस्लिम संगठनों का आरोप था कि फिल्म में मुस्लिम समुदाय को आतंकवाद से जोड़कर दिखाया गया है और इससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं।

फिल्म को सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिल चुकी थी, लेकिन विवाद के बाद तमिलनाडु सरकार ने कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका का हवाला देते हुए 23 जनवरी 2013 को इसकी रिलीज पर दो हफ्ते का प्रतिबंध लगा दिया। कमल हासन ने इस फैसले को अदालत में चुनौती दी। शुरुआत में उन्हें राहत मिली, लेकिन बाद में हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने प्रतिबंध बरकरार रखा। रिलीज लगातार टलती रही और कमल हासन पर आर्थिक दबाव बढ़ता गया।

कमल हासन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्होंने फिल्म के लिए घर गिरवी रखा है। अगर फिल्म रिलीज नहीं हुई तो वह दिवालिया हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि मशहूर पेंटर एमएफ हुसैन को जैसे देश छोड़ना पड़ा, वैसी ही स्थिति अब उनके सामने है। उन्होंने कहा कि वो तमिलनाडु छोड़ धर्मनिरपेक्ष राज्य ढूंढेंगे, अगर नहीं मिला तो धर्मनिरपेक्ष दूसरे देश में बसेंगे।

विवाद के बीच उन्होंने मुस्लिम संगठनों के प्रतिनिधियों को फिल्म दिखाने की पहल भी की। आखिरकार राज्य सरकार की मध्यस्थता में कमल हासन और मुस्लिम संगठनों के बीच छह घंटे चली बैठक के बाद समझौता हुआ। कमल हासन फिल्म के 7 विवादित सीन म्यूट किए। तब जाकर 7 फरवरी 2013 को फिल्म सिनेमाघरों में पहुंची। विवादों के बावजूद ‘विश्वरूपम’ को दर्शकों ने पसंद किया। फिल्म को 2 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिले।

एलन मस्क से विवाद

कहा ‘भारत किसी का गुलाम नहीं, अरबपति किसी देश की नीतियां तय नहीं कर सकता’

अक्टूबर 2026 में एलन मस्क ने भारत में अपनी सैटेलाइट इंटरनेट सेवा स्टारलिंक की लॉन्चिंग में हो रही देरी पर दावा किया था कि कंपनी 165 से ज्यादा देशों में लाइसेंस हासिल कर चुकी है और भारत में भी करीब पांच साल से सरकारी प्रक्रियाएं पूरी करने की कोशिश कर रही है। मस्क ने सोशल मीडिया पर मुकेश अंबानी की ओर इशारा करते हुए पूछा, ‘क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं?’

जवाब में कमल हासन ने जवाब देते हुए कहा कि कोई भी अरबपति किसी देश की नीतियां तय नहीं कर सकता, चाहे वह भारतीय हो या अमेरिकी।

साथ ही उन्होंने लिखा, ‘भारत एक आजाद लोकतंत्र है, किसी का गुलाम नहीं। भारत का भविष्य भारत की जनता तय करेगी, न कि पश्चिम के स्वार्थी तत्व, उनके दोहरे मापदंड या कोई अरबपति।’ तब कंगना रनोट ने भी कमल के बयान का समर्थन किया था।

सनातन पर बयान से विवाद

“तानाशाही और सनातन की बेड़ियां तोड़ने का हथियार शिक्षा है”

अगस्त 2025 में कमल राज्यसभा सांसद बने। चेन्नई में एक्टर सूर्या की संस्था अग्रम फाउंडेशन के इवेंट में उन्होंने शिक्षा की जरूरत पर कहा कि शिक्षा ही वह हथियार है, जिससे तानाशाही और सनातन की बेड़ियों को तोड़ा जा सकता है। बीजेपी की तमिलनाडु की उपाध्यक्ष खुशबू सुंदर ने कहा कि शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बताने वाली बात से सहमति हो सकती है, लेकिन उसके साथ सनातन धर्म को जोड़ना अनावश्यक था। दूसरे बीजेपी नेताओं ने भी कमल हासन के बयान की आलोचना की।

