- Hindi News
- Entertainment
- Bollywood
- Mohit Chauhan Emotional Tribute To Salim Khan On Big Boss | Salman Khan
पिता सलीम खान का नाम सुनकर रो पड़े सलमान खान:सिंगर मोहित चौहान ने कहा- आपसे ज्यादा आपके पिता का फैन हूं; फिर गाया भावुक गाना14 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
टेलीविजन रियलिटी शो बिग बॉस 20 के सेट पर सलमान खान भावुक हो गए। शो में सिंगर मोहित चौहान बतौर गेस्ट पहुंचे थे। बातचीत के दौरान मोहित ने कुछ ऐसा कह दिया कि सलमान अपने आंसू नहीं रोक पाए।
मोहित चौहान ने सलमान खान से कहा, मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं। इस पर सलमान ने उन्हें शुक्रिया कहा। आगे मोहित चौहान ने कहा, लेकिन मैं उससे भी बड़ा फैन हूं आपके पिता जी का।
आगे मोहित ने साल 1963 में रिलीज हुई फिल्म बचपन का गाना, ‘मुझे तुमसे मोहब्बत है, मगर मैं कह नहीं सकता…’ गाया। मोहित का गाना सुनकर सलमान खान बेहद भावुक हो गए और आंसू नहीं रोक सके। बता दें कि इस गाने को लीजेंड्री गायक मोहम्मद रफी ने आवाज दी थी।
इस फिल्म में सलमान के पिता सलीम खान लीड रोल में थे। उन्होंने 1960 की फिल्म बारात से बतौर हीरो करियर की शुरुआत की थी, लेकिन उनकी शुरुआती कुछ फिल्में सफल नहीं रहीं। इसी बीच उन्होंने फिल्म बचपन की। इस फिल्म में हेलन ने भी छोटी सी भूमिका निभाई, जिनसे सालों बाद सलीम खान ने दूसरी शादी की थी।
बिग बॉस के दिवाली स्पेशल एपिसोड में गेस्ट से भिड़ीं लव गिल
मोहित चौहान से पहले शो में कॉमेडियन गौरव गुप्ता पहुंचे थे। उन्होंने घर के सभी कंटेस्टेंट्स को रोस्ट किया। उन्होंने स्काउट ओपी और लव गिल के विवादित मसाज सीन पर भी जोक किया, जिस पर लव गिल भड़क गईं। उन्होंने तुरंत कॉमेडियन से बहस करना शुरू कर दी और निजी बातों का मजाक उड़ाने पर आपत्ति जताई। इसके बाद स्काउट ने भी गौरव की जमकर आलोचना की। गौरव ने इसके बाद दूसरे कंटेस्टेंट्स पर रोस्ट किया, जिस पर सब जमकर हंसे।
गौरव के अलावा करण जौहर, शनाया कपूर समेत कई और गेस्ट भी शो में पहुंचे हैं।
मनीष गोयल हो सकते हैं शो से बाहर
बता दें कि बिग बॉस 20 से अब तक रोहेद खान, ईशा रिखी, रिती तिवारी, अमन गांधी, मैरी कॉम एलिमिनेट हो चुकी हैं। बीते हफ्ते एक्टर आसिफ खान कम वोट मिलने से शो से बाहर हुए थे। वहीं इस हफ्ते एक्टर मनीष गोयल के एलिमिनेट होने की संभावना जताई जा रही है।
.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔



