- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Gonda
- Gonda Ration Scam | Supply Inspector Files FIR Against Dealers
चार राशन दुकानों से 196.80 क्विंटल गेहूं-चावल गायब:गोंडा में सप्लाई इंस्पेक्टर की शिकायत पर दो कोटेदारों पर मुकदमागोंडा1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
गोंडा के झंझरी विकासखंड में सरकारी राशन की कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने आया है। दो कोटेदारों की चार राशन दुकानों की जांच में कुल 196.80 क्विंटल गेहूं और चावल कम मिला है।
.
जांच में स्टॉक रजिस्टर समेत जरूरी अभिलेख भी नहीं मिले। मामले में पूर्ति विभाग ने शनिवार रात करीब नौ बजे दोनों कोटेदारों के खिलाफ अलग-अलग थानों में मुकदमा दर्ज कराया है।
कोटेदार रंजना पांडेय के खिलाफ कोतवाली देहात और कोटेदार अभय प्रकाश के खिलाफ नगर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
कोटेदारों पर खाद्यान चोरी का आरोप।
दो दुकानों पर 39.77 क्विंटल खाद्यान्न कम मिला
आयुक्त खाद्य-रसद विभाग के निर्देश पर गोरखपुर मंडल की जांच टीम ने देवीपाटन मंडल में राशन दुकानों का औचक निरीक्षण किया था। गोरखपुर मंडल के संयुक्त आयुक्त (खाद्य) को रैंडम आधार पर पांच राशन दुकानों की जांच की जिम्मेदारी दी गई थी। इसी कड़ी में झंझरी विकासखंड की चार दुकानों की जांच में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आईं।
पूर्ति निरीक्षक शिवाश्रय सिंह ने 28 अक्टूबर को ग्राम पंचायत दसियापुर की राशन दुकान का निरीक्षण किया था। इस दौरान कोटेदार रंजना पांडेय अनुपस्थित मिलीं, जबकि उनके पति दीपक पांडेय दुकान पर मौजूद थे। दुकान पर स्टॉक बोर्ड, रेट बोर्ड, टोल फ्री नंबर और सतर्कता समिति का विवरण प्रदर्शित नहीं था। जांच के दौरान स्टॉक रजिस्टर भी प्रस्तुत नहीं किया गया।
संबद्ध ग्राम पंचायत नरायनपुर बली का खाद्यान्न नियमों के विरुद्ध बिना सूचना के ग्राम प्रधान के घर पर रखा मिला। ऑनलाइन एमआईएस रिपोर्ट से भौतिक स्टॉक का मिलान करने पर 16.48 क्विंटल गेहूं और 23.29 क्विंटल चावल कम पाया गया। दोनों दुकानों को मिलाकर कुल 39.77 क्विंटल खाद्यान्न की कमी मिली।
गोरखपुर मंडल की जांच टीम ने देवीपाटन मंडल में राशन दुकानों का औचक निरीक्षण किया था।
दो अन्य दुकानों पर 157.03 क्विंटल की कमी
वहीं, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुयश कृष्ण ने 28 अक्टूबर को ग्राम पंचायत बभनी कानूनगो की उचित दर दुकान की जांच की। यहां संबद्ध ग्राम पंचायत बूढ़ादेवर का खाद्यान्न भी एक साथ रखा मिला। दुकान पर अनिवार्य सूचना पट्ट और स्टॉक रजिस्टर उपलब्ध नहीं थे।
ऑनलाइन ई-पॉस रिपोर्ट से भौतिक स्टॉक का मिलान करने पर 80.140 क्विंटल गेहूं और 76.890 क्विंटल चावल कम पाया गया। इस तरह दोनों दुकानों पर कुल 157.03 क्विंटल खाद्यान्न की कमी सामने आई। जांच में बड़े पैमाने पर अनियमितता मिलने के बाद कोटेदार अभय प्रकाश के खिलाफ नगर कोतवाली में आवश्यक वस्तु अधिनियम (ईसी एक्ट) के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया।
विभागीय कार्रवाई भी शुरू
जिला पूर्ति अधिकारी कुंवर दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि दो कोटेदारों की अपनी दुकानों के साथ दो संबद्ध दुकानों की भी जांच की गई थी। चारों दुकानों पर कुल 196.80 क्विंटल खाद्यान्न कम मिला है। मामले में दोनों कोटेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही संबंधित कोटेदारों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें
Source link