धर्म पर विवाद

“बेटियों के एडमिशन फॉर्म में धर्म-जाति का कॉलम खाली छोड़ा, नई पीढ़ी को जाति की पहचान से ऊपर उठना चाहिए”

2018 में कमल ने सोशल मीडिया पर बताया था कि उन्होंने अपनी दोनों बेटियों के स्कूल एडमिशन फॉर्म में जाति और धर्म का कॉलम खाली छोड़ दिया था। उनका मानना था कि नई पीढ़ी को जाति की पहचान से ऊपर उठना चाहिए।

इस बयान के बाद उनकी बेटी श्रुति हासन का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो गया, जिसमें उन्होंने खुद को अयंगर समुदाय से जुड़ा बताया था। इस पर कमल हासन की जमकर आलोचना हुई।

तमिलनाडु सरकार से बाढ़ पर विवाद

कहा- बाढ़ राहत के लिए चंदा क्यों मांगा, सरकार के पास पर्याप्त संसाधन होने चाहिए

दिसंबर 2015 में चेन्नई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए थे। हजारों लोग प्रभावित हुए और राज्य सरकार की तैयारियों पर सवाल उठने लगे थे। कमल हासन ने राहत कार्यों को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सरकारी व्यवस्था को नाकाम बताते हुए सवाल उठाया कि राहत के लिए लोगों से चंदा क्यों मांगा जा रहा है, जबकि सरकार के पास पर्याप्त संसाधन होने चाहिए।

उनकी इस टिप्पणी पर तत्कालीन मुख्यमंत्री जयललिता की सरकार के वित्त मंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम भड़क गए। उन्होंने कमल हासन पर निशाना साधते हुए कहा कि अभिनेता को जमीनी हालात की जानकारी नहीं है। उन्होंने कमल को ‘कन्फ्यूज्ड’ बताते हुए कहा कि वह बिना पूरी जानकारी के बेतुकी बातें कर रहे हैं। कमल हासन ने इसके बाद सफाई दी और माफी मांगी।

7. नायकन डायरेक्टर्स से विवाद

कहा- “प्रोड्यूसर पुराने तरीके से सोचते थे और फिल्मों को कला के बजाय कारोबार की तरह देखते थे”

कमल हासन को भारतीय सिनेमा के उन कलाकारों में गिना जाता है जो अपनी फिल्मों की कहानी, तकनीक, मेकअप और दूसरे क्रिएटिव पहलुओं में गहरी दिलचस्पी लेते हैं। लेकिन उनकी यही दखलंदाजी कई बार दूसरे फिल्ममेकर्स के साथ मतभेद की वजह भी बनी। मणिरत्नम के निर्देशन में बनी यह फिल्म नायकन 1987 में रिलीज हुई थी और इसे भारतीय सिनेमा की यादगार फिल्मों में गिना जाता है। फिल्म की रिलीज के 25 साल पूरे होने पर कमल हासन ने अखबार ‘द हिंदू’ में इसकी मेकिंग पर एक लेख लिखा। इसमें उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर मुक्ता श्रीनिवासन के काम करने के तरीके पर लिखा था कि प्रोड्यूसर पुराने तरीके से सोचते थे और फिल्मों को कला के बजाय कारोबार की तरह देखते थे।

यह बात मुक्ता श्रीनिवासन को पसंद नहीं आई। उन्होंने कमल हासन को लीगल नोटिस भेज दिया। उनका आरोप था कि कमल ने लेख में उनके योगदान को कम करके दिखाया और फिल्म की सफलता का श्रेय खुद लेने की कोशिश की।

ऐसे ही मतभेद दूसरे निर्देशकों के साथ भी सामने आए। फिल्म ‘गुना’ के निर्देशन की जिम्मेदारी शुरुआत में मलयालम फिल्ममेकर सिबी मलयिल को दी जानी थी। लेकिन बाद में दोनों के बीच तालमेल नहीं बैठा और सिबी इस प्रोजेक्ट से अलग हो गए।

