रणवीर की फिल्म 'प्रलय' की शूटिंग पर विवाद:हंसल मेहता बोले- मुंबई में फिल्म बनाना मुश्किल, दूसरे राज्यों में मिलता है बेहतर सहयोग

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Hansal Mehta Mumbai Film Shooting Controversy | Azad Maidan MCA Dispute

रणवीर की फिल्म ‘प्रलय’ की शूटिंग पर विवाद:हंसल मेहता बोले- मुंबई में फिल्म बनाना मुश्किल, दूसरे राज्यों में मिलता है बेहतर सहयोग50 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘प्रलय’ की आजाद मैदान में हुई शूटिंग को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने शूटिंग से अंडर-14 और अंडर-16 क्रिकेट मैच प्रभावित होने पर आपत्ति जताई है। फिल्म के प्रोड्यूसर हंसल मेहता ने विवाद पर सफाई देते हुए मुंबई में शूटिंग की मंजूरियों और प्रशासनिक अड़चनों पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि भारतीय सिनेमा का घर मुंबई अब शूटिंग के लिहाज से सबसे मुश्किल शहरों में शामिल हो गया है।

हंसल मेहता बोले- शूटिंग के लिए सभी जरूरी मंजूरियां ली थीं

हंसल मेहता ने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा कि ‘प्रलय’ की टीम ने आजाद मैदान में शूटिंग से पहले सभी जरूरी अनुमतियां ली थीं। उनके मुताबिक, टीम के पास पुलिस और खेल विभाग से मंजूरी के पत्र थे। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने भी इसकी प्राप्ति की पुष्टि की थी।

हंसल ने कहा कि मुंबई में किसी एक जगह शूटिंग के लिए कई विभागों से मंजूरी लेनी पड़ती है। हर विभाग की अपनी प्रक्रिया और देरी होती है। कई बार सभी अनुमतियां होने के बावजूद फिल्ममेकर्स के साथ ऐसा व्यवहार होता है, जैसे वे जबरन शूटिंग कर रहे हों।

हंसल मेहता ने कहा कि फिल्ममेकर्स वहीं शूटिंग करेंगे, जहां उन्हें सुविधा और सहयोग मिलेगा।हंसल मेहता ने कहा कि फिल्ममेकर्स वहीं शूटिंग करेंगे, जहां उन्हें सुविधा और सहयोग मिलेगा।

‘मुंबई भारतीय सिनेमा का घर, लेकिन शूटिंग के लिए सबसे मुश्किल’

हंसल मेहता ने कहा कि मुंबई भारतीय सिनेमा का केंद्र है, लेकिन यहां शूटिंग मुश्किल होती जा रही है। एक लोकेशन पर शूटिंग के लिए कई विभागों की मंजूरी लेनी पड़ती है। इस प्रक्रिया में समय लगता है और कई बाधाओं का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों में फिल्ममेकर्स का स्वागत होता है। वहां समझा जाता है कि फिल्म शूटिंग से रोजगार के अवसर पैदा होते हैं, कारोबार बढ़ता है और शहर को पहचान मिलती है। इसके उलट मुंबई में फिल्ममेकर्स को कई बार रुकावटों का सामना करना पड़ता है।

हंसल मेहता बोले- इसी वजह से मुंबई छोड़ दूसरे शहरों में शूटिंग कर रहे मेकर्स

हंसल ने कहा कि इसी वजह से कई फिल्ममेकर्स अब मुंबई के बजाय दूसरे शहरों और राज्यों में शूटिंग करना पसंद कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुंबईकर और महाराष्ट्रियन होने के नाते वह इस स्थिति से दुखी हैं। उन्होंने तीन दशकों से ज्यादा समय इस शहर में काम किया है और आज भी यहीं अपनी कहानियां शूट करना चाहते हैं।

हंसल के मुताबिक, फिल्ममेकर्स वहीं शूटिंग करेंगे, जहां उन्हें सुविधा और सहयोग मिलेगा। मुंबई को भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का केंद्र बने रहना है, तो उसे फिल्ममेकर्स को परेशानी की तरह देखना बंद करना होगा।

MCA ने शूटिंग से क्रिकेट मैच प्रभावित होने का लगाया आरोप

रणवीर सिंह की फिल्म ‘प्रलय’ की टीम ने आजाद मैदान में करीब छह घंटे शूटिंग की थी। इसके लिए मैदान के एक हिस्से में बड़ा सेट तैयार किया गया और आर्टिफिशियल घास बिछाई गई।

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने आपत्ति जताते हुए कहा कि शूटिंग के कारण अंडर-14 और अंडर-16 के पहले से निर्धारित इंटर-स्कूल क्रिकेट मैच टालने पड़े। एसोसिएशन के मुताबिक, आजाद मैदान क्रिकेट खेलने और युवा खिलाड़ियों की प्रैक्टिस के लिए इस्तेमाल होता है। ऐसे में वहां व्यावसायिक फिल्म शूटिंग की अनुमति देना सही नहीं है।

MCA के एक पदाधिकारी ने सवाल उठाया कि मैदान पर खेल गतिविधियों के लिए जगह कम पड़ रही है, तो फिल्म शूटिंग की अनुमति क्यों दी गई। एसोसिएशन ने इस मामले में महाराष्ट्र सरकार के खेल विभाग को पत्र लिखकर जवाब मांगा है।

सरकार ने छह घंटे की शूटिंग के लिए दी थी अनुमति

रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र सरकार के खेल विभाग ने फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी लाइट रेज को आजाद मैदान में छह घंटे शूटिंग के लिए 5 हजार वर्ग गज जगह इस्तेमाल करने की अनुमति दी थी। मेकर्स ने इसके लिए 40 हजार रुपए फीस और 40 हजार रुपए सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा किया था।

