महराजगंज में पुलिस ने तीन अंतरजनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया:चोरी की तीन बाइक बरामद, नेपाल में बेचने की तैयारी थी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Maharajganj
  • Maharajganj Bike Thieves Arrested | Nepal Sale Prep

महराजगंज में पुलिस ने तीन अंतरजनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया:चोरी की तीन बाइक बरामद, नेपाल में बेचने की तैयारी थीबृजेश कुमार गुप्ता | महराजगंज2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महराजगंज जिले की श्यामदेउरवा पुलिस ने तीन अंतरजनपदीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। ये चोर विभिन्न जनपदों से बाइक चोरी कर उन्हें नेपाल में बेचते थे।

जानकारी के अनुसार, पुलिस छतीराम पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तीन वाहन चोर एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर महदेवा से परतावल की ओर खालिद मिल्ली स्कूल के सामने से ग्राम पिपरिया जाने वाले मार्ग पर आ रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की। खालिद मिल्ली स्कूल से लगभग 100 मीटर आगे पुलिया के पास तीनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे मिलकर अलग-अलग जनपदों से मोटरसाइकिलें चोरी करते थे और उन्हें नेपाल में बेच देते थे। वे गोंडा, गोरखपुर और महराजगंज से चोरी की गई मोटरसाइकिलों को नेपाल ले जाकर बेचने की तैयारी में थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

चोरों ने यह भी बताया कि वे चोरी की मोटरसाइकिलों से मिली रकम को आपस में बांट लेते थे। अभियुक्त सूरज विश्वकर्मा इस गिरोह का सरगना है, जबकि अन्य दो उसके सहयोगी सदस्य हैं। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए तीनों शातिर चोरों के खिलाफ अलग-अलग जनपदों में कई मुकदमे दर्ज हैं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    बुलंदशहर में बैलगाड़ी समेत किसान गड्ढे में गिरा, मौत:उदयपुर रेत लेने जा रहे थे, ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया

    Hindi News Local Uttar pradesh Bulandshahar Anupshahr Bulandshahr Accident | Farmer Munna Dies After Bullock Cart Falls In Pit बुलंदशहर में बैलगाड़ी समेत किसान गड्ढे में गिरा, मौत:उदयपुर रेत लेने…

    निषाद पार्टी ने अपना दल-एस विधायक को सौंपा ज्ञापन:मछुआ आरक्षण दिलाने की मांग, घाटमपुर में सरोज कुरील बोलीं- सदन में उठाएंगी

    Hindi News Local Uttar pradesh Kanpur Ghatampur: Nishad Party Demands Reservation, MLA Saroj Kuril Promises Support निषाद पार्टी ने अपना दल-एस विधायक को सौंपा ज्ञापन:मछुआ आरक्षण दिलाने की मांग, घाटमपुर…

    You Missed

    20 New Fortnite Sprites Added in July 30 Update – Full List and How to Get Them

    • By dp
    • July 30, 2026
    • 0 views
    20 New Fortnite Sprites Added in July 30 Update – Full List and How to Get Them

    बुलंदशहर में बैलगाड़ी समेत किसान गड्ढे में गिरा, मौत:उदयपुर रेत लेने जा रहे थे, ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया

    • By dp
    • July 30, 2026
    • 0 views
    बुलंदशहर में बैलगाड़ी समेत किसान गड्ढे में गिरा, मौत:उदयपुर रेत लेने जा रहे थे, ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया

    MarketBeat: Stock Market News and Research Tools

    • By dp
    • July 30, 2026
    • 1 views
    MarketBeat: Stock Market News and Research Tools

    निषाद पार्टी ने अपना दल-एस विधायक को सौंपा ज्ञापन:मछुआ आरक्षण दिलाने की मांग, घाटमपुर में सरोज कुरील बोलीं- सदन में उठाएंगी

    • By dp
    • July 30, 2026
    • 1 views
    निषाद पार्टी ने अपना दल-एस विधायक को सौंपा ज्ञापन:मछुआ आरक्षण दिलाने की मांग, घाटमपुर में सरोज कुरील बोलीं- सदन में उठाएंगी

    The Fed’s preferred inflation gauge cooled in June. It might not last | CNN Business

    • By dp
    • July 30, 2026
    • 3 views
    The Fed’s preferred inflation gauge cooled in June. It might not last | CNN Business

    पीलीभीत में चोरी की वारदात से पहले 4 शातिर गिरफ्तार:कार में बैठकर बना रहे थे प्लान, खड़े ट्रकों और खेतों के इंजनों को बनाते थे निशाना

    • By dp
    • July 30, 2026
    • 3 views
    पीलीभीत में चोरी की वारदात से पहले 4 शातिर गिरफ्तार:कार में बैठकर बना रहे थे प्लान, खड़े ट्रकों और खेतों के इंजनों को बनाते थे निशाना