दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट में 4 गानों पर रोक:इनमें 'पटियाला पैग' और '5 तारा ठेके' भी शामिल; चंडीगढ़ के प्रोफेसर ने भेजी थी शिकायत

  • Hindi News
  • Local
  • Chandigarh
  • Diljit Dosanjh Indore Concert Controversy | Professor Complaint & Song Ban

दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट में 4 गानों पर रोक:इनमें ‘पटियाला पैग’ और ‘5 तारा ठेके’ भी शामिल; चंडीगढ़ के प्रोफेसर ने भेजी थी शिकायतचंडीगढ़11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

इंदौर कॉन्सर्ट में दिलजीत अपने 4 गाने नहीं गा सकेंगे।  - Dainik Bhaskarइंदौर कॉन्सर्ट में दिलजीत अपने 4 गाने नहीं गा सकेंगे।

दिल्ली के बाद अब मध्य प्रदेश के इंदौर में होने वाले सिंगर दिलजीत दोसांझ के लाइव कॉन्सर्ट पर विवाद गहरा गया है। कॉन्सर्ट में दिलजीत अपने 4 गाने नहीं गा सकेंगे।

.

इनमें ‘पटियाला पैग’, ‘5 तारा ठेके’, ‘जेब विचों फीम लब्बी आ’ और ‘जट्ट उत्थे फायर करदा जित्थे पबंदी हथियार दी’ शामिल हैं। चंडीगढ़ के एक प्रोफेसर की शिकायत पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने बड़ा निर्देश दिया है।

जिला बाल संरक्षण अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, इंदौर की ओर से 6 नवंबर को मॉल प्रबंधन को पत्र जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि इन गानों के बोल छोटे बच्चों पर गलत प्रभाव डाल सकते हैं। इसलिए कॉन्सर्ट के दौरान इन गानों को नहीं गाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

चंडीगढ़ के प्रोफेसर डॉ. पंडितराव धारेनावर।चंडीगढ़ के प्रोफेसर डॉ. पंडितराव धारेनावर।

5 साल से बड़ी उम्र के बच्चों की एंट्री

इस समय दिलजीत का ‘ऑरा इंडिया’ शो चल रहा है। यह भारत में उनका दूसरा शो है। इससे पहले हुए शो को लेकर शिकायत की गई थी। इसके बाद अब जारी पत्र में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के 22 जुलाई 2019 के आदेश का हवाला दिया गया है। अधिकारी ने इसी आदेश के पालन में चारों गानों को कॉन्सर्ट में नहीं गाने देने के निर्देश दिए हैं।

पत्र में यह भी लिखा गया है कि C-21 मॉल में 15 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम में 5 साल से बड़े बच्चे भी प्रवेश कर सकते हैं। ऐसे में गानों के बोल बच्चों पर गलत प्रभाव डाल सकते हैं। पत्र की एक कॉपी इंदौर कलेक्टर, संबंधित राजस्व अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक और विजय नगर थाना प्रभारी को भी भेजी गई है।

जिला बाल संरक्षण अधिकारी की ओर से C-21 मॉल प्रबंधन को जारी किया गया लेटर।जिला बाल संरक्षण अधिकारी की ओर से C-21 मॉल प्रबंधन को जारी किया गया लेटर।सिंगर दिलजीत दोसांझ।सिंगर दिलजीत दोसांझ।

प्रोफेसर ने शिकायत में रखी थीं 3 मांगें…

1. कॉन्सर्ट में इन गानों पर रोक लगाने की मांग

चंडीगढ़ के प्रोफेसर डॉ. पंडितराव धारेनावर ने जिला बाल संरक्षण अधिकारी को भेजी शिकायत में 4 गानों पर रोक लगाने के अलावा बच्चों को मंच पर नहीं बुलाने और दिलजीत के कारतूस वाली बेल्ट पहनने पर रोक लगाने की मांग भी की थी।

शिकायत में ‘पटियाला पैग’, ‘5 तारा ठेके’, ‘जेब विचों अफीम लभिया’ और ‘जट्ट उत्थे फायर करदा जित्थे पाबंदी हथियार दी’ गानों को कॉन्सर्ट में गाने पर रोक लगाने की मांग की गई थी। शिकायतकर्ता ने कहा था कि इनके बोल बदलकर भी गाने की अनुमति न दी जाए।

उन्होंने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के CWP/27011/2016 मामले में 22 जुलाई 2019 को दिए गए आदेश का हवाला दिया। शिकायत में केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से चलाए जा रहे ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का भी उल्लेख किया गया है।

