नैमिषारण्य में सोमवती अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी:सीतापुर में अव्यवस्थाओं के कारण श्रद्धालुओं को हुई परेशानी, प्रशासन रहा सतर्क,

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Sitapur
  • Sitapur Neymisharanya Somvati Amavasya: Devotees Face Trouble, Admin Alert

नैमिषारण्य में सोमवती अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी:सीतापुर में अव्यवस्थाओं के कारण श्रद्धालुओं को हुई परेशानी, प्रशासन रहा सतर्क,अभिषेक सिंह | सीतापुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सीतापुर में अधिमास में पड़ने वाली पावन सोमवती अमावस्या पर सोमवार को विश्व प्रसिद्ध तीर्थनगरी नैमिषारण्य में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। ब्रह्ममुहूर्त से ही चक्रतीर्थ, गोमती तट, राजघाट, देवदेवेश्वर घाट सहित विभिन्न पवित्र स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया तथा अपने पितरों के निमित्त तर्पण और दान-पुण्य किया।

सोमवती अमावस्या के विशेष संयोग के चलते श्रद्धालुओं का आगमन एक दिन पहले से ही शुरू हो गया था। सोमवार तड़के करीब चार बजे से ही चक्रतीर्थ और गोमती नदी के घाटों पर लंबी कतारें लग गईं। “हर-हर महादेव”, “जय मां ललिता” और “गोमती मैया की जय” के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से स्नान कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने ललिता देवी मंदिर, हनुमानगढ़ी, कालीपीठ, व्यास गद्दी, सूतगद्दी, रुद्रावर्त तीर्थ, त्रिशक्तिधाम और बालाजी मंदिर सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन किया। मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। महिलाओं ने पीपल वृक्ष की परिक्रमा कर परिवार के कल्याण और अखंड सौभाग्य की प्रार्थना की।

तीर्थ पुरोहितों के अनुसार अधिमास में पड़ने वाली सोमवती अमावस्या का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। इस दिन स्नान, दान, जप और तप करने से कई गुना पुण्य फल प्राप्त होता है। वहीं भारी भीड़ उमड़ने से श्रद्धालुओं को काफी समस्याओं का भी सामना करना पड़ा।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। प्रमुख घाटों, मंदिरों और मार्गों पर पुलिस बल तैनात किया गया था। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए बैरिकेडिंग की गई, जबकि स्वास्थ्य विभाग, नगर पंचायत और अन्य विभागों की टीमें भी पूरे दिन मुस्तैद रहीं। वही धार्मिक स्थल पर पार्किंग व्यवस्था कम होने से लोगों को परेशानी भी उठानी पड़ी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    मऊ में गैंगरेप के दो दोषियों को उम्रकैद:44,500-44,500 रुपए जुर्माना; 75% रकम पीड़िता को मिलेगी

    Hindi News Local Uttar pradesh Mau Mau Gangrape Case | Court Sentences Two Convicts To Life Imprisonment मऊ में गैंगरेप के दो दोषियों को उम्रकैद:44,500-44,500 रुपए जुर्माना; 75% रकम पीड़िता…

    कानपुर दक्षिण इकाई में नई नियुक्तियां:युवा उद्योग व्यापार मंडल में भूदेवराज वरिष्ठ मंत्री और प्रकाशु बने मंत्री

    Hindi News Local Uttar pradesh Kanpur Kanpur Yuva Udyog Vyapar Mandal Appointments | Bhudevraj & Prakashu कानपुर दक्षिण इकाई में नई नियुक्तियां:युवा उद्योग व्यापार मंडल में भूदेवराज वरिष्ठ मंत्री और…

    You Missed

    ATP Vienna Best Bets Including Paul vs Alcaraz

    • By dp
    • October 30, 2026
    • 0 views
    ATP Vienna Best Bets Including Paul vs Alcaraz

    मऊ में गैंगरेप के दो दोषियों को उम्रकैद:44,500-44,500 रुपए जुर्माना; 75% रकम पीड़िता को मिलेगी

    • By dp
    • October 30, 2026
    • 0 views
    मऊ में गैंगरेप के दो दोषियों को उम्रकैद:44,500-44,500 रुपए जुर्माना; 75% रकम पीड़िता को मिलेगी

    Bassett will wrestle for gold in Astana

    • By dp
    • October 30, 2026
    • 2 views
    Bassett will wrestle for gold in Astana

    कानपुर दक्षिण इकाई में नई नियुक्तियां:युवा उद्योग व्यापार मंडल में भूदेवराज वरिष्ठ मंत्री और प्रकाशु बने मंत्री

    • By dp
    • October 30, 2026
    • 3 views
    कानपुर दक्षिण इकाई में नई नियुक्तियां:युवा उद्योग व्यापार मंडल में भूदेवराज वरिष्ठ मंत्री और प्रकाशु बने मंत्री

    Where Will VTI Be in 2046? Here’s What 25 Years of History Suggests.

    • By dp
    • October 30, 2026
    • 3 views
    Where Will VTI Be in 2046? Here’s What 25 Years of History Suggests.

    दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा:जौनपुर में कोर्ट ने 30 हजार रुपए जुर्माना लगाया

    • By dp
    • October 30, 2026
    • 4 views
    दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा:जौनपुर में कोर्ट ने 30 हजार रुपए जुर्माना लगाया