वाराणसी-लालपुर थाने में जालसाजी-गुंडागर्दी के आरोपी को VIP ट्रीटमेंट:मुंशी की कुर्सी पर बैठाया, दूसरे अपराधी जमीन पर सुलाए; बाहर का खाना भी खिलवाया

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Varanasi
  • Varanasi Lalpur Police VIP Treatment To Criminal After Arrest

वाराणसी-लालपुर थाने में जालसाजी-गुंडागर्दी के आरोपी को VIP ट्रीटमेंट:मुंशी की कुर्सी पर बैठाया, दूसरे अपराधी जमीन पर सुलाए; बाहर का खाना भी खिलवायावाराणसी27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आरोपी विष्णु उपाध्याय को गिरफ्तारी के बाद थाने के आफिस में मुंशी की कुर्सी पर बैठाया गया। - Dainik Bhaskarआरोपी विष्णु उपाध्याय को गिरफ्तारी के बाद थाने के आफिस में मुंशी की कुर्सी पर बैठाया गया।

वाराणसी के लालपुर पाण्डेयपुर थाना पुलिस रसूखदार या राजनीतिक संरक्षण पाए अपराधियों को वीआईपी ट्रीटमेंट देती है। उन्हें केस दर्ज होने के बाद महीनों पकड़ा नहीं जाता, जबकि आरोपी खुलेआम घूमते हैं और अपना कारोबार करते हैं।

.

उनकी गिरफ्तारी होने पर थाने में उन्हें वीवीआईपी ट्रीटमेंट दिया जाता है। यह महज आरोप नहीं शुक्रवार को गिरफ्तार आरोपी इस उदाहरण है। जिसे थाने में बैठने के लिए मुंशी की कुर्सी दी गई, वहीं अन्य अपराधियों को जमीन पर बैठाया और सुलाया गया।

थाने में अफसरों के आदेशों की अनदेखी कर मनमानी होती रही। आरोप है कि जालसाजी, गुंडगर्दी और जान से मारने की धमकी देने वाले अपराधी को बाहर से खाना मंगवाकर खिलाया गया। अब पुलिस मामले में चुप्पी साधे है और वीआईपी ट्रीटमेंट के आरोपों को नकार रही है

आरोपी विष्णु उपाध्याय को गिरफ्तार करने के बाद कुर्सी मिली, जबकि अन्य आरेापी जमीन पर बैठे हैं।आरोपी विष्णु उपाध्याय को गिरफ्तार करने के बाद कुर्सी मिली, जबकि अन्य आरेापी जमीन पर बैठे हैं।

लालपुर पाण्डेयपुर थाने में 24 दिसंबर 2025 को पीड़ित ने खुद के साथ धोखाधड़ी होने का केस दर्ज कराया था। इसमें फर्जी दस्तावेज तैयार करके जमीन के नाम पर धोखाधड़ी और नगदी लेने का आरोप लगाया। खुलासा होने पर रुपये वापस मांगने पर मारपीट, जान से मारने की धमकी और जातिसूचक गालियां देने की बात कही।

पुलिस ने लाखों रुपये गबन के केस में गुरुवार को बिहार के निवासी पवन कुमार पाण्डेय और शुक्रवार को आरोपी विष्णु उपाध्याय को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को काफी दबाव के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया, इन्हें जेल भेज दिया गया। लेकिन थाने में लाने के बाद और जेल भेजने से पहले पुलिस ने इन्हें वीआईपी ट्रीटमेंट दिया।

आरोप है कि कूटरचित दस्तावेज के माध्यम से धोखाधड़ी कर लाखों रुपए गबन करने और जमीन की दलाली करने वाले आरोपी विष्णु उपाध्याय को थाने के कार्यालय में मुंशी की कुर्सी पर बैठाया गया। उसके साथ अन्य जो आरोपी पकडे गए उन्हें जमीन पर बैठाया गया।

आरोपी विष्णु उपाध्याय को गिरफ्तार को कोर्ट लेकर जाता सिपाही।आरोपी विष्णु उपाध्याय को गिरफ्तार को कोर्ट लेकर जाता सिपाही।

पुलिस जिन लोगों को पकड़कर लाई उन्हें जमीन पर बिछे कंबलनुमा बिछौना पर बैठाया गया। वहीं विष्णु उपाध्याय लगातार मुंशी की कुर्सी पर विराजमान रहा। ऐसा तब हुआ जब केस में इंस्पेक्टर नहीं बल्कि कैंट एसीपी कैंट अपूर्व पांडेय कर रहे हैं।

बताया गया कि विष्णु से पहले गुरुवार को गिरफ्तार इसी मुकदमे में वांछित पवन कुमार पांडेय बिहार निवासी को पुलिस ने बेहतर ट्रीटमेंट दिया। अब दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है। बताया गया कि 4 दिन पूर्व भी लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र के नई बस्ती इलाके में सीवर के विवाद में दो पक्ष में मारपीट हुई थी और दोनों आरोपियों को थाने के कार्यालय में ससम्मान कुर्सी पर बैठाया गया था

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

हरियाणा के सिंगर बोले- एथेनॉल वाले VIDEO पर धमकियां मिलीं:बिल दिखाकर कहा- डिफेंडर सच में खराब हुई, मैं कोई प्रोपेगेंडा नहीं फैला रहा

Hindi News Local Haryana Ambala Resham Singh Anmol Defender Controversy | Singer Shows Bill & Statement हरियाणा के सिंगर बोले- एथेनॉल वाले VIDEO पर धमकियां मिलीं:बिल दिखाकर कहा- डिफेंडर सच…

शाहरुख फिल्मों के बारे में नहीं सोचते थे:रेणुका शहाणे बोलीं- टीवी के बड़े स्टार थे, उन्हें देखने हजारों की भीड़ जुटती थी

Hindi News Entertainment Bollywood Renuka Shahane Interview | Shah Rukh Khan Circus Days & Acting Career भास्कर इंटरव्यूशाहरुख फिल्मों के बारे में नहीं सोचते थे:रेणुका शहाणे बोलीं- टीवी के बड़े…

You Missed

Bodycam shows Tony Romo arguing with officer before refusing breath test during DUI arrest

  • By dp
  • July 29, 2026
  • 0 views
Bodycam shows Tony Romo arguing with officer before refusing breath test during DUI arrest

हरियाणा के सिंगर बोले- एथेनॉल वाले VIDEO पर धमकियां मिलीं:बिल दिखाकर कहा- डिफेंडर सच में खराब हुई, मैं कोई प्रोपेगेंडा नहीं फैला रहा

  • By dp
  • July 29, 2026
  • 1 views
हरियाणा के सिंगर बोले- एथेनॉल वाले VIDEO पर धमकियां मिलीं:बिल दिखाकर कहा- डिफेंडर सच में खराब हुई, मैं कोई प्रोपेगेंडा नहीं फैला रहा

Arizona Diamondbacks vs. Pittsburgh Pirates: Brandon Pfaadt vs. Bubba Chandler

  • By dp
  • July 29, 2026
  • 2 views
Arizona Diamondbacks vs. Pittsburgh Pirates: Brandon Pfaadt vs. Bubba Chandler

शाहरुख फिल्मों के बारे में नहीं सोचते थे:रेणुका शहाणे बोलीं- टीवी के बड़े स्टार थे, उन्हें देखने हजारों की भीड़ जुटती थी

  • By dp
  • July 29, 2026
  • 3 views
शाहरुख फिल्मों के बारे में नहीं सोचते थे:रेणुका शहाणे बोलीं- टीवी के बड़े स्टार थे, उन्हें देखने हजारों की भीड़ जुटती थी

The Frying Pan: Mariners at Dodgers Series Preview

  • By dp
  • July 29, 2026
  • 4 views
The Frying Pan: Mariners at Dodgers Series Preview

नोएडा में निवेश के नाम पर 59 लाख की ठगी:वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ा, ऐप पर रजिस्ट्रेशन करवाया, 10 बार में रकम ट्रांसफर

  • By dp
  • July 29, 2026
  • 3 views
नोएडा में निवेश के नाम पर 59 लाख की ठगी:वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ा, ऐप पर रजिस्ट्रेशन करवाया, 10 बार में रकम ट्रांसफर