2. बच्चों को मंच पर बुलाने पर रोक लगाने की मांग

प्रोफेसर ने कॉन्सर्ट के दौरान बच्चों को मंच पर आमंत्रित नहीं करने की मांग भी की थी। शिकायत में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए कहा गया है कि तेज आवाज बच्चों की सुनने की क्षमता को नुकसान पहुंचा सकती है। शिकायतकर्ता का दावा है कि लाइव कॉन्सर्ट में ध्वनि का स्तर 120 डेसिबल से अधिक हो सकता है।

इसके अलावा शिकायत में कहा गया है कि कार्यक्रम के दौरान तेजी से जलने-बुझने वाली फ्लैशिंग लाइटें, जिनकी आवृत्ति 5 से 30 हर्ट्ज हो सकती है, कुछ बच्चों में दौरे पड़ने का कारण बन सकती हैं। इससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका जताई गई है।

3. कारतूस वाली बेल्ट पहनने पर आपत्ति

शिकायतकर्ता ने दिलजीत दोसांझ को सीने पर क्रॉस के आकार में चांदी के रंग की दो कारतूस बेल्ट (बैंडोलियर) या नकली धातु के कारतूस पहनने से रोकने की मांग भी की थी। उनका तर्क था कि सीने पर कारतूसों की बेल्ट पहनना बंदूक संस्कृति और हिंसा का प्रतीक है। शिकायत में आशंका जताई गई कि इस तरह की वस्तुओं का प्रदर्शन दर्शकों को हिंसक व्यवहार के लिए उकसा सकता है।

———

ये भी पढ़ें…

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट पर विवाद:’पटियाला पैग’ समेत 3 सॉन्ग बैन करने की मांग; गन बुलेट वाली जैकेट भी न पहनें सिंगर

पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ दिल्ली कॉन्सर्ट को लेकर विवादों में घिर गए हैं। उनके कॉन्सर्ट को लेकर शिकायत दी गई है, जिसमें शराब और नशे से जुड़े सॉन्ग गाने पर रोक लगाने की मांग की गई है। (पढ़ें पूरी खबर)

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने रचा इतिहास:EDC ऑरलैंडो के स्टेज पर परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय, आओकी के साथ गाएंगे 'सिर्रा' का रीमिक्स

Hindi News Local Punjab Jalandhar Guru Randhawa Performs At EDC Orlando Main Stage | Steve Aoki Collaboration पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने रचा इतिहास:EDC ऑरलैंडो के स्टेज पर परफॉर्म करने…

अभिजीत भट्टाचार्या ने की दलेर मेहंदी की आलोचना:बेटे गुरदीप मेहंदी भड़के, कहा- चंद व्यूज के लिए कुछ भी बोलते हैं; जानिए पूरा मामला

Hindi News Entertainment Bollywood Daler Mehndi Vs Abhijeet Bhattacharya; Live Concert Row | Gurdeep Mehndi अभिजीत भट्टाचार्या ने की दलेर मेहंदी की आलोचना:बेटे गुरदीप मेहंदी भड़के, कहा- चंद व्यूज के…

You Missed

Nick Saban explains biggest concern for Alabama when facing Lane Kiffin, LSU

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 2 views
Nick Saban explains biggest concern for Alabama when facing Lane Kiffin, LSU

दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट में 4 गानों पर रोक:इनमें 'पटियाला पैग' और '5 तारा ठेके' भी शामिल; चंडीगढ़ के प्रोफेसर ने भेजी थी शिकायत

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 5 views
दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट में 4 गानों पर रोक:इनमें 'पटियाला पैग' और '5 तारा ठेके' भी शामिल; चंडीगढ़ के प्रोफेसर ने भेजी थी शिकायत

Verizon launches holiday deals rewards | About Verizon

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 5 views
Verizon launches holiday deals rewards | About Verizon

पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने रचा इतिहास:EDC ऑरलैंडो के स्टेज पर परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय, आओकी के साथ गाएंगे 'सिर्रा' का रीमिक्स

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 6 views
पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने रचा इतिहास:EDC ऑरलैंडो के स्टेज पर परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय, आओकी के साथ गाएंगे 'सिर्रा' का रीमिक्स

Rumor Roundup: Money in the Bank, Creed Brothers leaving WWE, Cruz Montana surprise, more!

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 6 views
Rumor Roundup: Money in the Bank, Creed Brothers leaving WWE, Cruz Montana surprise, more!

अभिजीत भट्टाचार्या ने की दलेर मेहंदी की आलोचना:बेटे गुरदीप मेहंदी भड़के, कहा- चंद व्यूज के लिए कुछ भी बोलते हैं; जानिए पूरा मामला

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 6 views
अभिजीत भट्टाचार्या ने की दलेर मेहंदी की आलोचना:बेटे गुरदीप मेहंदी भड़के, कहा- चंद व्यूज के लिए कुछ भी बोलते हैं; जानिए पूरा मामला