रायबरेली में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं तालाब:एम्स सर्विस लेन और महानंदपुर में भारी जलभराव, निकासी व्यवस्था फेल

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Raibareli
  • Raebareli Waterlogging | AIIMS Service Lane, Mahanandpur Drainage Fail

रायबरेली में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं तालाब:एम्स सर्विस लेन और महानंदपुर में भारी जलभराव, निकासी व्यवस्था फेलआशीष कुमार श्रीवास्तव | रायबरेली9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रायबरेली में शनिवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश ने नगर पालिका और स्थानीय प्रशासन के जल निकासी के दावों की पोल खोल दी। कुछ घंटों की बरसात में ही शहर के मुख्य नाले उफन गए और सड़कें जलमग्न हो गईं। मुंशीगंज भगवती चौक, पैलेस चौराहा दरियापुर बायपास और नई बस्ती बायपास जैसे प्रमुख इलाके पूरी तरह पानी में डूब गए, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की सर्विस लेन पर स्थिति सबसे खराब रही। अस्पताल आने-जाने वाली मुख्य सड़क पूरी तरह तालाब में बदल गई। जलभराव के कारण कई दोपहिया वाहन पानी के बीच में ही बंद हो गए, जिससे मरीजों और उनके तीमारदारों को घुटने भर पानी में पैदल ही वाहन खींचने पड़े।

महानंदपुर मोहल्ले में भी हालात गंभीर बने रहे। मोहल्ले की मुख्य सड़क पर बारिश और नालियों का गंदा पानी जमा होने से स्थानीय नागरिकों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया।

स्वामी सत्यमित्रानंद महाविद्यालय के छात्रों को विशेष परेशानी हुई। शनिवार को प्रैक्टिकल होने के कारण उन्हें बदबूदार, गंदे पानी और कीचड़ के बीच से होकर कॉलेज तक पहुंचना पड़ा।

स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि जल निकासी की व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सड़कों की बदहाली के कारण गड्ढों में पानी भर जाता है। इस बारिश ने कागजों पर होने वाली नाला सफाई की जमीनी हकीकत को उजागर कर दिया है।

मानसून की शुरुआत में ही ऐसी स्थिति को देखते हुए, स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से जल निकासी व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी समस्याओं से बचा जा सके।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    पीलीभीत में ट्रेन में सीट को लेकर यात्रियों में मारपीट:जमकर लात-घूंसे चले; आरपीएफ आरोपियों की तलाश में जुटी

    Hindi News Local Uttar pradesh Pilibhit Tanakpur Dourai Express Fight Video | Pilibhit Train Passenger Clash पीलीभीत में ट्रेन में सीट को लेकर यात्रियों में मारपीट:जमकर लात-घूंसे चले; आरपीएफ आरोपियों…

    40 की उम्र में बिन ब्याही मां बनीं लेडी गागा:मंगेतर माइकल पोलान्स्की के बच्चे को दिया जन्म, नवजात को सीने से लगाए आईं नजर

    Hindi News Entertainment Bollywood Lady Gaga Welcomes First Child With Michael Polansky In California 40 की उम्र में बिन ब्याही मां बनीं लेडी गागा:मंगेतर माइकल पोलान्स्की के बच्चे को दिया…

    You Missed

    Heisman watch: Gunner Stockton drops to 16th among favorites despite strong outing

    • By dp
    • September 12, 2026
    • 0 views
    Heisman watch: Gunner Stockton drops to 16th among favorites despite strong outing

    पीलीभीत में ट्रेन में सीट को लेकर यात्रियों में मारपीट:जमकर लात-घूंसे चले; आरपीएफ आरोपियों की तलाश में जुटी

    • By dp
    • September 12, 2026
    • 1 views
    पीलीभीत में ट्रेन में सीट को लेकर यात्रियों में मारपीट:जमकर लात-घूंसे चले; आरपीएफ आरोपियों की तलाश में जुटी

    Trump predicts war with Iran will end ‘very soon,’ likely after midterms

    • By dp
    • September 12, 2026
    • 3 views
    Trump predicts war with Iran will end ‘very soon,’ likely after midterms

    40 की उम्र में बिन ब्याही मां बनीं लेडी गागा:मंगेतर माइकल पोलान्स्की के बच्चे को दिया जन्म, नवजात को सीने से लगाए आईं नजर

    • By dp
    • September 12, 2026
    • 4 views
    40 की उम्र में बिन ब्याही मां बनीं लेडी गागा:मंगेतर माइकल पोलान्स्की के बच्चे को दिया जन्म, नवजात को सीने से लगाए आईं नजर

    Kansas State Football: Washington State Preview – Offense

    • By dp
    • September 12, 2026
    • 4 views
    Kansas State Football: Washington State Preview – Offense

    ‘हनुमान अंश’ ने बजट से 100 गुना ज्यादा कमाई की:₹200 करोड़ का आंकड़ा पार किया, शुक्रवार के कलेक्शन में ‘मिर्जापुर’ को पछाड़ा

    • By dp
    • September 12, 2026
    • 4 views
    ‘हनुमान अंश’ ने बजट से 100 गुना ज्यादा कमाई की:₹200 करोड़ का आंकड़ा पार किया, शुक्रवार के कलेक्शन में ‘मिर्जापुर’ को पछाड़ा