प्रवक्ता की प्री परीक्षा में 60 प्रतिशत अभ्यर्थी गैरहाजिर:जीआईसी प्रवक्ता की 13 विषयों में 67 जिलों के 891 केंद्रों पर हुई परीक्षा

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Prayagraj
  • UP GIC Lecturer Exam 2025: 60% Absent Across 891 Centers

प्रवक्ता की प्री परीक्षा में 60 प्रतिशत अभ्यर्थी गैरहाजिर:जीआईसी प्रवक्ता की 13 विषयों में 67 जिलों के 891 केंद्रों पर हुई परीक्षाप्रयागराज4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से 14 जून 2026 को आयोजित की गई प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज (प्रा०) परीक्षा-2025 में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। आयोग से जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, परीक्षा में आधे से अधिक उम्मीद

.

आयोग के परीक्षा नियंत्रक हर्ष देव पाण्डेय ने बताया इस परीक्षा के लिए कुल 3,81,605 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से महज 1,51,799 परीक्षार्थी (40 प्रतिशत) ही परीक्षा देने केंद्रों पर पहुंचे, जबकि 2,29,806 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।

हिंदी-भूगोल में सबसे ज्यादा उपस्थिति, संस्कृत में छूटा पसीना

विषयवार आंकड़ों पर नजर डालें तो कला वर्ग के मुख्य विषयों में अभ्यर्थियों की उपस्थिति अन्य के मुकाबले बेहतर रही, जबकि कुछ विषयों में अभ्यर्थी गैरहाजिरी रहे।

हिंदी और भूगोल विषयों में सबसे ज्यादा 48-48 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। हिंदी में 53,924 पंजीकृत उम्मीदवारों में से 26,005 उपस्थित और 27,919 अनुपस्थित रहे। वहीं भूगोल में 23,951 में से 11,378 उपस्थित और 12,573 गैरहाजिर रहे।

नागरिक शास्त्र विषय में 45 प्रतिशत उपस्थिति रही, जहां 27,366 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 12,209 परीक्षा देने पहुंचे और 15,157 अनुपस्थित रहे।

विज्ञान व गणित वर्ग के जीव विज्ञान और गणित दोनों में समान रूप से 39-39 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे। जीव विज्ञान में 43,144 में से 17,005 और गणित में 39,781 में से 15,387 अभ्यर्थी ही शामिल हुए। रसायन विज्ञान में 42 प्रतिशत (9,938 उपस्थित) और भौतिक विज्ञान में 35 प्रतिशत (6,679 उपस्थित) उपस्थिति दर्ज की गई। इतिहास में ठीक 40 प्रतिशत (14,184 उपस्थित) और अंग्रेजी में 39 प्रतिशत (16,683 उपस्थित) अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे।

सबसे कम उपस्थिति

संस्कृत विषय में अभ्यर्थियों की रुचि सबसे कम दिखी, जहाँ महज 29 प्रतिशत उपस्थिति रही। यहाँ पंजीकृत 18,616 उम्मीदवारों में से रिकॉर्ड 13,183 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे और केवल 5,433 ही परीक्षा में शामिल हुए।

शुचितापूर्वक संपन्न हुई परीक्षा

आयोग ने स्पष्ट किया है कि कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच प्रदेश के सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नगत परीक्षा पूरी तरह से सकुशल और शुचितापूर्वक संपन्न हुई है। सभी 13 विषयों की इस प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को ही अगले चरण की मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

‘शर्मिंदगी हमेशा मेरे साथ रहेगी’:जाह्नवी ने माना- ‘पेड्डी’ में सेक्सुअल असॉल्ट को प्रमोट किया गया, बोलीं- मैं इसे रोकने के लिए ज्यादा बोल सकती थी

Hindi News Entertainment Bollywood Janhvi Kapoor Admits Paddy Sexual Assault Controversy | Bollywood News ‘शर्मिंदगी हमेशा मेरे साथ रहेगी’:जाह्नवी ने माना- ‘पेड्डी’ में सेक्सुअल असॉल्ट को प्रमोट किया गया, बोलीं-…

राशन डीलरों ने ब्लैकमेलिंग की शिकायत की:डीएम ने जांच कमेटी बनाई, संजीव और अर्चित गुप्ता पर पैसे मांगने का आरोप

Hindi News Local Uttar pradesh Meerut DM Investigation Committee Formed Against Sanjeev & Archit Gupta राशन डीलरों ने ब्लैकमेलिंग की शिकायत की:डीएम ने जांच कमेटी बनाई, संजीव और अर्चित गुप्ता…

You Missed

Nasdaq-100 futures fall over 1% as Alphabet shares sell off after earnings report: Live updates

  • By dp
  • October 29, 2026
  • 4 views
Nasdaq-100 futures fall over 1% as Alphabet shares sell off after earnings report: Live updates

‘शर्मिंदगी हमेशा मेरे साथ रहेगी’:जाह्नवी ने माना- ‘पेड्डी’ में सेक्सुअल असॉल्ट को प्रमोट किया गया, बोलीं- मैं इसे रोकने के लिए ज्यादा बोल सकती थी

  • By dp
  • October 29, 2026
  • 4 views
‘शर्मिंदगी हमेशा मेरे साथ रहेगी’:जाह्नवी ने माना- ‘पेड्डी’ में सेक्सुअल असॉल्ट को प्रमोट किया गया, बोलीं- मैं इसे रोकने के लिए ज्यादा बोल सकती थी

Emma Stone Is To Thank for The Big Twist in ‘You Can See Everything’ [Spoilers]

  • By dp
  • October 29, 2026
  • 5 views
Emma Stone Is To Thank for The Big Twist in ‘You Can See Everything’ [Spoilers]

राशन डीलरों ने ब्लैकमेलिंग की शिकायत की:डीएम ने जांच कमेटी बनाई, संजीव और अर्चित गुप्ता पर पैसे मांगने का आरोप

  • By dp
  • October 29, 2026
  • 5 views
राशन डीलरों ने ब्लैकमेलिंग की शिकायत की:डीएम ने जांच कमेटी बनाई, संजीव और अर्चित गुप्ता पर पैसे मांगने का आरोप

Linette saves two set points, advances past Zakharova in Guangzhou

  • By dp
  • October 29, 2026
  • 5 views
Linette saves two set points, advances past Zakharova in Guangzhou

‘बधाई हो’ फिल्म मेरे लिए ‘शोले’ जैसी, इसने जिंदगी बदली:एक्टर गजराज राव बोले-जोधपुर का खाना बहुत अच्छा, जयपुर की कचौरी-मिठाइयों की वैरायटी की सीमा नहीं

  • By dp
  • October 29, 2026
  • 5 views
‘बधाई हो’ फिल्म मेरे लिए ‘शोले’ जैसी, इसने जिंदगी बदली:एक्टर गजराज राव बोले-जोधपुर का खाना बहुत अच्छा, जयपुर की कचौरी-मिठाइयों की वैरायटी की सीमा नहीं