फिल्म ‘थेवर मगन’ की शूटिंग के दौरान भी निर्देशक भरतन के साथ कमल के मतभेदों की चर्चा रही। इसके अलावा मलयालम फिल्ममेकर बालचंद्र मेनन ने भी एक फिल्म इसलिए अधूरी छोड़ दी, क्योंकि कमल फिल्ममेकिंग में हस्तक्षेप कर रहे थे।

निजी जिंदगी से जुड़े ये विवाद भी पढ़िए

16 साल की एक्ट्रेस को बिना सहमति किस किया

साल 1986 में रिलीज हुई फिल्म ‘पुन्नगई मन्नन’ के एक सीन में कमल हासन और एक्ट्रेस रेखा हैरिस के बीच किसिंग सीन था। उस समय रेखा की उम्र करीब 16 साल थी। रेखा हैरिस ने 2020 में एक इंटरव्यू में आरोप लगाया कि उन्हें इस सीन के बारे में पहले से जानकारी नहीं दी गई थी। उनके मुताबिक, शूटिंग के दौरान अचानक यह सीन फिल्माया गया। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें पहले से पता होता कि ऐसा सीन शूट किया जाएगा तो वह इसके लिए सहमति नहीं देतीं।

रेखा ने यह भी दावा किया कि उन्होंने बाद में निर्देशक के. बालाचंदर से इस बारे में बात की थी, लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। उन्होंने कहा कि इस घटना के लिए उन्हें कभी माफी भी नहीं मिली।

एक्स गर्लफ्रेंड का आरोप, प्रोडक्शन में काम करवाया, पैसे नहीं दिए

कमल हासन की पूर्व पार्टनर और एक्ट्रेस गौतमी ने भी उन पर फीस रोकने के आरोप लगाए। दोनों करीब 13 साल तक साथ रहे और अक्टूबर 2016 में अलग हो गए। फरवरी 2018 में गौतमी ने अपने ब्लॉग में लिखा कि कमल हासन और उनकी प्रोडक्शन कंपनी राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल पर उनके कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग के काम का भुगतान बकाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘दशावतारम’ और ‘विश्वरूपम’ जैसी फिल्मों में काम करने के बावजूद अक्टूबर 2016 तक उनकी सैलरी का एक बड़ा हिस्सा नहीं मिला था।

गौतमी ने ये भी आरोप लगाया कि कमल ने उन्हें दूसरे फिल्ममेकर्स के साथ काम करने से रोका, जिससे उन्हें फिल्मों में काम मिलना भी बंद हो गया।

एक्ट्रेस श्रीविद्या से किया शादी का वादा, फिर क्लासिकल डांसर से हुआ अफेयर

करियर की शुरुआत में कमल हासन को उस दौर की बेहतरीन एक्ट्रेस श्रीविद्या के साथ के.बालाचंदर की फिल्म अपूर्वा रंगागल में कास्ट किया गया। ये रजनीकांत की पहली फिल्म थी, जिसमें उनका साइड रोल था। साथ काम करते हुए कमल हासन और श्रीविद्या एक-दूसरे को पसंद करने लगे। फिल्म हिट रही और इससे दोनों को स्टारडम मिला। जल्द ही दोनों की नजदीकियों की खबरें भी फैलीं। दोनों परिवारों को भी इससे आपत्ति नहीं थी, लेकिन फिर अचानक श्रीविद्या को पता चला कि कमल हासन उनके साथ-साथ एक्ट्रेस और क्लासिकल डांसर वाणी गणपति को भी डेट कर रहे हैं। कमल वाणी के साथ कुछ फिल्मों में काम कर चुके थे। अफेयर की खबर आने पर श्रीविद्या ने परिवार के दबाव पर कमल से दूरी बना ली। श्रीविद्या से अलग होने के बाद कमल ने 24 की उम्र में 1978 में 4 साल बड़ीं वाणी से शादी की।

