प्रयागराज में तेज रफ्तार कार ने युवक को टक्कर मारी:टक्कर के बाद चालक फरार, घायल युवक अस्पताल में भर्ती

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Prayagraj
  • Prayagraj Car Accident | Youth Hospitalized, Driver Flees

प्रयागराज में तेज रफ्तार कार ने युवक को टक्कर मारी:टक्कर के बाद चालक फरार, घायल युवक अस्पताल में भर्तीप्रयागराज39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रयागराज में एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने सड़क पार कर रहे एक युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सिविल लाइंस क्षेत्र से सुलेम सराय स्थित अपने घर लौट रहे पंकज नामक युवक को सप्लाई डिपो के पास कार ने टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पंकज सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने चालक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं रुका।

स्थानीय लोगों ने बताया कि चालक ने पहले वाहन को आगे बढ़ाया और फिर सप्लाई डिपो की ओर से मोड़कर तेजी से फरार हो गया। लोगों ने उसे रोकने के लिए शोर मचाया और कुछ ने वाहन पर पत्थर भी फेंके, लेकिन चालक भागने में सफल रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों ने कार का नंबर UP70CK8586 बताया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल पंकज को तुरंत स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस से फरार चालक की जल्द पहचान और गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल देखा गया।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    उन्नाव में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे:बाढ़ प्रभावित इलाकों में अभी भी दुश्वारियां, दुर्गंध से बढ़ी परेशानी

    Hindi News Local Uttar pradesh Unnao Unnao Flood Update | Ganga Water Level Recedes Below Danger Mark उन्नाव में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे:बाढ़ प्रभावित इलाकों में…

    कानपुर में महिलाओं के स्वास्थ्य पर जागरूकता:सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर कार्यशाला, वैक्सीनेशन और स्क्रीनिंग की दी जानकारी

    Hindi News Local Uttar pradesh Kanpur Cervical Cancer Awareness Workshop In Kanpur | Vaccination Screening News कानपुर में महिलाओं के स्वास्थ्य पर जागरूकता:सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर कार्यशाला, वैक्सीनेशन…

    You Missed

    Fly Brain Connectome Used To Trade Stocks And Play Games

    • By dp
    • September 15, 2026
    • 0 views
    Fly Brain Connectome Used To Trade Stocks And Play Games

    उन्नाव में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे:बाढ़ प्रभावित इलाकों में अभी भी दुश्वारियां, दुर्गंध से बढ़ी परेशानी

    • By dp
    • September 15, 2026
    • 1 views
    उन्नाव में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे:बाढ़ प्रभावित इलाकों में अभी भी दुश्वारियां, दुर्गंध से बढ़ी परेशानी

    Drake Reveals ‘Fear of Missing Out’ Is a ‘Not So Short Film’

    • By dp
    • September 15, 2026
    • 2 views
    Drake Reveals ‘Fear of Missing Out’ Is a ‘Not So Short Film’

    कानपुर में महिलाओं के स्वास्थ्य पर जागरूकता:सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर कार्यशाला, वैक्सीनेशन और स्क्रीनिंग की दी जानकारी

    • By dp
    • September 15, 2026
    • 2 views
    कानपुर में महिलाओं के स्वास्थ्य पर जागरूकता:सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर कार्यशाला, वैक्सीनेशन और स्क्रीनिंग की दी जानकारी

    What MLB scouts really say happened to Cal Raleigh, Paul Skenes this season

    • By dp
    • September 15, 2026
    • 1 views
    What MLB scouts really say happened to Cal Raleigh, Paul Skenes this season

    मोनू हत्याकांड के 2 फरार आरोपियों की तलाश:4 जिलों में छापेमारी, 2 दिन में 30 लोगों से पूछताछ

    • By dp
    • September 15, 2026
    • 3 views
    मोनू हत्याकांड के 2 फरार आरोपियों की तलाश:4 जिलों में छापेमारी, 2 दिन में 30 लोगों से पूछताछ