'शादी के बाद सपना चौधरी पर बंदिशें लगीं':हरियाणवी सिंगर बोला-वीर साहू ने बैन किए थे 8 कलाकार; डांसर की पोस्ट-आई डोंट बिलिव इन रिवेंज

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panchkula
  • Haryana Singer Claims Veer Sahu Banned Sapna Chaudhary From Working With 8 Artists

‘शादी के बाद सपना चौधरी पर बंदिशें लगीं’:हरियाणवी सिंगर बोला-वीर साहू ने बैन किए थे 8 कलाकार; डांसर की पोस्ट-आई डोंट बिलिव इन रिवेंजपंचकूला8 मिनट पहलेलेखक: विक्रम बनेटा

  • कॉपी लिंक

सपना चौधरी एक सॉन्ग की शूटिंग के दौरान डांस करते हुए। सपना का अब पति वीर साहू से विवाद चल रहा है। - Dainik Bhaskarसपना चौधरी एक सॉन्ग की शूटिंग के दौरान डांस करते हुए। सपना का अब पति वीर साहू से विवाद चल रहा है।

मशहूर हरियाणवी डांसर-सिंगर सपना चौधरी और उसके पति वीर साहू के बीच चल रहे विवाद के बीच नई कहानी सामने आई है। सपना के साथ कई हिट परफॉर्मेंस देने वाले हरियाणवी सिंगर ने दावा किया कि शादी के बाद वीर ने सपना पर 8 कलाकारों के साथ काम करने पर बैन लगा दिया थ

.

हरियाणवी सिंगर ने अपनी पहचान जाहिर न होने की शर्त पर कई खुलासे किए। उन्होंने बताया कि वीर ने हिदायत दी थी कि इन कलाकारों से दूर रहे। बिंदास डांस के लिए मशहूर सपना पर बंदिशें लगी, जिससे उसकी जिंदकी में एकदम बदलाव आया। करीबी सिंगर ने दावा किया है कि शादी से पहले सपना चौधरी ने उनके साथ 8 गाने किए। लेकिन शादी के बाद कभी काम नहीं किया।

हरियाणा के 8-9 कलाकारों को सपना के लिए बैन कर दिया था, ये वो कलाकार थे, जिनके साथ सपना अक्सर ज्यादा काम करतीं थी। हालांकि सिंगर ने इन कलाकारों के नाम साझा नहीं किए। सपना इस तरह के बंधन को पसंद नहीं करती थीं। सपना इसका जिक्र भी करती थीं, लेकिन उनका घरेलू मसला होने के चलते उन्होंने भी थोड़ी दूरियां बना लीं।

बेटे के जन्मोत्सव में भी सपना चौधरी का ही कॉल उनके पास आया था। जिसके कारण वे कार्यक्रम में शामिल हुए थे। वहां भी वीर साहू हरियाणवी कलाकारों की उस लिस्ट को देखकर ज्यादा खुश नहीं थे। हालांकि सपना ने कभी मारपीट व दूसरी बातों का कभी जिक्र नहीं किया था।

सपना लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहीं स्टोरी

दो दिन पहले सपना ने अपना फोटो पोस्ट कर लिखा- अब तक उन्होंने मुझे माशूका, ओ माशूका नहीं बोला।दो दिन पहले सपना ने अपना फोटो पोस्ट कर लिखा- अब तक उन्होंने मुझे माशूका, ओ माशूका नहीं बोला।

