रामपुर में प्रेम-प्रसंग पर पंचायत, फंदे से लटका मिला शव:परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, मोबाइल सिम भी तोड़े गए थे

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Rampur
  • Rampur 20 Year Old Sagar Death: Police Probe Love Affair Panchayat

रामपुर में प्रेम-प्रसंग पर पंचायत, फंदे से लटका मिला शव:परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, मोबाइल सिम भी तोड़े गए थेओमपाल | रामपुर1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रामपुर में एक 20 वर्षीय युवक का शव यूकेलिप्टस के खेत में मिला। युवक की मौत उस पंचायत के एक दिन बाद हुई है, जिसमें प्रेम प्रसंग को लेकर दोनों पक्षों को संपर्क समाप्त करने का निर्देश दिया गया था। घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र का है।

ग्रामीणों के अनुसार, सागर का गांव की एक विधवा महिला (48) से पिछले करीब दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस संबंध को लेकर गांव में 13 जून को पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत में दोनों पक्षों को भविष्य में किसी भी प्रकार का संपर्क न रखने का निर्देश दिया गया था।

दोनों में बातचीत बंद करने की हिदायत

बताया जा रहा है कि पंचायत के फैसले के बाद सागर की बहनों ने उसका मोबाइल सिम कार्ड तोड़ दिया था, जबकि महिला के बेटे ने अपनी मां का सिम कार्ड नष्ट कर दिया था। दोनों को स्पष्ट रूप से बातचीत और संपर्क बंद करने की हिदायत दी गई थी।

ग्रामीणों ने बताया कि सागर बेहद साधारण परिवार से था। बचपन में उसकी मां का निधन हो गया था, जबकि करीब पांच वर्ष पहले उसके पिता की भी मृत्यु हो चुकी थी। वह गांव में एक झोपड़ी में अकेला रहता था और मजदूरी करके अपना जीवनयापन करता था। उसकी दो बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है।

घटना के बाद मृतक के फूफा ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि युवक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है और इसकी गहराई से जांच होनी चाहिए।

थाना प्रभारी करम सिंह ने बताया-

QuoteImage

पुलिस हत्या, आत्महत्या और अन्य सभी संभावित बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्यों और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले में कोई निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी।

QuoteImage.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    लखनऊ जंक्शन पर 32 लीटर शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार:आरपीएफ ने ट्रेन से बिहार भेजी जा रही शराब की खेप पकड़ा, एक कोच अटेंडेंट भी शामिल

    Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Lucknow Junction RPF Seize Liquor Smuggling To Bihar | Attendant Arrested लखनऊ जंक्शन पर 32 लीटर शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार:आरपीएफ ने ट्रेन से…

    कांवड़ समिति और डीजे संचालकों के साथ प्रशासन की बैठक:मुरादाबाद में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने कमर कसी

    Hindi News Local Uttar pradesh Moradabad Moradabad Kanwar Yatra 2026 | Police Administration Meeting Guidelines कांवड़ समिति और डीजे संचालकों के साथ प्रशासन की बैठक:मुरादाबाद में कांवड़ यात्रा को लेकर…

    You Missed

    What is the Social Security COLA? How benefit increases work

    • By dp
    • July 30, 2026
    • 2 views
    What is the Social Security COLA? How benefit increases work

    लखनऊ जंक्शन पर 32 लीटर शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार:आरपीएफ ने ट्रेन से बिहार भेजी जा रही शराब की खेप पकड़ा, एक कोच अटेंडेंट भी शामिल

    • By dp
    • July 30, 2026
    • 1 views
    लखनऊ जंक्शन पर 32 लीटर शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार:आरपीएफ ने ट्रेन से बिहार भेजी जा रही शराब की खेप पकड़ा, एक कोच अटेंडेंट भी शामिल

    Camp Wrap, Day 1: “Nothing in This League Is Given…”

    • By dp
    • July 30, 2026
    • 3 views
    Camp Wrap, Day 1: “Nothing in This League Is Given…”

    कांवड़ समिति और डीजे संचालकों के साथ प्रशासन की बैठक:मुरादाबाद में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने कमर कसी

    • By dp
    • July 30, 2026
    • 3 views
    कांवड़ समिति और डीजे संचालकों के साथ प्रशासन की बैठक:मुरादाबाद में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने कमर कसी

    AMC Theatres Chief Adam Aron Pushes for Paramount Warner Bros. Merger, Says ‘Thanks, but No Thanks’ to State AG’s Blocking Deal

    • By dp
    • July 30, 2026
    • 4 views
    AMC Theatres Chief Adam Aron Pushes for Paramount Warner Bros. Merger, Says ‘Thanks, but No Thanks’ to State AG’s Blocking Deal

    21 दिन बाद आवेदन पर लगेगी पेनाल्टी:जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए लागू हुआ नया नियम

    • By dp
    • July 30, 2026
    • 4 views
    21 दिन बाद आवेदन पर लगेगी पेनाल्टी:जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए लागू हुआ नया नियम