30 अक्टूबर को जारी अनुमति में कुछ शर्तें थीं। इनमें पिच पर गाड़ियां ले जाने, मैदान में खाना बनाने और खुदाई करने पर रोक थी। प्रोडक्शन टीम को MCA से एनओसी भी लेनी थी।

MCA का कहना है कि अनुमति देने से पहले उससे सलाह नहीं ली गई। वहीं, खेल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, सरकारी प्रस्ताव के तहत आजाद मैदान में साल में 30 दिन तक गैर-खेल गतिविधियों की अनुमति दी जा सकती है।

'प्रलय' सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे।‘प्रलय’ सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे।

क्या है रणवीर सिंह की फिल्म ‘प्रलय’?

‘प्रलय’ सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे। इसकी कहानी तबाही के बाद मुंबई में फैलने वाले जॉम्बी के खतरे और जान बचाने के लिए संघर्ष करते लोगों पर आधारित है।

फिल्म का निर्देशन जय मेहता कर रहे हैं। इसमें कल्याणी प्रियदर्शन अहम भूमिका में नजर आएंगी। यह बतौर प्रोड्यूसर रणवीर सिंह की पहली फिल्म है। इसे हंसल मेहता के प्रोडक्शन हाउस ट्रू स्टोरी फिल्म्स और अन्य प्रोडक्शन पार्टनर्स के साथ बनाया जा रहा है।

________________

इस फिल्म से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें..

रणवीर की ‘प्रलय’ की शूटिंग से आजाद मैदान में बवाल:अंडर-14 और अंडर-16 मैच टले; MCA ने मैदान के व्यावसायिक इस्तेमाल पर जताई नाराजगी

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘प्रलय’ रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई है। मुंबई के ऐतिहासिक आजाद मैदान में फिल्म की शूटिंग के लिए मिली अनुमति ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) को नाराज कर दिया है। पूरी खबर पढ़ें..

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    रणबीर कपूर 2-3 साल में करेंगे डायरेक्टोरियल डेब्यू:बोले- बतौर एक्टर यह मेरा आखिरी दशक, पहले पूरी करेंगे 'ब्रह्मास्त्र 2', 'एनिमल पार्क' और 'रामायण 2'

    Hindi News Entertainment Bollywood Ranbir Kapoor Directorial Debut Plans | Brahmastra 2 Animal Park Ramayan 2 रणबीर कपूर 2-3 साल में करेंगे डायरेक्टोरियल डेब्यू:बोले- बतौर एक्टर यह मेरा आखिरी दशक,…

    गलत के खिलाफ आवाज उठाने की मिली सजा:विवेक ओबेरॉय बोले- अंडरवर्ल्ड की धमकियों के बाद फिल्ममेकर्स ने बनाई दूरी, करियर हुआ तबाह

    Hindi News Entertainment Bollywood Vivek Oberoi Controversy | Underworld Threats & Bollywood Career Impact गलत के खिलाफ आवाज उठाने की मिली सजा:विवेक ओबेरॉय बोले- अंडरवर्ल्ड की धमकियों के बाद फिल्ममेकर्स…

    You Missed

    RB Leipzig gegen FC Augsburg – Prognose: Heimvorteil

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 2 views
    RB Leipzig gegen FC Augsburg – Prognose: Heimvorteil

    रणवीर की फिल्म 'प्रलय' की शूटिंग पर विवाद:हंसल मेहता बोले- मुंबई में फिल्म बनाना मुश्किल, दूसरे राज्यों में मिलता है बेहतर सहयोग

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 3 views
    रणवीर की फिल्म 'प्रलय' की शूटिंग पर विवाद:हंसल मेहता बोले- मुंबई में फिल्म बनाना मुश्किल, दूसरे राज्यों में मिलता है बेहतर सहयोग

    Report: Ahsoka Season 2 Is No Longer Expected To Release On Disney+ With Lucasfilm’s Live-Action Star Wars TV Streaming Rollout Used For The Mandalorian & The Acolyte

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 5 views
    Report: Ahsoka Season 2 Is No Longer Expected To Release On Disney+ With Lucasfilm’s Live-Action Star Wars TV Streaming Rollout Used For The Mandalorian & The Acolyte

    रणबीर कपूर 2-3 साल में करेंगे डायरेक्टोरियल डेब्यू:बोले- बतौर एक्टर यह मेरा आखिरी दशक, पहले पूरी करेंगे 'ब्रह्मास्त्र 2', 'एनिमल पार्क' और 'रामायण 2'

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 5 views
    रणबीर कपूर 2-3 साल में करेंगे डायरेक्टोरियल डेब्यू:बोले- बतौर एक्टर यह मेरा आखिरी दशक, पहले पूरी करेंगे 'ब्रह्मास्त्र 2', 'एनिमल पार्क' और 'रामायण 2'

    Wrexham v Wolverhampton Wanderers: Championship stats & head-to-head

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 6 views
    Wrexham v Wolverhampton Wanderers: Championship stats & head-to-head

    गलत के खिलाफ आवाज उठाने की मिली सजा:विवेक ओबेरॉय बोले- अंडरवर्ल्ड की धमकियों के बाद फिल्ममेकर्स ने बनाई दूरी, करियर हुआ तबाह

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 6 views
    गलत के खिलाफ आवाज उठाने की मिली सजा:विवेक ओबेरॉय बोले- अंडरवर्ल्ड की धमकियों के बाद फिल्ममेकर्स ने बनाई दूरी, करियर हुआ तबाह