अब जानिए सपना चौधरी-वीर साहू का पोस्ट वॉर…

  • सपना की पोस्ट-कहीं तो भुगतोगे ही: सपना चौधरी ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि दूसरों की कमियां निकालकर अपने किरदार को अच्छा बनाना आजकल ट्रेंड में है। बट आई डोंट बिलीव इन रिवेंज, आई बिलीव, कहीं का किया…कहीं तो भुगतोगे ही।
  • उसने मुझे माशूका नहीं कहा: सपना चौधरी ने अपनी दूसरी पोस्ट में लिखा है कि उसने मुझे मा..मा..माशूका, ओ माई माशूका नहीं बोला। शायद मैं उसकी पिशाचनी हूं…। इस पोस्ट में उन्होंने देसी क्वीन, पोजिटिविटी और थैंक गॉड फॉर एवरीथिंग जैसे हैशटैग भी यूज किए।
  • वीर साहू ने स्टोरी लगाकर दिया जवाब: इस विवाद के बीच वीर साहू ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्टोरी डाली है। उसमें उन्होंने अपनी फोटो के साथ एक डॉयलाग लगाया है- हाथी-घोड़े, तोप-तलवारें, फौज तो तेरी सारी है। पर जंजीर में जकड़ा राजा मेरा, अब भी सबपे भारी है।

पोस्ट पर फैन दे रहे तीखे रिएक्शन…

पढ़िए, पोस्ट पर यूजर्स ने कमेंट में क्या कहा…

रिश्ते का मजाक बनाया: सपना चौधरी के एक फैन ने पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए लिखा- मजाक बना रखा है रिश्ते का, रीलबाजी के चक्कर में। अब रिश्ता निभाना नहीं जानते तो जोड़ते ही क्यों हो। आने वाली पीढ़ी क्या सीखेगी आपसे।

सपना का दिमाग खराब: चौधरी नितिन नाम के फैन ने लिखा- स्टेज डांस से शुरू किया और फिर वीर साहू से शादी की, फिर बिग बॉस तक का सफर तय कर आपका दिमाग खराब हो गया है। तुमसे और उम्मीद भी क्या जा सकते हैं।

वीर शांत स्वभाग का व्यक्ति: विक्की ढांडा ने लिखा- वीर साहू बहुत ही शांत स्वभाव में रहता है। सामाजिक आदमी है, पशु-पक्षियों से बहुत प्यार करता है। आपका खुद का नजरिया बदल चुका है। आपसी मन-मुटाव को दूर करके एक हो जाओ। उसी में खुशी है, दुनिया में कोई किसी से संतुष्ट नहीं है, यह भी एक सत्य है।

सपना चौधरी एक गाने की शूटिंग के दौरा डांस करते हुए।सपना चौधरी एक गाने की शूटिंग के दौरा डांस करते हुए।

अब जानिए दो दिन पहले कोर्ट में सपना ने क्या कहा था…

  • घरेलू हिंसा का आरोप लगाकर कोर्ट गई: सपना चौधरी ने दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट में घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत याचिका दायर की। इस पर मंगलवार को सुनवाई हुई थी। याचिका में सपना ने आरोप लगाया था कि वैवाहिक जीवन के दौरान उनके साथ कई बार मारपीट और दुर्व्यवहार किया गया। हालात इतने बिगड़ गए थे कि उन्हें अपना ससुराल छोड़ना पड़ा।
  • फिल्म ‘मोमाकू’ के प्रीमियर से पहले बढ़ी चिंता: सपना की ओर से एडवोकेट प्रीति सिंह ने कोर्ट में दलील दी थी कि उनकी फिल्म ‘मोमाकू’ जल्द रिलीज होने वाली है और उसका प्रीमियर भी होने वाला है। ऐसे में सपना को सुरक्षा की जरूरत है। वीर साहू किसी सार्वजनिक कार्यक्रम या फिल्म के प्रीमियर में पहुंचकर हंगामा कर सकते हैं। इससे सपना की सुरक्षा और उनके काम पर असर पड़ सकता है।
  • मजिस्ट्रेट ने संपर्क न करने के आदेश दिए: मामले की सुनवाई करते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट निधि सिंह ने आदेश दिया कि अगली सुनवाई तक वीर साहू किसी भी माध्यम से सपना चौधरी से संपर्क नहीं करेंगे। उन्हें सपना के घर, कार्यस्थल या उनके आसपास जाने से भी रोका गया है। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया था कि प्रतिवादी यानि वीर साहू किसी भी प्रकार की घरेलू हिंसा या उत्पीड़न नहीं करेंगे। कोर्ट ने संबंधित प्रोटेक्शन ऑफिसर और स्थानीय थाना प्रभारी (SHO) को आदेश दिया है कि वे अदालत के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।

