बिना बुलेट प्रूफ शील्ड के अमिताभ बच्चन का संडे दर्शन:तबीयत बिगड़ने की खबरों के बीच माइक थामे दिखे, पीछे सतर्क खड़े रहे बेटे अभिषेक

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Amitabh Bachchan Health Update | KBC Shooting Paused, Diwali Wishes Shared

बिना बुलेट प्रूफ शील्ड के अमिताभ बच्चन का संडे दर्शन:तबीयत बिगड़ने की खबरों के बीच माइक थामे दिखे, पीछे सतर्क खड़े रहे बेटे अभिषेक5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शनिवार शाम महानायक अमिताभ बच्चन की सेहत से जुड़ी चिंताजनक खबरें सामने आईं। इसके बावजूद बिग बी ने हर रविवार की तरह इस बार भी रविवार को फैंस से मिलने जलसा के बाहर आए। पिछले हफ्ते धमकियां मिलने के बीच महानायक बुलेट प्रूफ शील्ड की आड़ में फैंस से मिले थे, लेकिन इस हफ्ते शील्ड हटा दी गई। बेटे अभिषेक बच्चन भी पीछे सतर्क खड़े दिखे।

पहले अमिताभ बच्चन फैंस का अभिवादन करते दिखे।पहले अमिताभ बच्चन फैंस का अभिवादन करते दिखे।बाद में उन्होंने माइक पर फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।बाद में उन्होंने माइक पर फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।अमिताभ बच्चन, बेटे अभिषेक का सहारा लेकर रैंप से उतरे।अमिताभ बच्चन, बेटे अभिषेक का सहारा लेकर रैंप से उतरे।अमिताभ बच्चन के जाने के बाद अभिषेक बेहद सतर्क अंदाज में टीम को इंस्ट्रक्शन देते नजर आए।अमिताभ बच्चन के जाने के बाद अभिषेक बेहद सतर्क अंदाज में टीम को इंस्ट्रक्शन देते नजर आए।

धमकियां मिलने पर पिछले हफ्ते बुलेट प्रूफ कैबिन में दिए संडे दर्शन

अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित घर जलसा को बम से उड़ाने की धमकियां मिली थीं। इसके चलते पिछले रविवार अमिताभ बच्चन ने एक बुलेटप्रूफ कांच के कैबिन की आड़ में संडे दर्शन दिए थे। वे केबिन के अंदर से ही बाहर मौजूद फैंस की तरफ हाथ हिलाते और हाथ जोड़कर नमस्कार करते नजर आए। तब भी बेटे अभिषेक उनके साथ मौजूद थे।

भावुक पोस्ट कर बिग बी ने दिवाली की शुभकामनाएं दीं

अमिताभ बच्चन ने आधिकारिक ब्लॉग में लिखा, सबको दीपावली की अनेक अनेक शुभकामनाएं और चतुर्दशी की भी बधाई व स्नेह, आदर, शुभ मंगल की प्रार्थनाएं। ईश्वर की कृपा हमेशा हमे घेरे रहे।

आगे अमिताभ बच्चन ने लिखा है कि उन्हें इतनी बधाई और तोहफे मिलते हैं कि अब उनके पास इन्हें रखने की भी जगह कम पड़ने लगी है। उन्होंने लिखा, मैं अपनी तरफ से तोहफे भेजने वालों को पत्र लिखकर जवाब देने की कोशिश कर रहा हूं। खुद जवाब देना चाहता हूं, लेकिन जिस हाथ से लिखते हैं, उस हाथ को चलाने में कष्ट हो रहा है। देरी के लिए माफी चाहता हूं।

ब्लॉग के अगले हिस्से में उन्होंने लिखा है कि पिछले कुछ दिनों से ऐसी स्थिति बन रही है जिससे उन्हें बार-बार माफी मांगनी पड़ रही है।

इसके अलावा भी अमिताभ बच्चन ने आधिकारिक X अकाउंट से दो पोस्ट शेयर कीं। पहले में लिखा, ‘हो हो हो गया।’ और दूसरे में लिखा, ‘और क्या? बस।’

दावाः तबीयत बिगड़ने पर रोकी गई केबीसी की शूटिंग

न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने कौन बनेगा करोड़पति से जुड़े सूत्र के हवाले से लिखा है कि अमिताभ बच्चन की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी। जिसके चलते शो के नए एपिसोड की शूटिंग रोकी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, तबीयत में सुधार होने पर अमिताभ बच्चन जल्द ही नए एपिसोड शूट करेंगे। इसी बीच अमिताभ बच्चन ने एक ब्लॉग शेयर कर बताया कि वो रूटीन पर लौटने की कोशिश कर रहे हैं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    सारा अली खान से लेकर अर्जुन कपूर तक:दिवाली पार्टी में दिखा सेलेब्स का ग्लैमरस अवतार, तलाक अनाउंस कर पहली बार स्पॉट हुईं सिंगर कनिका कपूर

    Hindi News Entertainment Bollywood JP Datta Diwali Party | Kanika Kapoor Sara Ali Khan Arjun Kapoor Photos सारा अली खान से लेकर अर्जुन कपूर तक:दिवाली पार्टी में दिखा सेलेब्स का…

    पिता सलीम खान का नाम सुनकर रो पड़े सलमान खान:सिंगर मोहित चौहान ने कहा- आपसे ज्यादा आपके पिता का फैन हूं; फिर गाया भावुक गाना

    Hindi News Entertainment Bollywood Mohit Chauhan Emotional Tribute To Salim Khan On Big Boss | Salman Khan पिता सलीम खान का नाम सुनकर रो पड़े सलमान खान:सिंगर मोहित चौहान ने…

    You Missed

    Moore says he led troops in combat. His Army supervisor tells a different story.

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 3 views
    Moore says he led troops in combat. His Army supervisor tells a different story.

    सारा अली खान से लेकर अर्जुन कपूर तक:दिवाली पार्टी में दिखा सेलेब्स का ग्लैमरस अवतार, तलाक अनाउंस कर पहली बार स्पॉट हुईं सिंगर कनिका कपूर

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 2 views
    सारा अली खान से लेकर अर्जुन कपूर तक:दिवाली पार्टी में दिखा सेलेब्स का ग्लैमरस अवतार, तलाक अनाउंस कर पहली बार स्पॉट हुईं सिंगर कनिका कपूर

    पिता सलीम खान का नाम सुनकर रो पड़े सलमान खान:सिंगर मोहित चौहान ने कहा- आपसे ज्यादा आपके पिता का फैन हूं; फिर गाया भावुक गाना

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 4 views
    पिता सलीम खान का नाम सुनकर रो पड़े सलमान खान:सिंगर मोहित चौहान ने कहा- आपसे ज्यादा आपके पिता का फैन हूं; फिर गाया भावुक गाना

    Patrick Mahomes Injury Update: Texas Tech Legend Leaves Chiefs Game vs. Jets

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 5 views
    Patrick Mahomes Injury Update: Texas Tech Legend Leaves Chiefs Game vs. Jets

    गोरखपुर में कार में लगी भीषण आग:जलकर राख हुआ, फायर ब्रिगेड ने 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 4 views
    गोरखपुर में कार में लगी भीषण आग:जलकर राख हुआ, फायर ब्रिगेड ने 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

    Tomorrow’s Top 25 Today: Georgia reclaims No. 1 spot, Tennessee joins top 10 in college football rankings

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 5 views
    Tomorrow’s Top 25 Today: Georgia reclaims No. 1 spot, Tennessee joins top 10 in college football rankings