एक्ट्रेस सारिका से लिव-इन में रहे, श्रुति हासन के जन्म के बाद की शादी

कमल और वाणी की शादी 10 साल बाद टूट गई। इसी बीच कमल, एक्ट्रेस सारिका के साथ लिव-इन में रहने लगे। इस रिश्ते से उन्हें 1986 में एक बेटी हुईं, श्रुति हासन, जो अब जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। श्रुति के जन्म के बाद कमल ने 1988 में सारिका से शादी की। 1991 में सारिका ने दूसरी बेटी अक्षरा को जन्म दिया। 2002 में कमल-सारिका अलग हुए और 2004 में उनका आधिकारिक तौर पर तलाक हुआ।

2005 में कमल की जिंदगी में एक्ट्रेस गौतमी आईं, जिनके साथ वो 13 सालों तक लिव-इन में रहे। 2018 में गौतमी ने कमल पर पेमेंट न देने का आरोप लगाया।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की गिरफ्तारी के निर्देश:महू कोर्ट ने मुंबई पुलिस को सौंपी जिम्मेदारी; 25 लाख रुपए के चेक बाउंस का मामला

    Hindi News Local Mp Indore Rajpal Yadav Arrest Warrant | Mhow Court Order Check Bounce Case बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की गिरफ्तारी के निर्देश:महू कोर्ट ने मुंबई पुलिस को सौंपी…

    हाईकोर्ट ने बिना नोटिस दुकान गिराने पर रोक लगाई:ध्वस्तीकरण पर कोर्ट सख्त, मेरठ नगर निगम से 24 घंटे में मांगा जवाब

    Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Meerut Shop Demolition Case | Allahabad High Court Stays Action हाईकोर्ट ने बिना नोटिस दुकान गिराने पर रोक लगाई:ध्वस्तीकरण पर कोर्ट सख्त, मेरठ नगर…

    You Missed

    Why Jarrett Allen’s knee injury has the Cavs holding their breath

    • By dp
    • November 6, 2026
    • 4 views
    Why Jarrett Allen’s knee injury has the Cavs holding their breath

    कमल हासन@72, नाथूराम गोडसे को कहा पहला हिंदू आतंकवादी:कभी कहा- सनातन की बेड़ियां तोड़ने का हथियार शिक्षा, जानिए बड़े बयान और विवादों की कहानी

    • By dp
    • November 6, 2026
    • 5 views
    कमल हासन@72, नाथूराम गोडसे को कहा पहला हिंदू आतंकवादी:कभी कहा- सनातन की बेड़ियां तोड़ने का हथियार शिक्षा, जानिए बड़े बयान और विवादों की कहानी

    Exclusive | Mariners swipe longtime Yankees coordinator Tanner Swanson as bench coach

    • By dp
    • November 6, 2026
    • 4 views
    Exclusive | Mariners swipe longtime Yankees coordinator Tanner Swanson as bench coach

    बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की गिरफ्तारी के निर्देश:महू कोर्ट ने मुंबई पुलिस को सौंपी जिम्मेदारी; 25 लाख रुपए के चेक बाउंस का मामला

    • By dp
    • November 6, 2026
    • 5 views
    बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की गिरफ्तारी के निर्देश:महू कोर्ट ने मुंबई पुलिस को सौंपी जिम्मेदारी; 25 लाख रुपए के चेक बाउंस का मामला

    IRS announces new federal income tax brackets for 2027

    • By dp
    • November 6, 2026
    • 10 views
    IRS announces new federal income tax brackets for 2027

    हाईकोर्ट ने बिना नोटिस दुकान गिराने पर रोक लगाई:ध्वस्तीकरण पर कोर्ट सख्त, मेरठ नगर निगम से 24 घंटे में मांगा जवाब

    • By dp
    • November 6, 2026
    • 5 views
    हाईकोर्ट ने बिना नोटिस दुकान गिराने पर रोक लगाई:ध्वस्तीकरण पर कोर्ट सख्त, मेरठ नगर निगम से 24 घंटे में मांगा जवाब