पति वीर साहू के साथ सपना चौधरी की फाइल फोटो।पति वीर साहू के साथ सपना चौधरी की फाइल फोटो।

नजदीकी सूत्रों ने बताईं दोनों के बीच मतभेद की चार वजह…

  • दोनों का अलग स्टारडम अलग, सोच में काफी अंतर: सपना चौधरी और वीर साहू के एक करीबी से मिली जानकारी के मुताबिक, शादी के करीब आठ महीने बाद ही दोनों के बीच विचारधारा को लेकर मतभेद शुरू हो गए थे, जो समय के साथ बढ़ते चले गए। दोनों अपने-अपने क्षेत्र के बड़े कलाकार हैं और दोनों का अलग स्टारडम है। इसी वजह से दोनों की जीवनशैली और सोच में भी काफी अंतर बताया जाता है।
  • अलग-अलग जीवनशैली बनी मतभेद की वजह: करीबी सूत्रों के अनुसार, वीर साहू गांव में रहकर सादा जीवन पसंद करते हैं। उन्हें प्रकृति और पशुओं से विशेष लगाव है और वह अपना अधिकांश समय फार्म हाउस पर बिताना पसंद करते हैं। वहीं, सपना चौधरी ग्लैमर की दुनिया से जुड़ी हैं और अक्सर चाहती हैं कि दोनों एक साथ समय बिताएं, घूमने-फिरने जाएं और सार्वजनिक कार्यक्रमों में साथ दिखाई दें। हालांकि ऐसा कम ही देखने को मिला है।
  • शादी के बाद भी बहन के साथ रहती थीं सपना: शादी के बाद भी सपना चौधरी अक्सर मोहाली में अपनी बहन के साथ रहती थीं। उनके अधिकांश कार्यक्रमों में भी उनकी बहन ही उनके साथ दिखाई देती थी। दूसरी ओर वीर साहू अपने गांव स्थित फार्म हाउस में रहना पसंद करते थे। इसी कारण दोनों लंबे समय तक अलग-अलग स्थानों पर रहते रहे। दो बच्चे होने के बाद भी यह दूरियां कम नहीं हुई। सपना के पहले बेटे पोरस का जन्म 2020 में हुआ था, जबकि सपना ने 2024 में अपने दूसरे बेटे शाहबीर को जन्म दिया था।
  • पहली एनिवर्सरी पर भी दिखी थी सोच में दूरी: करीबी लोगों के अनुसार, शादी की पहली वर्षगांठ के दौरान भी दोनों की सोच का अंतर सामने आया था। उस समय एक मेकअप आर्टिस्ट ने सपना चौधरी से पूछा था कि वह अपनी पहली एनिवर्सरी कैसे मनाएंगी। इस पर सपना चौधरी ने कहा था कि वह मोहाली जाकर अकेले ही अपनी एनिवर्सरी मना लेंगी। वहीं, वीर साहू की ओर से भी प्रतिक्रिया आई थी कि उन्हें इस तरह के आयोजनों का ज्यादा शौक नहीं है।

ग्राफिक्स में सपना और वीर के बारे में जानिए…

—————–

सपना-वीर साहू विवाद के ये खबरें भी पढ़ें….

