गोरखपुर में हाई-फाई शौक में चोर बनी 2 लड़कियां:ज्वेलरी की दुकान पर जॉब कर लाखों का माल उड़ाया, नेपाल में बेचती थीं

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Gorakhpur
  • Gorakhpur Jewellery Shop Theft | Nepal Salesgirls Arrested

गोरखपुर में हाई-फाई शौक में चोर बनी 2 लड़कियां:ज्वेलरी की दुकान पर जॉब कर लाखों का माल उड़ाया, नेपाल में बेचती थींगोरखपुर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गोरखपुर कैंट थाना क्षेत्र के क्रॉस मॉल रोड स्थित सान्वी ज्वेलर्स में करीब 45 लाख रुपये के सोने और हीरे के आभूषणों की चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। इस मामले में दुकान में काम करने वाली दो महिला सेल्सकर्मियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने उनके पास से 9.50 लाख रुपये और लगभग 25.50 लाख रुपये के आभूषण भी बरामद किए हैं। आरोपियों ने बताया कि वह चोरी के गहनों को नेपाल में बेचकर उससे नया गहना खरीद लेती थीं। दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भिजवा दिया गया। आरोपियों की पहचान राजघाट के हसनगंज, लालडिग्गनी की मुस्कान गुप्ता और कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र के शक्तिनगर की जगमा खातून के रूप में हुई।

पुलिस की पूछताछ में दोनों लड़कियों ने बताया कि हाई-फाई शौक पूरा करने के लिए ज्वेलरी की दुकान से हार चोरी कर नेपाल में बेच देते थे। उसी पैसे से अपना शौक पूरा करते थे। पुलिस के मुताबिक, लड़कियां ब्रांडेड कपड़े, एप्पल का मोबाइल और लक्जरी जिंदगी जी रही थीं। जबकि बहुत ही सामान्य परिवार से ताल्लुक रखती हैं।

कैंट थाने में पकड़ी गई दोनों चोरी करने की आरोपीकैंट थाने में पकड़ी गई दोनों चोरी करने की आरोपी

सान्वी ज्वेलर्स में सेल्समैन थी दोनों लड़कियां

कैंट पुलिस के मुताबिक, मुस्कान पिछले 7 साल और नगमा करीब ढाई वर्षों से सान्वी ज्वेलर्स में सेल्समैन के पद पर काम करती थीं। जांच में सामने आया कि दोनों युवती ने नौकरी के दौरान दुकान की सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी रेंज को जान गई थीं। उन्हें यह अच्छी तरह मालूम था कि शोरूम और स्ट्रांग रूम के किन हिस्सों में कैमरों की सीधी निगरानी नहीं रहती। इसी का फायदा उठाकर वे चोरी की वारदातों को अंजाम देती थीं।

असली सोने के बदले नकली रखती थीं

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी स्ट्रांग रूम में रखे सोने और हीरे के कीमती आभूषणों को निकाल लेती थीं और उनकी जगह बिल्कुल उसी डिजाइन के नकली गहने रख देती थीं। इस वजह से लंबे समय तक चोरी का पता नहीं चल सका। चूड़ियां, अंगूठियां, कान के टॉप्स और झुमकों समेत कई महंगे आभूषण इस तरीके से बदले गए। इतना ही नहीं, जिन गहनों में अधिक संख्या में लटकन लगे होते थे, उनमें से एक-दो लटकन तोड़कर भी चोरी कर लिए जाते थे, ताकि पहली नजर में कोई अंतर दिखाई न दे।

पूछताछ में यह भी पता चला कि चोरी किए गए गहनों को नेपाल में बेच दिया जाता था। वहां से मिले पैसों का उपयोग दोनों आरोपी अपनी पसंद के नए आभूषण खरीदने और अन्य खर्चों में करती थीं। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब सान्वी ज्वेलर्स के मालिक राजेश कुमार बलानी ने मार्च 2026 में वार्षिक स्टॉक ऑडिट कराया।

ऑडिट में खुला चोरी का राज

ऑडिट के दौरान कई आभूषण संदिग्ध पाए गए। कैरेटोमीटर से जांच में उनकी शुद्धता शून्य निकली, जबकि कुछ सोने के गहनों का वजन भी कम मिला। विस्तृत जांच में पता चला कि कई आभूषणों के लटकन गायब थे और उनकी जगह नकली सामग्री रखी गई थी। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि राजेश बलानी की तहरीर पर कैंट थाने में केस दर्ज किया गया। चौकी इंचार्ज गोलघर अवनीश पांडेय, पैडलेगंज आशीष कुमार दुबे, उप निरीक्षक प्रिया राव, मनीषा राठौर, आरक्षी सोनाली की टीम ने आरोपियों की गिरफ्तारी की है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • गोरखपुर में लड़कियों के कपड़े पहनकर चोरी करने वाला गैंग: मां ने आइडिया दिया तो आरोपी ने बाल बढ़ाए, सलवार-सूट में वारदात करते