फैमिली-डिस्प्यूट के बीच सपना चौधरी ने पति पर जताया प्यार:रील बनाकर लिखा- मन्ने तेरे पै मर लेन दें; 2 दिन पहले कोर्ट से सिक्योरिटी मांगी

सपना चौधरी-वीर साहू के विवाद की 4 वजह:डिफरेंट स्टारडम, लाइफ स्टाइल का मेन रोल, पहली एनिवर्सरी पर दिखी थी दूरी; कोर्ट ने दूर रहने का कहा

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने मारपीट के बाद ससुराल छोड़ा:कोर्ट ने पति वीर साहू के मिलने पर रोक लगाई; 2020 में लव मैरिज की थी

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

यूपी में एक्ट्रेस सारा अली खान के खिलाफ फतवा:मौलाना बोले- मुस्लिम का मंदिर जाना हराम; अल्लाह से माफी मांगो

Hindi News Local Uttar pradesh Bareilly Kedarnath Controversy | Sara Ali Khan Fatwa Maulana Shahabuddin Rajvi BREAKINGयूपी में एक्ट्रेस सारा अली खान के खिलाफ फतवा:मौलाना बोले- मुस्लिम का मंदिर जाना…

रणबीर कपूर ने आलिया को ऐसे किया था प्रपोज:जंगल में सिर्फ 100 फीट दूर थे 3 शेर, बोले- अपनी शेरनी के सामने मैं चूहा था

Hindi News Entertainment Bollywood Ranbir Kapoor Recalls Kenya Masai Mara Proposal To Alia Bhatt रणबीर कपूर ने आलिया को ऐसे किया था प्रपोज:जंगल में सिर्फ 100 फीट दूर थे 3…

You Missed

यूपी में एक्ट्रेस सारा अली खान के खिलाफ फतवा:मौलाना बोले- मुस्लिम का मंदिर जाना हराम; अल्लाह से माफी मांगो

  • By dp
  • October 29, 2026
  • 0 views
यूपी में एक्ट्रेस सारा अली खान के खिलाफ फतवा:मौलाना बोले- मुस्लिम का मंदिर जाना हराम; अल्लाह से माफी मांगो

Winning Powerball numbers for the $716 million jackpot on Wednesday, Oct. 28, 2026: See all the prizes hit in Ohio

  • By dp
  • October 29, 2026
  • 3 views
Winning Powerball numbers for the 6 million jackpot on Wednesday, Oct. 28, 2026: See all the prizes hit in Ohio

रणबीर कपूर ने आलिया को ऐसे किया था प्रपोज:जंगल में सिर्फ 100 फीट दूर थे 3 शेर, बोले- अपनी शेरनी के सामने मैं चूहा था

  • By dp
  • October 29, 2026
  • 2 views
रणबीर कपूर ने आलिया को ऐसे किया था प्रपोज:जंगल में सिर्फ 100 फीट दूर थे 3 शेर, बोले- अपनी शेरनी के सामने मैं चूहा था

Nasdaq-100 futures fall over 1% as Alphabet shares sell off after earnings report: Live updates

  • By dp
  • October 29, 2026
  • 5 views
Nasdaq-100 futures fall over 1% as Alphabet shares sell off after earnings report: Live updates

‘शर्मिंदगी हमेशा मेरे साथ रहेगी’:जाह्नवी ने माना- ‘पेड्डी’ में सेक्सुअल असॉल्ट को प्रमोट किया गया, बोलीं- मैं इसे रोकने के लिए ज्यादा बोल सकती थी

  • By dp
  • October 29, 2026
  • 5 views
‘शर्मिंदगी हमेशा मेरे साथ रहेगी’:जाह्नवी ने माना- ‘पेड्डी’ में सेक्सुअल असॉल्ट को प्रमोट किया गया, बोलीं- मैं इसे रोकने के लिए ज्यादा बोल सकती थी

Emma Stone Is To Thank for The Big Twist in ‘You Can See Everything’ [Spoilers]

  • By dp
  • October 29, 2026
  • 6 views
Emma Stone Is To Thank for The Big Twist in ‘You Can See Everything’ [Spoilers]