    मां ने आइडिया दिया तो आरोपी ने बाल बढ़ाए, सलवार-सूट में वारदात करते|गोरखपुर,Gorakhpur - Dainik Bhaskar1:10Play videoPlay videoगोरखपुर

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • गोरखपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों का तिलक लगाकर हुआ वेलकम: सेल्फी पॉइंट पर PM के साथ ली फोटो, महिला स्टाफ को दिया सम्मान

    सेल्फी पॉइंट पर PM के साथ ली फोटो, महिला स्टाफ को दिया सम्मान|गोरखपुर,Gorakhpur - Dainik Bhaskar0:51Play videoPlay videoगोरखपुर

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • गोरखपुर रामगढ़ताल में कूदकर टेलर मास्टर ने दी जान: अर्थी उठी तो घर पर मची चीख पुकार, बच्चे मां से बोले- पापा अब कब आएंगे

    अर्थी उठी तो घर पर मची चीख पुकार, बच्चे मां से बोले- पापा अब कब आएंगे|गोरखपुर,Gorakhpur - Dainik Bhaskar0:33Play videoPlay videoगोरखपुर

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • व्यापार बंधु की बैठक पर व्यापारी नेता ने उठाए सवाल: मीटिंग में इस बार आमंत्रण नहीं; कहा- आवाज उठाने से घबरा रहे

    0:30Play videoPlay videoगोरखपुर

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

रोडवेज रोजगार मेले में नहीं मिले चालक:सिर्फ एक अभ्यर्थी पहुंचा, प्रचार-प्रसार की कमी से फीका रहा आयोजन

Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow UP Roadways Job Fair Flops: Driver Recruitment Sees Only One Candidate | Lucknow रोडवेज रोजगार मेले में नहीं मिले चालक:सिर्फ एक अभ्यर्थी पहुंचा, प्रचार-प्रसार…

लखनऊ फर्जी आईपीएस पकड़ा गया:नोएडा में पोस्ट होने की बात कही, पुलिस से बोला- सैल्यूट करो

Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Fake IPS Arrested In Lucknow Demands Salute From Police लखनऊ फर्जी आईपीएस पकड़ा गया:नोएडा में पोस्ट होने की बात कही, पुलिस से बोला- सैल्यूट…

You Missed

Why Uruguay manager Marcelo Bielsa is sitting on bucket at FIFA World Cup – AOL

  • By dp
  • June 15, 2026
  • 0 views
Why Uruguay manager Marcelo Bielsa is sitting on bucket at FIFA World Cup – AOL

रोडवेज रोजगार मेले में नहीं मिले चालक:सिर्फ एक अभ्यर्थी पहुंचा, प्रचार-प्रसार की कमी से फीका रहा आयोजन

  • By dp
  • June 15, 2026
  • 1 views
रोडवेज रोजगार मेले में नहीं मिले चालक:सिर्फ एक अभ्यर्थी पहुंचा, प्रचार-प्रसार की कमी से फीका रहा आयोजन

Jeremy Clarkson’s 2006 Ford GT in Photos

  • By dp
  • June 15, 2026
  • 3 views
Jeremy Clarkson’s 2006 Ford GT in Photos

गोरखपुर में हाई-फाई शौक में चोर बनी 2 लड़कियां:ज्वेलरी की दुकान पर जॉब कर लाखों का माल उड़ाया, नेपाल में बेचती थीं

  • By dp
  • June 15, 2026
  • 4 views
गोरखपुर में हाई-फाई शौक में चोर बनी 2 लड़कियां:ज्वेलरी की दुकान पर जॉब कर लाखों का माल उड़ाया, नेपाल में बेचती थीं

Operational Pilot Flies B-21 as Top General Pushes Urgency

  • By dp
  • June 15, 2026
  • 4 views
Operational Pilot Flies B-21 as Top General Pushes Urgency

लखनऊ फर्जी आईपीएस पकड़ा गया:नोएडा में पोस्ट होने की बात कही, पुलिस से बोला- सैल्यूट करो

  • By dp
  • June 15, 2026
  • 4 views
लखनऊ फर्जी आईपीएस पकड़ा गया:नोएडा में पोस्ट होने की बात कही, पुलिस से बोला- सैल्यूट करो